Sunday, July 17, 2011

नवनिर्मित मंदिर में की गई मूर्तियों की स्थापना

इन्द्री सुरेश अनेजा
गांव पटहेड़ा में नवनिर्मित मंदिर में बड़े हर्षोल्लास के साथ शिवपरिवार की मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे। मूर्ति स्थापना से पूर्व मूर्तियों की पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ परिक्रमा करवाई गई। गांव के नंबरदार मंगतराम काम्बोज ने बताया कि गांव का पुराना मंदिर जीर्ण-शीर्ण होने की वजह से खंडित हो चुका था। अब गांववासियों ने मिलकर किसी अन्य स्थान पर नये मंदिर का निर्माण किया है। 

उन्होंने बताया कि इस मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जायेंगी। कुछ मूर्तियां स्थापित की जा चुकी हैं। कुछ मूर्तियां अभी स्थापित होनी बाकी है। इस अवसर पर उपस्थित काम्बोज एक्सपोर्ट के शुभकरण काम्बोज ने बताया कि पौराणिक गाथाओं के अनुसार खंडित हुए मंदिर को अशुभ माना जाता है।इसी लिए सभी गांववासियों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण किया गया है।


 गांव में सुख समृद्धि कायम रहे इसके लिए गांव में पिछले कुछ दिनों से पंडितों के द्वारा पूजा पाठ किये जा रहे थे। इसी कड़ी में आज सभी गांववालों ने मिलकर मूर्तियों की स्थापना की और इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कल हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। सावन के महिने में मूर्ति स्थापना करना शुभ माना गया है। इस अवसर पर अमीचंद काम्बोज,चौ0 रामजी लाल,बलवंत सिंह,अमरनाथ,धर्मपाल सरपंच, जगमाल सिंह,राजबीर,रामनिवास,जयपाल,सुशील कुमार,पृथ्वीराज,सुमेरसिंह,जयसिंह,मांगेराम,बलबीर सिंह,टीकाराम,राजपाल व सोनू आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment