Monday, July 4, 2011

कोर्ट से चोर फरार होने के बाद गिरफ्तार


यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)  
 जिला कोर्ट में आज उस समय हडक़ंप की स्थिति पैदा हो गई जब आत्मसमर्पण करने के लिए आया चोर वहां से भाग खडा हुआ। काफी मशक्कत के बाद इस चोर को अनाज मंडी से पकड़ कर दोबारा फिर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। 
बताया जाता है कि सहारनपुर के जाहजगढ निवासी श्रवण कुमार पर सिटी थाना यमुनानगर में एक सितंबर 2009 को मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा न. 568 की पेशी के लिए श्रवण कुमार की इससे पहले न्यायाधीश नीरू की कोर्ट में पेशी थी, जिसमें एक पेशी पर उसके न आने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी का फैसला सुनाया था किंतु आज आरोपी ने आज स्वंय ही किसी के कहने पर सरंडर कर दिया। जिसके लिए उसकी राजेंद्र सिंह ढांढा की कोर्ट में पेशी थी। जज द्वारा मामले के लिए एक दिन का नोटिस दिया गया जिसे सुन वह हड़बडाने लगा और मौका देखते ही वहां से भाग निकला।
जैसे ही यह कोर्ट परिसर से भाग लघु सचिवालय से निकला तो पीछे-पीछे कोर्ट के कर्मचारी सुरेश कुमार व एक पुलिस कर्मी भी इसके पीछे लग गए। यह चोर आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे यह तमाशा लघु सचिवालय में सभी लोगों ने देखा। यह चोर भागते-भागते लघु सचिवालय के सामने नई अनाज मंडी में चला गया लेकिन पुलिस व कोर्ट कर्मचारी ने इसका पीछा नहीं छोड़ा और आखिरकार इसे मंडी परिसर से दबोच लिया जिस समय इस चोर को पकड़ा गया तो यह चोर बार-बार यह कह रहा था कि वह अपने वकील को फोन करने आया था। इस चोर को पकडक़र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया।
***************************************************
यमुनानगर से करनाल वाया लाडवा रोड को फोर लाइन की मंजूरी |
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
 केन्द्र सरकार ने लाडवा बाईपास सहित राज्य राजमार्ग-06 के यमुनानगर-लाडवा सैक्शन और राज्य राजमार्ग-7 के लाडवा-करनाल सैक्शन के डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) आधार पर वायबिलिटी गैप फंडिग (वीजीएफ) के लिए हरियाणा सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
इस प्रस्ताव को आज नई दिल्ली में आयोजित आधारभूत संरचना में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के लिए वित्तीय सहायता के लिए अधिकार प्राप्त संस्थानों की 32वीं बैठक में स्वीकृत प्रदान की।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव एस सी चौधरी और लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के इंजिनियर-इन-चीफ महेश कुमार ने बैठक में परियोजना पर एक प्रस्तुति दी।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए कुल वीजीएफ 110 करोड़ रुपये है, जो कुल परियोजना लागत 396 करोड़ रुपये का 28 प्रतिशत है। राज्य सरकार द्वारा यूटिलिटी हस्तांतरण भूमि अधिग्रहण, पुर्नउत्थान और पुनर्वास, पर्यावरण क्लीयरेंस और 20 प्रतिशत से अधिक वीजीएफ के लिए 96 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के माध्यम से राज्य सरकार ने इस परियोजना का कार्य अपने हाथ में लिया है। इसके तहत राजमार्ग-06 पर 39.305 किलोमीटर (निकट यमुनानगर) से 58.900 किलोमीटर और (प्रस्तावित लाडवा बाईपास चौंक) और  0.000 किलोमीटर से 29.964 किलोमीटर (प्रस्तावित लाडवा बाईपास चौंक) तक दो मार्गी रास्ते को चौडा करके चार मार्गी बनाया जाना है। इस परियोजना में एक नया चार मार्गी लाडवा बाईपास (चार किलोमीटर) भी शामिल होगा। इस समूचे गलियारे की कुल लम्बाई 53.5 किलोमीटर है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना में लाडवा का एक बाईपास भी शामिल है। यह राष्टï्रीय राजमार्ग 73 को राष्टï्रीय राजमार्ग एक से जोडेगा। राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्मित किये जाने वाले लाडवा बाईपास राष्टï्रीय राजमार्ग 73 पर यमुनानगर से आरम्भ होगा और राष्टï्रीय राजमार्ग एक (दिल्ली-अंबाला) पर बन्द होगा।
श्री सुरजेवाला ने बताया कि यह कोरिडोर परियोजना उत्तरांचल राज्य के साथ एक मुख्य अंतर-राज्य संयोजकता के रूप में सेवाएं प्रदान करेगा। यह सडक़ इसलिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि इसके आसपास पत्थर की अनेक खदानें हैं। हरियाणा के विभिन्न भागों को निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने के लिए ट्रकों द्वारा पत्थर और बजरी इत्यादि ढोने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हंै।
रियायत की अवधि समाप्त होने तक समस्त 53.5 किलोमीटर लंबे इस गलियारे का संचालन और रखरखाव का उत्तरदायित्व परियोजना ठेकेदार का होगा। उन्होंने बताया कि रियायत की अवधि 20 वर्ष है जिसमें नियुक्ति की तिथि से निर्माण अवधि के 24 महीने शामिल हैं।   
उन्होंने बताया कि इससे पहले ऐसी ही राई-मलिकपुर(राजस्थान बोर्डर)-नारनौल-महेन्द्रगढ-दादरी-भिवानी-खरक गलियारे की चार मार्गी परियोजना को 1201 करोड रूपए की लागत पर डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर स्वीकृत की जा चुकी है, जिसके लिए आर्थिक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जो 15 सितंबर 2011 तक प्राप्त की जानी हैं। भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता वीजेएफ 240 करोड रूपए है। यह सडक़ राष्ट्रीय राज मार्ग    नंबर 8   को राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 से जोडेगी।
श्री सुरजेवाला ने कहा कि उपरोक्त दो परियोजनाओं के अतिरिक्त गुडगांव-फरीदाबाद सडक़ की चार मार्गी और बल्लभगढ-पाली-धौज-सोहना सडक़ को चौडा और सुदृढ़ करने तथा तीन स्थानीय मार्गों की परियोजनाओं को बीओटी आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है जिसे 31 अक्तुबर, 2011 तक पूरा किया किये जाने की सम्भावना है। इस परियोजना में हरियाणा सरकार को 150.30 करोड रूपए की नेगेटिव ग्रांट हासिल हुई है।
हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा के मार्गदर्शन में यमुनानगर-लाडवा-करनाल मार्ग को चार मार्गी बनाने की स्वीकृति के लिए मामले की भारत सरकार से लगातार पैरवी करते रहे। उन्होंने बताया कि तदानुसार लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें)विभाग ने भारत सरकार के आर्थिक मामलें विभाग, वित्त मंत्रालय नई दिल्ली को परियोजना रिपोर्ट और अन्य प्रासांगिक दस्तावेज जमा किए।
*********************************************************************
पुलिस अधिकारियो की बैठक 
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
  जिला सचिवालय में यमुनानगर, जगाधरी, फर्कपुर थाना प्रभारियों एवं इनके अंतर्गत आने वाले चौंकियो के प्रभारियों, बीट इंन्चार्जो तथा चौंकीदारों की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक मितेश जैन की अध्यक्षता में हुई। श्री जैन ने सभी बीट इन्चार्जो को आदेश दिए कि वे संबंधित क्षेत्रों के चौकीदारों से उनका परिचय प्राप्त करें  तथा चौकीदारों के  फोन नम्बर व उनकी पहचान के बारे विस्तार से जानकारी रखें ताकि आवश्यकता पडने पर चौंकीदार कोई भी अपराधिक वारदात बारे पता चलने पर तुरन्त इसकी जानकारी अपने बीट इन्चार्ज को दे सकें और बीट इन्चार्ज चौंकीदार की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर तुरन्त कार्रवाई करें। 
उन्होंने बीट इन्चार्जो को यह भी आदेश दिये कि जहां संभव हो सकें तो संबंधित कालोनी की एसोसिएशन द्वारा कालोनी की चारदीवारी व गेट लगवाएं। उन्होंने वहां उपस्थित सभी बीट इन्चार्जो, चौकीदारों को बताया कि वे अपनी अपनी डियूटी ईमानदारी व पूरी चौकसी के साथ निभाए ताकि अपराधिक वारदातों पर अंकुश लग सकें और सभी बीट इन्चार्ज अपने अपने चौंकीदारों से सम्पर्क बनाए रखें। जिला पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग में मौजूद चौंकीदारों की समस्याएं सुनी व उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय)फूल कुमार, प्रबंधक थाना  शहर यमुनानगर, जगाधरी व फर्कपुर, चौकी इन्चार्ज व सभी बीट इन्चार्जो ने भाग लिया। 
*************************************************************
दहेज उत्पीडन का मामला, दो गिरफ्तार 
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
जिला पुलिस ने दहेज उत्पीडन एवं नौकरी का झांसा  देकर पैसा हडपने के अलग-अलग मामलों में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना छप्पर पुलिस ने दहेज उत्पीडन के आरोप में दोषी पंकज वर्मा पुत्र अशोक वर्मा जाति सुनार वासी गुरूनानक पुरा थानेसर(कुरूक्षेत्र)को उसके गांव से गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया ताकि दोषी से सामान दहेज बरामद किया जा सकें। 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना शहर जगाधरी पुलिस ने धोखाधडी से रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे हडपने के आरोप में दोषी दिलावर सिंह पुत्र कर्ण सिंह जाति जाट वासी खुर्दी थाना सदर यमुनानगर को गुप्त सूचना के आधार पर गांव शादीपुर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोषी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। 
*******************************************************************
अवैध रूप से कब्जा लेने के मामले में एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
  प्लाट व मकान पर अवैध रूप से कब्जा लेने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
जानकारी के अनुसार गांव घोडों पीपली थाना बूडिया निवासी जय प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव में ही उसका एक मकान व उसके साथ लगता एक प्लाट है, जिसकों लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा चलता आ रहा था। उसने बताया कि देर शाम गांव के ही सुदेश पाल अपने परिवार व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके मकान में घुस आया और जबरन उसे बाहर निकलाते हुए उन्होंने उस मकान व प्लाट को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर सुदेश पाल, रणबीर, संदीप, पंकज और मग्गी रानी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
************************************************************
अगवा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज 
ययमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
  नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा युवक-युवती की तलाश जारी है। 
गांव दड़वा माजरी निवासी पहल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नेहा (काल्पनिक) गत दिवस घर पर अकेली थी। कुछ समय बाद जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं थी। आसपास व रिश्तेदारों में अपने स्तर पर पूछे जाने पर यह पता चला है कि गांव हडौली छछरौली निवासी बंटी उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। उसने बताया कि बंटी अक्सर उसके घर आया जाया करता था। लेकिन उसे क्या पता था कि उस युवक की नजर उसकी बेटी पर है। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366,363 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
*******************************************************
एंटी क्रप्शन सोसायटी दस्तावेजो लेखन की फ़ीस की देगी जानकारी 
रादौर, (कुलदीप सैनी)
 तहसील परिसरों में बैठे वसीका नवीसों द्वारा ग्रामीणों व किसानों से किसी भी दस्तावेज लेखन की एवज में निर्धारित फीस से ज्यादा फीस लेने का धंधा अब अधिक दिनों तक नहीं चलने दिया जाएगा। क्योंकि हरियाणा एंटी क्रप्शन सोसायटी द्वारा राजस्व विभाग से आरटीआई एक्ट के तहत निर्धारित की गई फीस की सूचना मांगी गई थी। जिसे राजस्व विभाग ने उन्हें दे दिया है। जल्द ही सोसायटी इस सूची का एक बोर्ड तहसील परिसर में लगवा कर लोगों को निर्धारित फीस की जानकारी देगी। यह जानकारी हरियाणा एंटी क्रप्शन सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष ने सोसायटी के सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। 
रादौर मे पत्रकारो से बातचीत करते हरियाणा एंटी क्रप्शन सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष वरयाम सिंह  
वरयाम सिंह  ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पूर्व पंजीकृत दस्तावेज का रूपांतरित या संशोधित करने के लिए दस्तावेज, मुख्यतयार नामा विशेष, भारतीय स्टांप अधिनियम 1899 की अनुसूचि 1-क, के अनुछेद 25 के अधीन दोहरी प्रति का बनाया गया कोई प्रतिलेख व इकरार नामें,  दत्तक ग्रहण करने के लिए प्राधिकार, दत्तक विलेख मुख्तयारनामा आम या कोई तलाक विलेख के लिए  50-50 रूपये की फीस निर्धारित की गई है। वहीं प्रतिलिपि निरीक्षण अथवा तलाश तथा अन्य साधारण आवेदन के लिए आवेदन पत्र, आदेशिका जारी करने हेतू आवेदन पत्र, अधिनियम धारा 25 या धारा 34 के अधीन समय विस्तार के लिए आवेदन अथवा अधिनियम की धारा 73 के अधीन कोई आवदेन, कोई दस्तावेज जिसके लिए फीस का कोई मापदंड विहित नहीं किया गया है के लिए 5-5 रूपये लेखन फीस ली जा सकती है। इसके अलावा अधिनियम की धारा 72 के अधीन कोई अपील, वसीयत,कोई दस्तावेज जिसमें कोई मूल्य अथवा प्रतिफल की राशि नहीं दी गई यद्यपि यह अभिव्यक्त किए जाने योग्य है, के लिए सरकार द्वारा 25-25 रूपये निर्धारित किए गए है।  बिना प्रतिफल कोई सहमति विलेख या विनिमय विलेख या निर्सोधन विलेख, विभाजन विलेख या बंदोबस्त विलेख या दान विलेख के लिए 10 रूपये लिए जा सकते है। वहीं संपति के किसी मूल्य या प्रतिफल की राशि का कोई दस्तावेज की मूल प्रति के लिए 125 रूपये व प्रतिलिपि 10 रूपये निर्धारित है। वरयाम ङ्क्षसह ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित की गई इस फीस से कहीं अधिक वसीका नवीस किसानों व ग्रामीणों से पैसे वसूलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ साथ उनका शोषण भी कर रहे है। किसानों की खून पसीने की गाढ़ी कमाई को ये लोग उनसे छीन रहे है। लेकिन हरियाणा एंटी क्रप्शन सोसायटी ऐसा नहीं होने देगी। भविष्य में अगर कोई भी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। ताकि उचित कार्रवाई हो सके। इस अवसर पर स्पोर्टस सैल अध्यक्ष शेरसिंह मलिक, जिला अध्यक्ष राजन सैनी, नतिन, राजीव, शेरसिंह रादौर, संजू, सुमित सैनी आदि उपस्थित थे। 

******************************************************
खराब गेंहू सप्लाई किए जाने के मामले में  जाँच 
रादौर, (कुलदीप सैनी)
 डिपूओं पर कान्फैड विभाग द्वारा खराब गेंहू सप्लाई किए जाने की शिकायत मिलने पर  निरीक्षक रोशनलाल सैनी ने तुरंत सभी डिपूओं को निरीक्षण किया। जिसके बाद जहां जहां पर खराब गेंहू सप्लाई की गई थी उसे तुरंत प्रभाव से बदलवा दिया गया है। ताकि ग्रामीणों को साफ राशन उपलब्ध हो सके। यह जानकारी डिपू एसोसिएशन के प्रधान बृजभूषण दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार की कोई गलती  न हो इसके लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रोशनलाल सैनी ने कांफैड विभाग के कर्मचारियों को सख्त आदेश जारी किए है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए है कि भविष्य में अगर ऐसा पाया गया तो इस मामले को सख्ती से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि विभाग इस बारे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। 
*****************************************************
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग के मामले छापामारी 
रादौर, (कुलदीप सैनी)
 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की एक टीम ने निरीक्षक रोशनलाल सैनी के नेतृत्व में रादौर के मुख्य बाजार में हलवाईयों, ढाबा संचालकों व रेस्टोंरेटों पर छापा मारकर वहां से 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए है। इंस्पैक्टर रोशनलाल सैनी ने बताया कि उन्हें शिकायते मिल रही थी कि बाजार में कुछ दुकानदार कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग कर रहे है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रादौर के मुख्य बाजार के कुछ दुकानदारों पर छापे मारे गए। जहां से उन्हें 8 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। जिनका कमर्शियल प्रयोग किया जा रहा था। रोशनलाल सैनी ने बताया कि घरेलू गैस का कमर्शियल प्रयोग करना गैर कानूनी है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदार कमर्शियल सिलेंडरों का प्रयोग की करे।  

मजदूरी नहीं मिलने पर किया सड़क जाम


इन्द्री ,सुरेश अनेजा 
छापर और जैनपुर गाव के बीच नहर की पटरी पर मनरेगा स्कीम के तहत काम कर रहे सैकड़ों मजदूरों का गुस्सा मजदूरी नहीं मिलने पर फूट पड़ा। मजदूरों ने इंद्री में बस अड्डे के नजदीक करनाल-लाडवा मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। उन्होंने सिंचाई विभाग के जेई पर निरीक्षण के नाम पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाते हुए रोष जाहिर किया। पंचायत अधिकारी मान सिंह के समझाने के बाद मनरेगा के मजदूर शांत हुए और जाम खोल दिया।


सोमवार को मनरेगा स्कीम में लगे महिलाओं और पुरुषों ने इद्री में पहुंचकर पश्चिमी यमुना नहर के नए पुल पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामला उस समय गरमा गया, जब पुलिस कर्मचारी नरेश ने प्रदर्शनकारियों पर रौब झाड़ना चाहा। मौके पर एसएचओ व पंचायत अफसर मान संह ने स्थिति को संभाला। मनरेगा मजदूर राजकुमार, जोगिंद्र, राजिंद्र, शकीना, अनिल, रामकरण, सुखबीर, गोपाल, पाला राम, सतबीर, फिरोज, नरेश, गेजो, सुरेशो व जिंदो ने बताया कि वह नरेगा स्कीम के तहत छापर गाव के पास नहर की पटरी पर काम कर रहे है। लेकिन करीब दो महीने से उनको मजदूरी नहीं मिल रही है। जानबूझकर सिंचाई विभाग के जेई उनकी मजदूरी के बीच में आ रहे है। उनका आरोप है कि जेई ओपी गर्ग उनके काम का निरीक्षण करने के लिए रिश्वत की माग करता है। मजदूरी नहीं मिलने से उनके बच्चे भूखे मरने के कगार पर है।
प्रदर्शनकारियों के बीच जेई ओपी गर्ग ने कहा कि काम की पैमाईश करने में थोड़ी देरी की वजह से यह दिक्कत आई है। मजदूरों की समस्या शीघ्र दूर की जाएगी और भविष्य में मनरेगा की मजदूर को समस्या नहीं आने दी जाएगी। पंचायत अधिकारी मान सिंह ने कहा कि मजदूरों को जल्द ही उनकी मजदूरी के पैसे दे दिए जाएंगे। 

पैट्रोल पम्प के समीप सूखी घास में लगी आग, बड़ा हादसा टला।


घरौंडा-4 जुलाई (प्रवीन सोनी)
रिफाईनरी स्थित कोको पैट्रोल पम्प के पास सडक़ किनारे पड़ी सूखी घास फुस मे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण हाई वोल्टेज की तारों से गिरी चिंगारी बताया जा रहा है। 
 आग बुझाते दमकल कर्मचारी। छाया-तेजबीर
सोमवार को रिफाइनरी स्थित कोको पैट्रोल पम्प के पास पड़ी सूखी घास फुस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस पास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आस पास के लोगों ने आग लगने की सूचना रिफाइनरी स्थित दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
रिफाइनरी के पास सडक़  के किनारे पड़ी सूखी घास में लगी आग|छाया-तेजबीर
पैट्रोल पम्प के समीप रह रहे दुकानदारों ने बताया कि सडक़ के किनारे रिफाइनरी व बीपीसीएल के ठेकेदारों के कर्मचारी अंदर से घास काटकर यहां डाल जाते है और ये घास फुस के ढेर कई महीनों तक यहीं पड़े पड़े सूखते रहते है। जिससे कभी भी इस प्रकार का हादसा होता रहता है। इससे पूर्व भी कई बार इस सडक़ पर आग जनी के कई बड़े हादसे हो चुके है। 
अगर रिफाइनरी प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता है। 

अवैध रूप से डीज़ल निकालते चार काबू।



घरौंडा-4 जुलाई (प्रवीन सोनी)
जिला पुलिस अधीक्षक ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर रिफाइनरी स्थित कोको पैट्रोल पम्प के नजदीक टेंकर से अवैध रूप से डीज़ल निकालते हुए टेंकर चालक सहित चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से पचास लीटर डीजल बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
बोहली चौंकी में खड़ा मौके से पकड़ा गया टेंकर |छाया-तेजबीर
सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक पंकज नैन को गुप्त सूचना मिली कि कोको पैट्रोल पम्प के पास कुछ व्यक्ति एक टेंकर से तेल निकाल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने टीम बनाकर मौके पर छापा मारा और मौके से टेंकर नं० एचआर 56-1782 को अपने कब्जे में ले लिया। 


बोहली चौंकी में मामले की कार्रवाई करती पुलिस।छाया-तेजबीर
पुलिस टेंकर चालक सतीश वासी बराहकलां, सुरेश, जगीर सिंह, निर्मल सिंह वासी न्यू बोहली को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से 50 लीटर डीज़ल भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि सुरेश का पैट्रोल पम्प के पास चाय का एक खोखा है और वह इसकी आड़ में ही यह अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने टेंकर को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है|

नियमों को ताक पर रख कर बिना जांच किए जारी किए जा रहे है प्रमाण-पत्र।



घरौंडा: 4 जुलाई(प्रवीन सोनी)
प्रदूषण विभाग की लापरवाही के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पैट्रोल पम्पों पर लगे प्रदूषण जांच केंद्र वाहन चालकों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी कर सरकार व जनता को लाखों रूपए का चूना लगा रहे है। ऐसा नही है कि प्रदूषण विभाग या प्रशासन को इसकी खबर न हो लेकिन विभाग द्वारा इस ओर से आंख मूंद कर कोई कार्यवाही न करना, विभाग की कार्यकुशलता पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। 
घरौंडा में एक प्रदूषण जांच केंद्र पर जांच के लिए खड़ी कार |छाया-तेजबीर
वाहनों द्वारा उगलने वाले धुंए में प्रदूषण के स्तर की जांच के लिए हाईवे पर जगह जगह सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रदूषण जांच केंद्र लगाए हुए है। जिन पर बड़े बड़े शब्दों में चार गैस, छह लाईन दिल्ली वाला, फोटो सहित जांच केंद्र लिखा हुआ होता है। नियमानुसार इन जांच कें द्रों द्वारा  वाहन के धुएं की जांच कर धुएं के साथ निकलने वाली जहरीली गैसों की मात्रा चेक करके प्रमाण पत्र जारी करने होते है। लेकिन जीटी रोड़ पर किनारे दिखाई देने वाले केंद्र प्रदूषण जांच की आड़ में सभी नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी जांच के वाहनों को प्रदूषण नियंत्रित वाहन होने का प्रमाण पत्र जारी कर देते है। प्रमाण पत्र जारी करने से पहले कोई चेकिंग नही की जाती। बिना धुंए की जांच किए धुंए से निकली गैसों की मात्रा को प्रमाण पत्र में दर्शा दिया जाता है। 
प्रदूषण जांच केंद्र द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र दिखाता ग्राहक।छाया-तेजबीर
सोमवार को जीटी रोड़ पर स्थित एक प्रदूषण जांच केंद्र पर इंडिका कार की जांच की जा रही थी लेकिन बिना धुएं की जांच किए मात्र पचास रूपए देकर वाहन मालिक को प्रदूषण नियंत्रित वाहन होने का प्रमाण पत्र मिल गया। इस केंद्र पर मौजूद कर्मचारी से बातचीत की गई तो पता चला कि धुएं जांच की मशीन खराब होने की वजह से बिना जांच किए ही प्रमाण पत्र दिया है। इसी प्रकार एक अन्य जांच केंद्र पर भी बिना जांच के वाहन चालकों को प्रमाण पत्र दिए गए। इससे साफ जाहिर होता है कि नियमों को ताक पर रखकर प्रदूषण जांच केंद्र वाहनों की जांच के प्रति गंभीर नही है और ऐसे केंद्रों द्वारा दिन में सैंकड़ों वाहनों को बिना किसी जांच के ही प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाते है। जिसकी वजह से वातावरण में दिनों दिन प्रदूषण बढृता जा रहा है। 
सरकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यदि वास्तव में प्रदूषण को नियंत्रित करना चाहते है तो ऐसे जांच केंद्रो पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। इस संबंध में थाना प्रभारी भगवान दास का कहना है कि पुलिस द्वारा समय समय पर वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है और जिन वाहन चालकों के पास प्रमाण पत्र नही होते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पुलिस केवल प्रदूषण प्रमाण पत्र के द्वारा ही जान सकती है कि वाहन प्रदूषण नियंत्रित है या नही।   

पूलिया रूकने से बाज़ार में खड़ा पानी, दुकानदार परेशान।



घरौंडा-4 जुलाई(प्रवीन सोनी)
मेन बाज़ार स्थित गीताराम धर्मशाला के सामने गंदे नाले की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सडक़ पर खड़ा हो गया है। पानी खड़ा होने से बाज़ार में आने वाले ग्राहकों व आम जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 
गीता राम धर्मशाला के सामने बैठे दुकानदार अशोक कुमार, राजू, अमित, जगदीश, गुलशन कथूरिया, प्रवीन नागपाल, पंकज नागपाल, पाला राम, विनोद कुमार, सुनील कुमार, जय आदि ने बताया कि गीताराम धर्मशाला के पास बने गंदे नाले की पिछले कई दिनों से नही हुई है।


 घरौंडा मेन बाज़ार में खड़े गंदे पानी से गुजरते लोग।छाया-तेजबीर
नाले की सफाई ने होने के कारण मेन बाजार की मेन पूलिया सारा दिन गंदगी से अटी रहती है। जिसके कारण सुबह, दोपहर, शाम, टूंटियों से आने वाला पानी नाले के रास्ते से न जाकर नालियों का पानी बाजार की सडक़ पर आकर खड़ा हो जाता है और रास्ता बिल्कुल अवरूद्ध हो जाता है। ग्राहकों व सडक़ पर आने जाने वाले लोगों गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। 
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अनेक बार नगरपालिका को भी सूचित किया है लेकिन अभी तक कोईकार्रवाई नही हुई। दुकानदारों ने गंदे नाले की सफाई करवाए जाने की मांग की है। 

बेटे बहू पर लगाया पोती बेचने का आरोप


प्रवीण सैनी साढौरा                  
मोहल्ला कच्चा किला निवासी बख्षीस  ने अपने बेटे सोमपाल व बहू कुलवंत कौर  व रामगढ माजरा के पुर्व संरपच पर अपनी नाबलिक पोती सर्वजीत के अपरहण करके बेचने का आरोप लगाते हुऐ पुलिस अधिक्षक से कारवाई की मांग की है। पुलिस मे दी गई षिकायत मे बख्षीस ने कहा की उसका बेटा व उसकी पत्नी जो की नषे का आदी है ने अपनी पुत्री सर्वजीत कौर को उस समय केवल छ माह की थी को उसके पास छोड दिया था जब उसकी पोती 14 वर्श की हो गई है।उसका बेटा व एक अन्य व्यकित उसकी पोती को बेचने के इरादे से उसको ले जाना चाहते थे। लेकिन ना तो उन्होने भेजा न ही उनकी पोती जाना चाहती थी। अपैल माह मे भी उसकी बहू व एक अन्य व्यकित उसकी पोती को उठाने की नीयत से आये व उसकी पोती को ले जाने की कोषिष की ।और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद भी उसकी बहू व जयपाल उनको जान से मारने की धमकी देता रहा। बख्षीस ने कहा की 4 जुन को उसकी पोती बाजार मे सामान लेने आयी।उसके बाद उनके धर नही पुहची उसकी पोती को अगवा कर ले गये। उनके पास बाद मे पोती का  फोन आया की उनके पिता व जयपाल ने उनकी षादी कर दी है। तब से लेकर आज तक अपनी पोती को ढूढ रहा है। लेकिन उसकी पोती नही मिली। बख्षीस ने उपने बेटे बहू  व रामगढ के पुर्व संरपच जयपाल तथा कुलबन्त कौर के पिता पर उसकी नाबालिक पोती को पैसे के लालच मे किसी को बेचने का आरोप लगाया है। उसने कहा की पुलिस मे षिकायत के बाद भी कारवाई न होने से दर दर की ठोकरे खाने को मजूबर है।उसने मांग की है। की उसकी पोती को बरामद करके उसके हवाले किया जाये और जबरन षादी करने तथा अगवा करने के आरोप मे ओरपियो के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाये ।

लिंग जांच एवं कन्याभ्रूण हत्या में संलिप्त अल्ट्रासाऊंड केन्द्रों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जायें:के.एम.पांडुरंग


करनाल विजय काम्बोज
अतिरिक्त उपायुक्त के. एम. पांडुरंग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि कन्याभ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए वे पी.एन.डी.टी. एक्ट को दृढ़ता से लागू करवाये तथा उन अल्ट्रासाऊंड केन्द्रों के विरूद्ध सख्त कदम उठाएं जो लिंग जांच एवं कन्याभ्रूण हत्या में संलिप्त पाए जाते हैं। 
श्री पांडुरंग आज स्थानीय पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस बैठक में उन गांवों से संबंधी लगभग 160 ए.एन.एम., आंगनवाड़ी वर्कर व आशा वर्कर उपस्थित थी, जिन गांवों में लड़कियों की संख्या कम है। उन्होंने विशेषकर ए.एन.एम., आंगनवाड़ी वर्कर तथा आशा वर्कर को स्पष्ट निर्देश दिये कि जिन गांवों में लड़कियों की संख्या कम पाई गई है वे इस बारे में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें तथा कन्याभ्रूण की जांच करवाने वालो की सूचना प्रशासन को तुरंत दें ताकि उनके विरूद्ध पी.एन.डी.टी. एक्ट के अनुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने ए.एन.एम., आंगनवाड़ी वर्कर तथा आशा वर्कर को यह भी कहा कि जिन गांवों में लिंगानुपात में कमी पाई जायेगी उनके लिए उस गांव की संबंधित ए.एन.एम., आंगनवाड़ी वर्कर तथा आशा वर्कर जिम्मेदार होंगी तथा इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगी। 
बैठक में सिविल सर्जन डाक्टर वंदना भाटिया ने अतिरिक्त उपायुक्त को आश्वस्त करते हुए बताया कि ऐसे अल्ट्रासाऊंड केन्द्रों के विरूद्ध पी.एन.डी.टी. एक्ट के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि कोई भी उन्हें गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच या कन्याभ्रूण हत्या बारे सूचना देता है और वह सूचना सही पाई गई तो उसे 20 हजार रुपये का ईनाम दिया जायेगा।
इस अवसर पर उप-सिविल सर्जन डाक्टर अनिता अग्रवाल ने बोलते हुए उन गांवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिन गांवों में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है। 

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत एंबुलैंस गाडी की सेवा शुरू


करनाल विजय काम्बोज
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को बहेतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए एंबुलैंस गाडी की सेवा शुरू की गई हैं। इस सेवा का लाभ उठाने  के लिए फोन नंबर 102 पर काल करना होता है। काल करने के मात्र 5 से 10 मिनट में एबुलैंस गाडी हर जरूरतमंद मरीज के घर पर पहुंच जाती हैं। करनाल जिला में  इस योजना के तहत अब तक 24 हजार 504 व्यक्ति लाभ उठा चुके हैं। इस प्रकार यह योजना गरीब लोगों के लिए काफी लाभदायक  साबित हो रही है।
दुर्घटनाग्रत व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को मुसीबत के समय में साधन की कमी के कारण अस्पताल तक लाने में देर लग जाती है और कई बार तो जरूरतमंद रास्ते में ही दम तोड़ देते हंै। इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण सेवा मिशन के तहत सामान्य हस्पताल करनाल के अतिरिक्त प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक से अधिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक एम्बुलैंस तैनात की गई है। इन एम्बुलैंसों को सेवाएं प्राप्त करने  के लिये सिविल अस्पताल करनाल में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष नंबर 102 है। कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति किसी भी समय 102 नबर पर टेलीफोन करके एम्बुलैंस गाडी का लाभ ले सकता है। एम्बुलैंस के लिये बी.पी.एल परिवारों, झोपड़-पट्टी में रहने वाले व्यक्तियों व किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। परंतु सामान्य श्रेणी के परिवारों के लिये 7 रूपये नाम मात्र प्रति किलोमीटर एबुलैंस खर्च लिया जा रहा है। 
एक भेंटवार्ता में एम्बुलैंस सेवा के बारे में कुडक़ जागीर गांव की महिला पंच दर्शना ने बताया कि सरकार की यह योजना बहुत ही अच्छी है। इस योजना से उन गरीब परिवारों को भी लाभ हो रहा है जिन्हे ईलाज के लिए शहरों में जाना पड़ता है। परन्तु  कई बार पैसे की कमी के कारण वे प्राईवेट वाहन नहीे ले सकते जिन्हें अपने उपचार के लिए शहर में जाने में काफी दिक्कत होती थी। परन्तु सरकार की इस योजना मे इन गरीब परिवारों के लिए एम्बुलैंस की सुविधा मुफ्त की गई है। उन्होंने बताया कि यह समस्या अधिकतर गर्भवती महिलाओं के सामने आती थी। इस योजना के बाद अब ऐसी समस्या नही है। इसी प्रकार रम्बा  गांव के आनंद ने बताया कि सरकार की एम्बुलैंस सेवा एक महत्वपूर्ण योजना है। एक बार उन्हें रम्बा मोड पर सडक दुर्घटना को देखा तो तुरन्त उन्होंने 102 नम्बर पर फोन किया और कुछ ही समय में दुर्घटना स्थान  पर एम्बुलैंस पहुंच गई। जिससे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सामान्य हस्पताल करनाल तक पहुंचने की सुविधा प्राप्त हुई। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के परिवारजनों ने सरकार की इस योजना की काफी प्रशंसा की। इसी प्रकार गांव जटपुरा में कार्यरत आशा वर्कर पिंकी रानी ने बताया कि गांव की एक महिला संतोष पत्नि रामफल को जब प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने 102 नम्बर पर एम्बुलेंस सेवा के लिए फोन किया। फोन के कुछ ही समय उपरांत एम्बुलेंस सेवा गांव में पहुंच गई और महिला को सामान्य अस्पताल में डिलीवरी के लिये लाया गया। डिलीवरी ठीक-ठाक होने के उपरांत महिला के परिजनों के चेहरे खिले हुए थे। परिजनों ने बताया कि सरकार की स्वास्थ्य वाहन सेवा योजना लोगो के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। जिसका लाभ दूर दराज व ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमन्द लोग उठा कर राहत महसूस कर रहे है।  
उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी का एंबुलैंस सेवा के विषय में कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिला व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीमार व्यक्तियों के लिये यह एक कारगर योजना साबित हुई है क्योंकि जरूरत के समय में बीमार व्यक्ति तुरंत एंबुलैसं गाडी का लाभ लेकर अस्पताल पहुंच जाता है जिससे उस व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकती है और गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि करनाल जिला के सामान्य अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 16 एंबुलैंस 24 घंटें यह सेवा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वे 102 नम्बर पर डॉयल करके स्वास्थ्य विभाग की इस सेवा का लाभ उठायें।

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलेगी 2 लाख रुपये की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति´


असंध
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले परिवार की आय को एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है तथा उन्हें मिलने वाले भत्तों को भी बढाया गया है । 
विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिये उनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्रुप एक जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है इनका मासिक भत्ता 330 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये तथा होस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों का मासिक भत्ता 740 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये किया गया है। ग्रुप दो जिसमें व्यावसायिक कोर्स व तकनीकी शिक्षा  प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है इनका मासिक भत्ता 330 रुपये से बढ़ाकर 530 रुपये तथा होस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों का मासिक भत्ता 510 रुपये से बढ़ाकर 820 रुपये किया गया है। 
इसी प्रकार ग्रुप तीन जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले ऐसे विद्यार्थियों को शामिल किया गया है जिन्हें गु्रप एक व दो में शामिल नहीं किया गया है इनका मासिक भत्ता 185 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये तथा होस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों का मासिक भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 570 रुपये किया गया है तथा ग्रुप चार जिसमें नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा व आई.टी.आई. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है इनका मासिक भत्ता 140 रुपये से बढ़ाकर 230 रुपये तथा होस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों का मासिक भत्ता 230 रुपये से बढ़ाकर 380 रुपये किया गया है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इस योजना का लाभ संबंधित संस्थान व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क व  आवेदन  प्राप्त करके प्राप्त कर सकते हैं। तथा आवेदन पत्र संबंधित विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएगे।
**************************************


निसिंग में ग्रामीण लोकअदालत का आयोजन
असंध 
मुकदमेबाजी में उलझे लोगों को शीघ्र व सस्ता न्याय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल द्वारा आगामी 24 जुलाई को निसिंग खंड के गांव पिचौलिया  के राजकीय उच्च विद्यालय में प्रात: 9 बजे ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया  जाएगा। जिसमे दोनो पक्षों की आपसी रजामंदी से सुलह होने योग्य सभी तरह के मामलों का निपटारा किया जायेगा। 
इस संबध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं स्थानीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राजन वालिया ने बताया कि इस ग्रामीण लोक अदालत मे सिविल व आपराधिक  मामलों का  निवारण किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने केस से संबंधित मामलों का निवारण लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहते हैं वे शीघ्र ही जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण में अपने मामले के लिये आवेदन दे सकता है। इस अदालत में पिचौलिया गांव के साथ लगते अन्य गांव के लोग भी अपने मामलों का समाधान करवाने के लिए आवेदन दे सकते है।

दगल के दिखाया पहलवानो ने दम


प्रवीण सैनी साढौरा 
 राद्वौर अखाडा के पहलवान साहब सिंह द्वारा आई टी आई के नजदीक आयोजित किये गये दगल प्रोगाम दंगल मे इलाके सहित दूरदराज के नामी पहलवानो ने अपना दम दिखाया। अखाडे मे आयोजित महिला पहलवानो ने भी जोर अजामाईष की।लोगो की भी भीड देखने को मिली। गौरतलब है की इलाके मे पहलवानो को देखने के लिऐ लोगो मे चाव देखने को मिला। दगल का षुभआरभ्भ पैक्स चैयरममेन अनिल सन्धू तथा फूल चन्द गलौडी द्वारा किया गया। आयोजक साहब सिंह ने बताया की युवाओ को नषे की लत  व गलत आदतो से दूर रखने के लिऐ समय समय पर कुषितियो का आयोजन करते है। दंगल पहलवान की पहली कुष्ती मे अमित भीलछप्पर ने गुगा पहलवान व विनोद मुगलवाली ने अमित को व बबूल देवधर ने कर्मा करनाल पहलवान को पराजित किया। महिला पहलवान रूबी ने कुपरथला पंजाब की हरपीत कौर को छ मिन्ट मे पराजित किया। अखाडे मे राजबीर पहलवान मोहाली व बब्बर खालसा  व साहब सिंह राद्वौर ने दमखम दिखाये इलाके के ईषवर सिंह ,बावा सिंह अटारी  एव साई पहलवानन को आयोजन द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य आदमी मौजूद थे।

ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं जाना चाहिये:बलिंद्र कटारिया


रादौर, कुलदीप सैनी
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त गीता भारती व प्रोजैक्ट अधिकारी हुक्मसिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत ब्लाक रादौर के गाँव एमटी करहेड़ा ओर मंधार में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस अवसर पर सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान यमुनानगर के सलाहकार बलिन्द्र कटारिया ने ग्रामीणों को स्वच्छता बारे जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। खुले में शौच जाना बीमारियों को न्यौता देना हैं। उन्होने कहा कि गंावों में बने सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव का विशेष तौर से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि अज्ञानता के कारण ग्रामीण उनका प्रयोग न करके खुले में शौच जातें थे। लेकिन अब वे भी बीमारियों को रोकने व शौचालय का प्रयोग कर सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को पूर्णतया कामयाब करेगें। टीएससी टीम की सदस्यों मुकेशलता, सुषमा, रीना ने भी ग्रामीणों को खुले में शौच जाने की समस्याओं   बारे जागरूक किया। उन्होने कहा कि गंाव की बहु-बेटियों को शौचालय न होने कारण खुले में शौच जाना पड़ता है। जिसके लिए उन्हे रात व अन्धेरे का इन्तजार करना पड़ता है। जो उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए घरों मे शौचालय होना जरूरी है। ताकि  बीमारियों पर लगाम लग सके। वहीं सम्पूर्ण स्वच्छता को भी बढ़वा मिलेगा। ग्रामीणों ने टीएससी टीम को आश्वासन दिया कि वे अपने घरों मे शौचालय का निर्माण करवाऐंगें। और गंाव में एक निगरानी टीम बनाकर खुले में शौच जाने वाले लोगो को स्वंय खुले में शौच जाने से रोकेंगें। इस अवसर पर सरपंच रणदीप सिंह राणा, शीशपाल, गुलशन, दिनेश, ओमवती, विनोद, उषारानी, मिथलेश, टीचर कमल कुमार व मधांर के सरपंच कुलदीप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।


हरियाणा देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बन गया है:सुरेश ढांडा
रादौर, कुलदीप सैनी
प्रदेश सरकार द्वारा बुढापा पेंशन में देरी होने पर ब्याज सहित पेंशन राशी देने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए हल्का रादौर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश ढाण्डा ने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा नई-नई नीतियां बना कर जनता की भलाई का कार्य कर रहे है। ढाण्डा आज अपने कार्यलय में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री ने अपने 6 वर्ष के शासन में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। जिस कारण आज प्रदेश की जनता खुशहाल है और हरियाणा देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बन गया है। उन्होने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है। आज प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी सरकार की नीतियों से खुश है। इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य सचिन गुप्ता, मा0 शेर सिंह, सुभाष जगूड़ी, रमेश पलाका, राम लाल सैनी,नवीन दताना, दीपक दताना उपिस्थत थे।

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


घरौंडा, प्रवीन सोनी
शहर में बढ़ती चोरी लूटपाट और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरूआत कर दी है। पुलिस के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चैक पोस्ट लगाकर वाहनों का निरिक्षण कर लोगो को जागरूक करने का काम किया है। डीएसपी राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में शहर की विभिन्न चौक पर चैक पोस्ट लगाकर स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार चालकों से पूछताछ की। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस समय शहर के विभिन्न चौराहों पर दस चैक पोस्ट लगाए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गावों मे चैक पोस्ट लगाकर वाहनों की जाच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नाके के दौरान वाहनों को रोककर चालकों को यातायात के नियमो के बारे में जानकारी दे रहे है। वहीं संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान वे वाहन चालकों को मात्र नियमों की जानकारी दे रहे है। इसके बाद अगर किसी वाहन चालक ने नियम तोडऩे की कोशिश की तो उनके चालान काटने के साथ साथ गाडिय़ा भी इंपाउंड कर दी जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी चैक पोस्टों से वाहन चालकों में अफरा-तफरी देखी गई।

स्कूल की दीवार टूटने से बड़ा चोरी का खतरा




घरौंडा प्रवीन सोनी 
गांव कैमला के हाई स्कूल की दीवार जगह-जगह से टूटी हुई होने के कारण स्कूल प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीवार टृटी होने के कारण स्कूल में अनेक बार छोटी-मोटी चोरी हो चुकी है। जिससे अध्यापक काफी परेशान है। इतना ही नही स्कूल में सारा दिन आवारा पशु व सूअर इत्यादि घूमते रहते है। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस बारे में स्कूल प्रशासन व ग्राम पंचायत द्वारा जिला प्रशासन को भी सूचित कि या है। लेकिन आज तक कोई  कार्रवाई नही हुई है। 

                      गांव कैमला में हाई स्कूल की टूटी हुई दीवार
                                                                छाया-तेजबीर 

कैमला निवासी राकेश, मुकेश, महावीर, इंद्र, विकास, विद्या देवी, पूनम देवी आदि का कहना है कि स्कूल की दीवार पिछले कई महीनो से टूटी हुई है। यह दीवार स्कूल के खेल मैदान और प्रार्थना ग्राउंड से जुड़ी हुई है। अक्सर देखने में आया है कि सुबह के समय जब स्कूल में प्रार्थना हो रही होती है तो उस समय कोई आवारा पशु प्रार्थना के बीच ही स्कूल में घूस जाता है और छात्रो का ध्यान भटका देता है। जब बाहर मैदान में लगी कक्षा के दौरान कोई आवारा पशु टूटे हुए रास्ते से अंदर आ जाता है तो बच्चों को उठकर ही उसे बाहर भगना पड़ता है। इन घटनाओं से जहां स्कूली छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वहीं इससे स्कूल के अध्यापक भी परेशान है।
 इस संबंध में स्कूल के मुख्याध्यापक मोतीराम  का कहना है कि इस दीवार के बारे में हमने जिला प्रशासन को लिखित में शिकायत भी दी है। लेकिन क ई महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। 

कर्मसिंह हत्याकांड की निष्पक्षता से जांच करें सरकार-सांगवान


घरौंडा:प्रवीन सोनी
विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि कम्बोपूरा हत्याकांड में सरकार दोषियों को बचाने पर लग हुई है। समाज के लोगों को मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने के लिए जंतर मंतर पर बैठने तक की नौबत आ गई है। वे रेलवे रोड़ पर एक वैंकेट हाल में इनेलो कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज गरीब को इंसाफ मिलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में बढ़ रही हत्या, लूटपाट, डकैती व बलात्कार जैसी घटनाओं ने सरकार की असलियत सामने लाकर रख दी है। कम्बोपूरा हत्याकांड में सरकार का दोषियों के गिरेबान तक नही पहुंचना इस बात का  सबूत है कि सरकार पूर्व सरपंच क र्मसिंह के परिवार को न्याय दिलाना नही चाहती।


                                घरौंडा में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक नरेंद्र सांगवान।
                                                                      छाया-तेजबीर
उन्होंने कहा कि झूठ  और धोखे दांव के बल पर सत्ता में आई सरकार आज प्रदेश की जनता के लिए एक नासूर बन गई है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों से लोगो का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां तो दूर अब आम जनता भी इस सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतर आने लगी है। पैट्रोल के बाद रसोई गैस और डीजल की कीमतों में हुई वृ़द्धि ने एक आम आदमी के जेब पर डाका डालने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश को अगर प्रदेश को कोई सरकार भय मुक्त बना सकती है तो वह इनेलो पार्टी  है। इनेलो को सत्ता में लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर जन जागरण अभियान करने की जरूरत है। रेलवे रोड़ पर प्रस्तावित कट की मंजूरी को उन्होंने सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं की सस्ती लोकप्रियता करार दिया। इस मौके पर  हलका अध्यक्ष दीप चंद राणा , महिला प्रदेश उपाध्यक्ष राधा राणा, जेपी शेखपूरा, जगदीश पनौडी, कुलदीप राणा, निरंजन गगसीना, श्रवण पान्नू, सरदार श्रवण ङ्क्षसह, विरेंद्र काजल, ओंकार शर्मा,नरेश फोर, जितेंद्र नेहरा, सुभाष राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

किसानों और जनता के हित में भाजपा का जनजागरण अभियान की शुरूआत


करनाल, विजय काम्बोज
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी वीर कुमार यादव ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश के किसानों और जनता के हित में जनजागरण अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत प्रदेश सरकार में किए जा रहे भ्रष्टाचार और घोटालों का कच्चा-चि_ा एकत्रित किया जा रहा है। सरकार की असलियत को खोलने के लिए दस्तावेज तैयार कर राष्ट्रपति व राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।वीर कुमार यादव रविवार को सेक्टर 13 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में प्रदेश स्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि 23 जून से 15 जून तक चलने वाले अभियान में उन सहित राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु, भूपेंद्र यादव, अनिल विज व राजीव जैन को शामिल किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक चार जिलों का निरीक्षण करने पर सरकार द्वारा किसानों की हजारों एकड़ जमीन को कौडिय़ों के भाव अधिग्रहण कर रिलायंस जैसी अनेक कंपनियों और उद्योगपतियों को मोटी कमीशन लेकर बेचा जा रहा है। सरकार ने मिड-डे-मील, एजुकेशन, मनरेगा, शौचालय बनाने व प्रदेश में सैकड़ों टोल टैक्स खोलकर उद्योगपतियों व चहेतों के जरिए भ्रष्टाचार और घोटाले किए जा रहे हैं। अभी दूसरे जिलों का मुआयना जारी है। खुले में पड़ा अनाज सड़ रहा है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सरकार में पहली बार हुआ है जिसके मंत्रियों को भ्रष्टाचार और घोटालों में जेल जाना पड़ा। प्रदेश सरकार के मंत्री जनता की रक्षा करने की बजाय लोगों को मरवाने में लगे हुए हैं।प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया है कि सहकारी समितियों में होने वाले चुनावों में भाजपा सक्रिय भागीदारी करेगी। सहकारी समितियों के चुनाव में पादर्शिता हो व समितियों के रजिस्ट्रेशन खोलने जैसे कई मुद्दों पर प्रदेश में जिलावार सम्मेलन किए जाएंगे।इस मौके पर सह संयोजक सतीश सैनी व सुखदेव वारना, जिला संयोजक सतवीर सिंह जाणी, सह संयोजक पंडित अशोक शर्मा, करतार साहरन, अतर सिंह संधू और मेहर सिंह मौजूद रहे।

Sunday, July 3, 2011

यमुनानगर के ताजेवाला क्षेत्र में पहली ही वर्षा के बाद क्षतिग्रस्त हुए ब्लॉक


यमुनानगर,  (कुलदीप सैनी) 
  यमुना का जलस्तर कम होने से जहां ग्रामीणों ने फिलहाल राहत की सांस ली है वहीं करोड़ो रूपये की लागत से हुए बाढ़ रोकथाम कार्यो में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल होने के आरोप भी सही नजर आने लगे हैं। हथनीकुंड बैराज से ताजेवाला, छछरौली, जठलाना आदि इलाकों में बाढ़ रोकथाम कार्यो पर करोड़ो रूपये की राशि खर्च की गई दिखाई गई है। ताजेवाला एवं इसके आसपास के इलाको में बाढ़ रोकथाम के लिए ब्लॉक बनाये गए थे जिसमें घटिया मैटीरियल का प्रयोग होते बताया गया था जिसे न्यूज़  वायस ऑफ हरियाणा  ने अपने न्यूज बलाग मे प्रमुखता से प्रकाशित किया  था और उसके बाद सिंचाई विभाग हरियाणा के वरिष्ठï अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग की विजीलैंस टीम ने मौके पर आकर छानबीन की थी और सैंपल लिये थे जिसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। 

यमुनानगर के ताजेवाला क्षेत्र में पहली ही वर्षा के बाद क्षतिग्रस्त हुए ब्लॉक। छाया: कुलदीप सैनी
पिछले बुधवार यमुना में करीब एक लाख क्यूसिक पानी आने के बाद ताजेवाला एवं उसके आसपास बनाये गए ब्लॉक या तो पानी में बह गए अथवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि इसी यमुना में वर्षो पहले अंग्रेजो द्वारा बनाये गए ब्लॉक आज भी ज्यों के त्यों हैं। अब यमुना का जलस्तर कम होने के बाद नजर आने लगा है कि यमुना से कितना नुकसान हुआ और कितने ब्लॉक बह गए। जो ब्लॉक क्षतिग्रस्त हुए हैं उसमे हाथ लगाने से ही वह रेत में बदल रहे हैं। ग्रामीणो का आरोप है कि ब्लॉक बनाने में घटिया मैटीरियल लगाया गया है जिस कारण वह मात्र एक लाख क्यूसिक पानी आने से ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणो का कहना है कि अगर एक लाख क्यूसिक पानी आने से बाढ़ रोकथाम के लिए बनाए गए ब्लॉको की ऐसी स्थिति हुई है तो लाखों क्यूसिक पानी की मार को वह कैसे झेल पायेंगे। याद रहे पिछले वर्ष यमुना में रिकार्ड सात लाख 44 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया था  जिससे यमुना के साथ लगते इलाको में भारी तबाही हुई थी। पिछली बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए ही मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर जिला में बाढ़ रोकथाम कार्यो के लिए 68 करोड़ रूपये की राशि जारी की थी। उपायुक्त अशोक सांगवान का दावा है कि अब तक बाढ़ रोकथाम के 80 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। इस राशि का कितना प्रयोग और कितना दुरुपयोग हुआ है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन पिछले दिनों इन ब्लॉको की सैंपलिंग के बाद अधिकारियों ने मौके पर ही मीडिया को बता दिया था कि जो काम हुए हैं वह नियमो के अनुसार नहीं है। इलाके के ग्रामीणों ने बाढ़ रोकथाम कार्यो में हुए घपले एवं घटिया मैटीरियल के प्रयोग की जांच एवं अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है।
********************************************************************
नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला,पुलिस ने किया मामला दर्ज 
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी) 
  युवक द्वारा नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में दोनों युवक-युवती की तलाश जारी है। खन्ना कालोनी पुराना हमीदा निवासी हरि सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था ओर वापिस आया तो घर में उसकी नाबालिग बेटी नहीं थी। उसने आसपास पता किया लेकिन उस बारे कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर उसने वहा रहने वाले रिश्तेदारो से भी बेटी बारे पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान किसी ने उसे बताया कि उनके पडोस में रहने वाला युवक उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। पीडित व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
*********************************************************
देह व्यापार सहित अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज,नौकरी झांसा देकर लाया गया था लड़की को 
यमुनानगर,  (कुलदीप सैनी) 
देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लडक़ी को मुजफ्फरनगर से अगवा किया था। देह व्यापार के धंधे में न लगने पर उससे मारपीट कर उसे बंधक बनाकर रखा जाता था।  पुलिस ने लडक़ी के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार सहित अपहरण व दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत नामंजूर कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पीडि़त लडक़ी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
सैक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा बूटर कालोनी में की गई छापामारी में मिली पटना जिला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में यूपी के मुजफ्फरनगर में आई थी। चार दिन पहले उसकी मुलाकात कमलेश बख्शी व उसके साथियों के साथ हुई। वह लोग उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ यमुनानगर ले आए। यहां पहुंचने पर उन लोगों ने उसे एक मकान में बंद कर दिया। इस दौरान वह उससे जबरन देह व्यापार कराने का दवाब बनाने लगे।


  अगवा कर लडक़ी को देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले आरोपियों को यमुनानगर कोर्ट में पेश करने ले जाते पुलिस कर्मी। छाया: कुलदीप सैनी
लडक़ी द्वारा मना करने पर वह उससे मारपीट कर दुष्कर्म करते। शनिवार को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जब वहां छापामारी की तो यह लडक़ी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद लडक़ी की शिकायत पर बूटर विहार निवासी कमल बख्शी, उसकी पत्नी माया उर्फ आरती शर्मा सहित कांसापुर निवासी रीना व उसके पति सचिन तथा जगाधरी निवासी अमित को गिरफ्तार कर रविवार की सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका नामंजूर कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए लडक़ी को वापस अपने घर भेज दिया। उधर, गिरोह की सरगना माया का कहना है कि यह लडकी स्वयं इनके पास आई थी और यह पानीपत की रहने वाली है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग बूटर विहार कालोनी के एक मकान में देह व्यापार का धंधा कर रहे है। इस पर पुलिस ने तुरंत मकान पर छापामारी कर एक युवती व दो महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान ही यह सारा मामला सामने आया।


********************************************
बस चालक व कंडेक्टर के साथ मारपीट, लगाया जाम
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी) 
 हरियाणा रोड़वेज करनाल डिपो की एक बस के चालक व कंडेक्टर से एक पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट किए जाने पर रोडवेज कर्मियों ने हंगामा कर दिया। हाइवे से गुजर रहे आईटीआई चौक पर हंगामा होने के कारण वहां जाम लग गया। जाम के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर रोडवेज कर्मियों को शांत किया।
पुलिस को दी शिकायत में करनाल डिपों के ड्राइवर शीशपाल व कंडेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह करनाल से बस की सवारियां लेकर देहरादून के लिए रवाना हुए थे ओर उसमें एक सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी भी चढ़ गया। बस में जगह न होने के कारण कुछ यात्री भी बीच बस में ही खड़े थे। उन्होंने बताया कि जब बस यमुनानगर के पास पहुंचने वाली थी तो वह सीट के लिए बस में बैठी सवारियों को तंग करने लगा।



यमुनानगर के आईटीआई चौंक पर थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार हंगामा कर रहे रोडवेज कर्मियों को समझाते हुए।  छाया: कुलदीप सैनी
इसके बारें में जब कंडेक्टर सुरेंद्र को पता चला तो वह तुरंत उसके पास पहुंचा पंरतु पुलिसकर्मी के सिर पर खून सवार होने के कारण वह उससे भी झगडऩे लगा यहां तक की बात गाली-गलौच तक आ गई और बस सडक़ के बीच में रूक गई। अपने साथी के साथ झगड़ा बढ़ता देख चालक शीशपाल भी वहां पहुंचा और उसे समझाने का प्रयास करने लगे परंतु वह सीट की बात को लेकर अड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब बस यमुनानगर में प्रवेश करने लगी तो पुलिसकर्मी ने अपने साथियों के पास फोन करके उन्हें पहले ही कमानी चौंक पर बुला लिया और जैसे ही बस कमानी चौंक पर पहुंची तो पहले से ही वहां मौजूद उसके साथी बस में चढक़र बस ड्राइवर शीशपाल व कंडेक्टर सुरेंद्र के साथ मारपीट करने लगे और मौके से फरार हो गए और देखते ही देखते सडक़ के दोनों ओर जाम लग गया जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो एसएचओ रामकुमार, राजीव मिगलानी व एसएचओ जयपाल ने मौके पर पहुंचकर मामले को निपटाया।

*****************************************************
गैस की काला बाजारी रोकने के लिए एक विशेष चैकिंग अभियान 
यमुनानगर,  (कुलदीप सैनी) 
 जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस की काला बाजारी रोकने के लिए एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत अब तक जिला के अलग-अलग भागों में 87 अनाधिकृत एवं गैर कानूनी गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इन जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडरों में इंडियन ऑल कंपनी के 26 सिलेण्डर, भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन के 22 सिलेण्डर, हिन्दूस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन के 17 सिलेण्डर तथा 18 अन्य छोटे साईज के सिलेण्डर तथा 3 कमर्शियल गैस सिलेण्डर शामिल हैं।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान यमुनानगर जिला के यमुनानगर केन्द्र, जगाधरी, मुस्तफाबाद, छछरौली, रादौर व बिलासपुर में होटलों से, हलवाईयों से, चाय वालों से, ढ़ाबों तथा रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस का अवैध प्रयोग व्यवसायिक स्थलों पर करने के कारण उक्त व्यवसायिक संस्थानों को चैक किया गया और वहां प्रयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया गया है। 
उन्होंने बताया कि उक्त विशेष चैकिंग अभियान के दौरान मुस्तफाबाद में 8 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. देवेन्द्र गैस एजैंसी मुस्तफाबाद में जमा करवाए गए। छछरौली में 7 गैस अनाधिकृत सिलेण्डर जब्त करके मै.  दुर्गा गैस एजैंसी छछरौली में जमा करवाए गए, जगाधरी में 12 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. सचिदानंद गैस एजैंसी जगाधरी में जमा करवाए गए तथा यमुनानगर से 11 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. सरस्वती गैस एजैंसी यमुनानगर में जमा करवाए गए। उन्होंने बताया कि कल जगाधरी से 31 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. सचिदानंद गैस एजैंसी जगाधरी में जमा करवाए गए। बिलासपुर से 6 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. ओम गैस एजैंसी बिलासपुर में जमा करवाए गए हैं। रादौर से 8 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. प्रेम गैस एजैंसी रादौर में जमा करवाए गए। यमुनानगर से गत दिवस 4 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. अमृत गैस एजैंसी यमुनानगर में जमा करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गत एक जुलाई को जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेण्डर, कमर्शियल गैस सिलेण्डर तथा अन-ओथराईज्ड मिन्नी गैस सिलेण्डर व गैस पलटने का यंत्र यानि बंसरी पुरूषोतम लाल पुत्र रामलाल मालिक मै. सिंघवानी गैस रिपेयर सैंटर तथा संजय कुमार पुत्र कस्तूरी लाल मनोहर कालोनी जगाधरी से बरामद किए गए जो दोनों नाजायज तौर पर घरेलू गैस की काला बाजारी का धंधा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दोनों के विरूद्ध थाना शहर में प्रथम जुलाई 2011 को एफआईआर न.-348/11 दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की काला बाजारी रोकने का यह विशेष चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो व्यक्ति घरेलू गैस की कालाबाजारी, मिन्नी सिलेण्डरों की अनाधिकृत बिक्री/घरेलू गैस का व्यवसायिक प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध कडी कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। 
***************************************************
स्वयंसेवी संस्था श्रीगोवर्धन मंडल लगाए गी चिकित्सा शिविर 
यमुनानगर,  (कुलदीप सैनी) 
 स्वयंसेवी संस्था श्रीगोवर्धन मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन रामपुरा हनुमान मंदिर में संस्था के सचिव देवेंद्र मेहता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी व कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजसेवा के कार्यों में संस्था अपना अहम योगदान देती रहेगी। इन्हीं कार्यों के तहत संस्था इसी माह में एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगी। इस शिविर के लिए संस्था के सदस्य गुलशन बख्शी, मनोज त्यागी व देवेंद्र मेहता जल्द ही चिट्टा मंदिर के महंत से संपर्क करके स्थान व दिन का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग चिकित्सा शिविर का लाभ उठा सके इसलिए शिविर किसी ऐसे स्थान पर लगाया जाए, जहां अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्य उमेश त्यागी, सुभाष मुसींबल, संजीव ओझा, कुसुम, हेमंत शर्मा, गीता शर्मा, नरेश वर्मा, आचार्य पुरुषोत्तम दास आदि का सहयोग चिकित्सा शिविर में रहेगा। इस शिविर में डी.ए.वी. डैंटल कालेज के चिकित्सकों के साथ-साथ सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ व एस.एम.ओ. डा. विजय दहिया की सेवाएं भी प्रमुख रूप से ली जाएंगी। 
**********************************************************
भगवान वाल्मीकि सत्संग की तैयारियों का जायजा लिया
यमुनानगर,  (कुलदीप सैनी) 
आदि धर्म समाज उत्तरी जोन हरियाणा के पदाधिकारियों ने 17 जुलाई को गुप्ता पैलेस जगाधरी यमुनानगर में होने वाले विशाल भगवान वाल्मीकि सत्संग की तैयारियों का जायजा लिया। गुप्ता पैलेस का जायजा लेते हुए आदि धर्म समाज रजि. भारत केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरोत्तम बालकृष्ण चनालिया एवं वीरोत्तम कैलाश पुरुषार्थी ने बताया कि सत्संग में उत्तरी जोन हरियाणा से हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। 
इसके साथ सुनील सिरसवाल, संजीव पेहवा, सुभाष कुरूक्षेत्र, संजय सूद सहारनपुर, नरेश दिल्ली, गुरमीत सलेमपुर, पवन ननदी, संजीव नहौनी, सुरेन्द्र गोला, प्रवेश व जगमाल बालछप्पर, सोमनाथ मुसिम्बल, समय सिंह कैल, सुखदेव मलिकपुर, रमेश खेडा, अनीश चाहडवाला, वीर रिंकू खानपुर आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी सत्संग स्थल का जायजा लिया। 
*************************************************************
सरपंच एसोसिएशन की बैठक
यमुनानगर,  (कुलदीप सैनी) 
  सरपंच एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के प्रधान विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई। प्रधान ने कहा कि इन्दिरा आवास योजना के तहत सरकार जल्द से जल्द मकान बनवाये क्योंकि काफी संख्या में कच्चे मकानों के बरसात में गिरने के आसार हैं जिससे जान-माल की हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि इन्दिरा आवास योजना की राशि शहर की तर्ज पर बढाकर एक लाख रूपये की जाये ताकि गरीब आदमी इससे अपने मकान ठीक से बना सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरपंचों का मानदेह 1500 रूपये से बढाकर दस हजार व पंचो का 400 रूपये से बढाकर पांच हजार रूपये किया जाए ताकि सरपंच के मान सम्मान में बढौतरी हो सके। उप प्रधान गीता शर्मा सरपंच सुढैल ने मांग की कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पांच लाख रूपये तक की सभी ग्रांटें पंचायत खातों में सीधी दी जाये ताकि सरपंच गांव में विकास ठीक प्रकार से कर सके और गांव का चहुमुखी विकास हो सके और राष्टï्रपिता महात्मा गांधी का सपना पूरा हो सके। 
उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी गांव के विकास कार्यो की समस्याओं को लेकर अनदेखी कर रहे हैं और सरपंचो को सहयोग नहीं दे रहे हैं जिसको लेकर जल्द ही सरपंच एसोसिएशन मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी ताकि खंड के विकास के कार्य ठीक प्रकार से हो सके। 
इस अवसर पर सीनियर उप प्रधान शिव कुमार सैनी, उप प्रधान गीता शर्मा, प्रवीन बेगम, महासचिव इकबाल, कोषाध्यक्ष केला देवी काम्बोज, संगठन सचिव पूर्ण चंद सैनी, पै्रस सचिव चौ. चांद राम व अन्य सरपंचो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 
********************************************************
बुढ़ापा पैंशन में भारी गडबडी के बाद अब जिले में पुन: जांच कार्य :उपायुक्त
यमुनानगर,  (कुलदीप सैनी) 
बुढ़ापा पैंशन में भारी गडबडी के बाद अब जिले में पुन: जांच का कार्य किया जाएगा ताकि गलत लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। बताया जाता है कि अप्रैल में खण्ड छछरौली व रादौर में 3 सदस्यीय टीम का गठन करके जांच करवाई गई थी जिसमें काफी संख्या मे  लोग अयोग्य पाये गए थे। जांच में पाया गया कि कई ऐसे लोग इसका लाभ उठा रहे हैं जिनकी उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच में है। इसी गोलमोल को देखते हुए खण्ड छछरौली में 6 व 7 जुलाई को तथा रादौर में 5 से 7 जुलाई तक जांच की जाएगी। 
उपायुक्त ने बताया कि समिति के समक्ष उक्त तिथियों को गैर हाजिर होने वाले व समिति द्वारा अयोग्य घोषित व्यक्ति व जो टीम के सम्मुख पेश होने से वंचित रह जाएंगे वह खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय छछरौली व रादौर के कार्यालय में 14 जुलाई को प्रात: 10 बजे पहुंचकर टीम के सम्मुख पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। इसके उपरांत अन्य कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय छछरौली में गांव सिपीयावाला, जाटावाला, चूहडपुर मंगल सिंह, डाकवाला, बच्चों, कोट मुकारमपुर, दौलतपुर, जैतपुर, राजपुर, गोरबनी, ताहरपुर कलां, हैदरपुर, महियुदीनपुर, सलेमपुर कोही, चौली, चबुतरों, अर्जुन माजरा, मानकपुर-1, पिरथीपुर, मानीपुर, ललहाडी कलां, ललहाडी खुर्द, चिंतपुर, खानुवाला, जोगीवाडा, लोपों, लेदी, कोट मुस्तरका, कोट बसावासिंह, कोट सरकारी, कोटडा काहन सिंह, दादुपुर जटान, लेदा खादर, खिजरी, भंगेडा, बागपत, भंगेडी, खिल्लावाला, कांसली, नत्थनपुर व टीब्बी कलां गांव के लोगों की जांच की जाएगी। इसी प्रकार 7 जुलाई को गांव मोहबलीवाला, टीब्बी खुर्द, मेघुवाला, बनियावाला, चिकन, शहजादवाला, मुजाफत खुर्द, हाजिफपुर, लाहासाबाद, कडकौली, बाकरवाला, मुजाफत कलां, किशनपुरा, हडौली, सलेमपुर खादर, तिहानों, बरौली माजरा, दादुपुर सैनी, खानपुरा, तुगलपुर, मलिकपुर बांगर, बसातियावाला, रूकाली, धर्म कोट, गनौला, छौली, गनौली, जटहेडी, लेदा खास, सलेमपुर बांगर, तारणवाला, चाउवाला, माडखेडी, चाहडों, मुण्डाखेडा, मामली, मीरपुर, भूखडी, दादुपुर छावनी, फतेहगढ़ व भगवानपुर के गैर हाजिर रहे लोगों की जांच बीडीपीओ कार्यालय छछरौली में की जाएगी। 
उन्होंने बताया कि खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रादौर में 5 जुलाई को गांवों मारूपुर, बरसान, लक्सीबांस, अलाहर, पालेवाला, करतारपुर, बरहेडी, मोहडी, माडल टाउन करेहडा, बागवाली, जठलाना, उन्हेडी, पौबारी, गुमथला, लाल छप्पर, राझेडी, फतेहगढ़, रपडी, भगवानपुर व पोटली के लाभपात्रों की जांच, 6 जुलाई को गांव मंधार, अलीपुरा, सांगीपुर, धौलरा, जुब्बल, कांजनू, सिली कलां, सिली खुर्द, धानुपुरा, अमलोहा, चमरोडी, नागल, दौलतपुर, कलेसरा, खेडी लक्खा सिंह, भागू माजरा, बसंतपुरा, हड़तान, माजरी तथा सिंकदरा और 7 जुलाई 2011 को बीडीपीओ कार्यालय रादौर में गांव बकाना, रादौरी, छारी, सतगोली, घिलौर, हिरण छप्पर, झीवरहेडी, मंसूरपुर, सांगडी, नगला साधान, टोपरा कलां, मसाना रांगडान, खेडी ब्रहामण, पूर्णगढ़, नाचरौन व पलाका के पहले गैर हाजिर रहे या अयोग्य घोषित किए पैंशन धारकों की जांच की जाएगी। 

गेहूं उत्पादन में बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री देंगे हरियाणा को अवार्ड : परमवीर

फतेहाबाद, 3 जुलाई
 प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री सरदार परमवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में 10 लाख किसानों की भूमि व जल की जांच कर उन्हें भूमि एवं जल स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जिला में 60 हजार किसानों को ये कार्ड दिए गए है। वे आज स्थानीय सब्जीमंडी में भूमि एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला के शिलान्यास के उपरान्त किसानों को संबोधित कर रह थे। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश किसानों को भूमि व जल स्वास्थ्य कार्ड देने वाला पहला राज्य है।

उन्होंने घोषणा की कि इस प्रयोगशाला में भूमि एवं जल परीक्षण के अलावा कीटनाशक दवाओं, बीज व बीटी कॉटन की भी जांच की जाएगी। इस प्रयोगशाला पर लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च होगें। उन्होंने कहा कि जिला में 37 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक मोबाईल वैन भी उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे किसानों को उनके खेतों पर ही मिट्टी, पानी सहित अन्य जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा। फसलों के विविधिकरण को बढावा देने के लिए प्रदेश के 40 लाख हैक्टेयर भूमि पर समर मंूग की खेती की गई है। यह मंूग लगभग 65 दिन में पक कर तैयार हो जाता है और किसान को इससे अच्छी आमदनी के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढती है।
कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिए अनके कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहीं है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत पहुंचे यह प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 16 जुलाई को नई दिल्ली में हरियाणा को गेहूं उत्पादन में देश में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवार्ड देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों ने देश के अन्न भंडारों को भरने का कार्य किया है। कांग्रेस शासन में किसान को फसलों का ज्यादा से ज्यादा भाव दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसान हितैषी है। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि किसान आधुनिक तरीकों का प्रयोग करते हुए खेती करे। जहां आधुनिक तरीकों से समय की बचत होगी वहीं कृषि उत्पादन को भी बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और घटते संसाधन एक गंभीर समस्या है। हमारे सामने अनाज भंडारन व खेती की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना एक चुनौती है और यह चुनौती खेती कीे परम्परागत ढर्रे को छोड़कर आधुनिक तकनीक को अपनाकर ही पूरी की जा सकती है। उन्होंने आहवान किया कि किसान कृषि वैज्ञानिकों व विभाग के विशेषज्ञों की राय अनुसार ही खेती करे।
इस अवसर पर उपमंडलाधीश बलजीत सिंह, उपनिदेशक कृषि बीएस दलाल, नगरपरिषद प्रधान विरेंद्र नारंग, गुलबहार सिंह एडवोकेट, महिला कांगे्रस की प्रधान ऊषा दहिया, कृष्णा पूनियां, युवा नेता भवानी सिंह, चैयरमैन हरजंट सिंह, सुशील बिश्रोई एडवोकेट, जगजीत हुड्डा, नरेश सरदाना सहित अनेक विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद थे।

वैलडिंग की दुकान से लाखो रूपये का सामान चोरी




रादौर,3जुलाई :कुलदीप सैनी 
 जठलाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्यों ने बीती रात जठलाना थाने के निकट एक वैलडिंग  की दुकान को निशाना बनाते हुए दो लाख रूपये का सामान चुरा लिया। दुकान से लाखों रूपये का सामान चोरी होने की चोरों ने पुलिस को भनक तक न लगने दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और चोरी के मामले की जांच की। 
गांव बागवाली निवासी सुशील काम्बोज ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जठलाना अनाज मंडी व बिहारी चौंक के बीच वैल्डिंग की दुकान चलाता है। बीती रात चोरों ने उसकी दुकान की पिछली दीवार तोडक़र दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने उसकी दुकान में रखे जनरेटर, 6 सीलिंग फेन, 3 छत के पंखे, पांच टयबवैल मोटरें, मोटरसाईकिल का टायर व हजारों रूपये की लोहे की स्क्रैप भी चोरी कर ली। जिससे उसे लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है। उसे चोरी होने का पता सुबह सात बजे उस समय लगा जब उसने अपनी दुकान को खोला। दुकान खोलने पर उसने देखा कि उसकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है और दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक इस बारे पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था। 
************************************************************
महिला ने लगाई आग ,पी. जी. आई. रेफर  
रादौर,3जुलाई :
 गांव ठसका खादर में एक महिला ने पैसे के लेनदेन के बाद हुए विवाद से तंग आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिडक़कर आग लगा ली। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। ग्रामीणों ने बुरी तरह से झुलसी महिला को यमुनानगर के एक निजि अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला के विरूद्ध धारा 323, 452, 306 व 511 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
गांव ठसका खादर में मंजू रानी को अपनी पडोसन नीलम से अपनी उधार के 500 रूपये लेने थे। पैसों की लेनदेन में दोनों का झगड़ा हो गया। जिस पर नीलम ने मंजू रानी के घर जाकर झगड़ा किया। दोनों महिलाओं के झगड़े को गांव के लोगों ने शांत करवाया। झगड़े के बाद मंजू ने तनाव में आकर अपने आप को आग लगा ली। मंजू को आग की लपटों से घिरे देखकर ग्रामीणों ने महिला के ऊपर पानी डालकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नीलम के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।  उधर आग लगने से बुरी तरह से झुलसी मंजू की हालत गंभीर बनी हुई थी। इस बारे जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस आग से झुलसी महिला से मामले की पूछताछ कर आगामी कार्रवाई करेगी। अभी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 
***********************************************************
ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज में किया गया पौधारोपण
रादौर,3जुलाई : 
रोटरी क्लब  यमुनानगर (रिवेरा) व ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज रादौर की ओर से रविवार को कालेज परिसर में पौधारोपण किया गया। क्लब व ग्लोबल संस्थान के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर लगभग 400 पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा करने की शपथ ली। पौधारोपण का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉक्टर  मलिकचंद गंभीर, चेयरमैन चौ० मेवाराम, देवेन्द्र चावला, डॉक्टर ईश चढ्ढा व रोटरी प्रधान डॉक्टर विक्रम भारती ने किया। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग किया। पौधारोपण कार्यक्रम प्रोजैक्ट चेयरमैन डॉक्टर ईश चढ्ढा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर कालेज परिसर में आए गणमान्य व्यक्तियों का संस्थान की मैनेजमेंट की ओर से फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। 
रादौर के ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज परिसर में पौधारोपण करते मुख्यातिथि।
इस अवसर पर रोटरी कल्ब के प्रधान डॉक्टर विक्रम भारती ने कहा कि आज तेजी से दूषित हो रहे वातावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होगें। अधिक पौधे लगने पर ही हम स्वच्छ हवा ग्रहण कर सकेगें। चेयरमैन चौ० मेवाराम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। यदि हर व्यक्ति पौधे लगाए तो करोड़ो पौधे तैयार हो सकते है। पौधे लगाकर ही हम वातावरण को दूषित होने से बचा सकते है। डॉक्टर ईश चढ्ढा ने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से समय समय पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर जनता को पेड़ पौधों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। हमें खाली पड़ी जगह पर पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा रखना चाहिए।


 पूर्व विधायक डॉक्टर मलिक चंद गंभीर ने कहा कि पौधारोपण आज समय की जरूरत है। हर शहर, कस्बे व गांव में जनता को पौधारोपण करना चाहिए। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ हवा की जरूरत है। जो पेड़ो से प्राप्त होती है। अधिक पेड़ होने पर ही हम स्वच्छ हवा ग्रहण कर सकते है। देवेन्द्र चावला ने कहा कि पौधे वातावरण को स्वच्छ रखनें में कारगर साबित होते है। जनता को पेड़ पौधे अधिक से अधिक लगाकर बिगड़ते वातावरण को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन चौ० मेवाराम, डॉक्टर विक्रम भारती, डॉक्टर ईश चढ्ढा, नरेन्द्र चौहान, देवेन्द्र चावला, डाूॅक्टर अमित बाली, रायङ्क्षसह धौंड्ग़, सुभाष धौंडग़, हेमंत जैन, सचिन बजाज, संदीप जैन, सुनील चढ्ढा, रोबिन अग्रवाल, राजीव भाटिया, ललित धीर, डॉक्टर जितेन्द्र चढ्ढा, नीतू जैन, अल्का भाटिया, सीमा अग्रवाल, डॉ भसीन, शिवकुमार संधाला, सुदेश बंसल आदि उपस्थित थे। 


***********************************************************
प्रजापति जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।
रादौर,3जुलाई:
 प्रजापति जागरूक सभा हरियाणा ब्लॉक रादौर की ओर से रविवार को कस्बे के वार्ड नंबर 16 में गुरूदक्ष प्रजापति जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रजापति धर्मशाला रादौर में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हवन यज्ञ कर विश्व शांति की कामना की गई। जयंती समारोह के अवसर पर जागरूक सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रम्बा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे।


- रादौर मे गुरूदक्ष प्रजापति जयंती समारोह के अवसर पर हवन यज्ञ करते प्रजापति समाज के लोग। 
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि 15 जुलाई को गुरूदक्ष प्रजापति समारोह प्रजापति धर्मशाला कुरूक्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। समारोह में कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह सुर्जेवाला मुख्यातिथि होगें व कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बरवाला रामनिवास घौडेला करेगें। उन्होंने प्रजापति बिरादरी के लोगों से भारी संख्या में कुरूक्षेत्र पहुंचने की अपील की। समाज के लोग नशे, दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करे। पढ़ लिखकर समाज के लोग समाज  व अपना विकास करे। संगठित होकर समाज को विकास की ओर ले जाए। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन करवाया गया। समारोह में देसराज ठेकेदार, सोमप्रकाश, श्यामलाल खजूरी, रामशरण, नाथीराम कांजनू, सुखबीर बकाना, कृष्णलाल, सुरेश कुमार, मांगेराम, रामकिशन, कृष्ण हलवाई, उमेश, मदनलाल, रेहतूराम बुबका, श्योराम, आदि उपस्थित थे। 


***********************************************************
 इनैलो खेल प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
रादौर  ,3जुलाई:
 ब्लॉक इनैलो खेल प्रकोष्ठ की एक विशेष बैठक रविवार को कस्बा रादौर अनाज मंडी में  सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्णसिंह सढूरा ने की। बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पदाधिकारियों को खेल प्रकोष्ठ की ओर से परिचय पत्र वितरित किए गए।

 रादौर मे इनैलो खेल प्रकोष्ठ के सदस्यों को परिचय पत्र वितरित करते कर्णसिंह।
 इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ प्रधान कर्ण सढूरा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन इनैलों सरकार ने बढ़ावा दिया था। जिसके बाद हरियाणा के युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में प्रदेश का नाम चमकाया। प्रदेश की खेलनीति इनैलों सरकार में बनी थी। जिसके बाद खिलाडिय़ों ने सुविधाएं मिलने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। खेल प्रकोष्ठ की ओर से समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाकर खेलों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। अब तक क्षेत्र में प्रकोष्ठ की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाडिय़ों को सम्मानित करने का काम किया गया।