Sunday, July 3, 2011

वैलडिंग की दुकान से लाखो रूपये का सामान चोरी




रादौर,3जुलाई :कुलदीप सैनी 
 जठलाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्यों ने बीती रात जठलाना थाने के निकट एक वैलडिंग  की दुकान को निशाना बनाते हुए दो लाख रूपये का सामान चुरा लिया। दुकान से लाखों रूपये का सामान चोरी होने की चोरों ने पुलिस को भनक तक न लगने दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और चोरी के मामले की जांच की। 
गांव बागवाली निवासी सुशील काम्बोज ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जठलाना अनाज मंडी व बिहारी चौंक के बीच वैल्डिंग की दुकान चलाता है। बीती रात चोरों ने उसकी दुकान की पिछली दीवार तोडक़र दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने उसकी दुकान में रखे जनरेटर, 6 सीलिंग फेन, 3 छत के पंखे, पांच टयबवैल मोटरें, मोटरसाईकिल का टायर व हजारों रूपये की लोहे की स्क्रैप भी चोरी कर ली। जिससे उसे लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है। उसे चोरी होने का पता सुबह सात बजे उस समय लगा जब उसने अपनी दुकान को खोला। दुकान खोलने पर उसने देखा कि उसकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है और दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक इस बारे पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था। 
************************************************************
महिला ने लगाई आग ,पी. जी. आई. रेफर  
रादौर,3जुलाई :
 गांव ठसका खादर में एक महिला ने पैसे के लेनदेन के बाद हुए विवाद से तंग आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिडक़कर आग लगा ली। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। ग्रामीणों ने बुरी तरह से झुलसी महिला को यमुनानगर के एक निजि अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला के विरूद्ध धारा 323, 452, 306 व 511 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
गांव ठसका खादर में मंजू रानी को अपनी पडोसन नीलम से अपनी उधार के 500 रूपये लेने थे। पैसों की लेनदेन में दोनों का झगड़ा हो गया। जिस पर नीलम ने मंजू रानी के घर जाकर झगड़ा किया। दोनों महिलाओं के झगड़े को गांव के लोगों ने शांत करवाया। झगड़े के बाद मंजू ने तनाव में आकर अपने आप को आग लगा ली। मंजू को आग की लपटों से घिरे देखकर ग्रामीणों ने महिला के ऊपर पानी डालकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नीलम के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।  उधर आग लगने से बुरी तरह से झुलसी मंजू की हालत गंभीर बनी हुई थी। इस बारे जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस आग से झुलसी महिला से मामले की पूछताछ कर आगामी कार्रवाई करेगी। अभी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 
***********************************************************
ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज में किया गया पौधारोपण
रादौर,3जुलाई : 
रोटरी क्लब  यमुनानगर (रिवेरा) व ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज रादौर की ओर से रविवार को कालेज परिसर में पौधारोपण किया गया। क्लब व ग्लोबल संस्थान के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर लगभग 400 पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा करने की शपथ ली। पौधारोपण का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉक्टर  मलिकचंद गंभीर, चेयरमैन चौ० मेवाराम, देवेन्द्र चावला, डॉक्टर ईश चढ्ढा व रोटरी प्रधान डॉक्टर विक्रम भारती ने किया। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग किया। पौधारोपण कार्यक्रम प्रोजैक्ट चेयरमैन डॉक्टर ईश चढ्ढा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर कालेज परिसर में आए गणमान्य व्यक्तियों का संस्थान की मैनेजमेंट की ओर से फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। 
रादौर के ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज परिसर में पौधारोपण करते मुख्यातिथि।
इस अवसर पर रोटरी कल्ब के प्रधान डॉक्टर विक्रम भारती ने कहा कि आज तेजी से दूषित हो रहे वातावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होगें। अधिक पौधे लगने पर ही हम स्वच्छ हवा ग्रहण कर सकेगें। चेयरमैन चौ० मेवाराम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। यदि हर व्यक्ति पौधे लगाए तो करोड़ो पौधे तैयार हो सकते है। पौधे लगाकर ही हम वातावरण को दूषित होने से बचा सकते है। डॉक्टर ईश चढ्ढा ने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से समय समय पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर जनता को पेड़ पौधों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। हमें खाली पड़ी जगह पर पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा रखना चाहिए।


 पूर्व विधायक डॉक्टर मलिक चंद गंभीर ने कहा कि पौधारोपण आज समय की जरूरत है। हर शहर, कस्बे व गांव में जनता को पौधारोपण करना चाहिए। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ हवा की जरूरत है। जो पेड़ो से प्राप्त होती है। अधिक पेड़ होने पर ही हम स्वच्छ हवा ग्रहण कर सकते है। देवेन्द्र चावला ने कहा कि पौधे वातावरण को स्वच्छ रखनें में कारगर साबित होते है। जनता को पेड़ पौधे अधिक से अधिक लगाकर बिगड़ते वातावरण को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन चौ० मेवाराम, डॉक्टर विक्रम भारती, डॉक्टर ईश चढ्ढा, नरेन्द्र चौहान, देवेन्द्र चावला, डाूॅक्टर अमित बाली, रायङ्क्षसह धौंड्ग़, सुभाष धौंडग़, हेमंत जैन, सचिन बजाज, संदीप जैन, सुनील चढ्ढा, रोबिन अग्रवाल, राजीव भाटिया, ललित धीर, डॉक्टर जितेन्द्र चढ्ढा, नीतू जैन, अल्का भाटिया, सीमा अग्रवाल, डॉ भसीन, शिवकुमार संधाला, सुदेश बंसल आदि उपस्थित थे। 


***********************************************************
प्रजापति जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।
रादौर,3जुलाई:
 प्रजापति जागरूक सभा हरियाणा ब्लॉक रादौर की ओर से रविवार को कस्बे के वार्ड नंबर 16 में गुरूदक्ष प्रजापति जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रजापति धर्मशाला रादौर में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हवन यज्ञ कर विश्व शांति की कामना की गई। जयंती समारोह के अवसर पर जागरूक सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रम्बा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे।


- रादौर मे गुरूदक्ष प्रजापति जयंती समारोह के अवसर पर हवन यज्ञ करते प्रजापति समाज के लोग। 
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि 15 जुलाई को गुरूदक्ष प्रजापति समारोह प्रजापति धर्मशाला कुरूक्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। समारोह में कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह सुर्जेवाला मुख्यातिथि होगें व कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बरवाला रामनिवास घौडेला करेगें। उन्होंने प्रजापति बिरादरी के लोगों से भारी संख्या में कुरूक्षेत्र पहुंचने की अपील की। समाज के लोग नशे, दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करे। पढ़ लिखकर समाज के लोग समाज  व अपना विकास करे। संगठित होकर समाज को विकास की ओर ले जाए। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन करवाया गया। समारोह में देसराज ठेकेदार, सोमप्रकाश, श्यामलाल खजूरी, रामशरण, नाथीराम कांजनू, सुखबीर बकाना, कृष्णलाल, सुरेश कुमार, मांगेराम, रामकिशन, कृष्ण हलवाई, उमेश, मदनलाल, रेहतूराम बुबका, श्योराम, आदि उपस्थित थे। 


***********************************************************
 इनैलो खेल प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
रादौर  ,3जुलाई:
 ब्लॉक इनैलो खेल प्रकोष्ठ की एक विशेष बैठक रविवार को कस्बा रादौर अनाज मंडी में  सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्णसिंह सढूरा ने की। बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पदाधिकारियों को खेल प्रकोष्ठ की ओर से परिचय पत्र वितरित किए गए।

 रादौर मे इनैलो खेल प्रकोष्ठ के सदस्यों को परिचय पत्र वितरित करते कर्णसिंह।
 इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ प्रधान कर्ण सढूरा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन इनैलों सरकार ने बढ़ावा दिया था। जिसके बाद हरियाणा के युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में प्रदेश का नाम चमकाया। प्रदेश की खेलनीति इनैलों सरकार में बनी थी। जिसके बाद खिलाडिय़ों ने सुविधाएं मिलने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। खेल प्रकोष्ठ की ओर से समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाकर खेलों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। अब तक क्षेत्र में प्रकोष्ठ की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाडिय़ों को सम्मानित करने का काम किया गया।



No comments:

Post a Comment