घरौंडा:- (प्रवीन/तेजबीर)
सांसद अरविंद शर्मा के अभिनंदन समारोह में स्थानीय कांग्रेसियों की फूट एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। नई अनाज मंडी स्थित कम्यूनिटी हाल में आयोजित सांसद के इस अभिनंदन समारोह में मंच पर एक ही स्थानीय नेता नज़र आया । हालांकि हलके में कांग्रेस नेताओं की एक लंबी जमात है लेकिन कांग्रेसियों द्वारा घोषित इस कार्यक्रम में एक नेता को छोडक़र किसी भी स्थानीय नेता का सभा में न आना चर्चा का विषय रहा।
रेलवे रोड़ पर मंजूर हुए कट को लेकर पिछले करीब दो सप्ताह से कांग्रेसी स्वयं को इसका श्रेय देने में लगे हुए है। हालांकि इस कट का खुलवाने के लिए शहर की समाजिक संस्थाओं के इलावा कई राजनीतिक पार्टियों का भी कुछ सहयोग रहा। लेकिन मंच के माध्यम से कांग्रेसियों द्वारा जिस प्रकार श्रेय लिया जा रहा है, उसको लेकर शहर की जनता में तरह तरह की चर्चाएं है। बताया जाता है कि इस कट को खुलवाने में शहर की समाजिक संस्थाओं के साथ साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। लेकिन इस का पूरा श्रेय एक स्थानीय द्वारा लिया जाना लोगों को रास नही आ रहा। लोगों का कहना है कि शहर में गर्ल कॉलेज, स्थाई बस अड्डा, पार्क, रेलवे ऑवर ब्रिज़ जैसी अनेक स्थानीय समस्याएं है जो पिछले कई वर्षो से इसी प्रकार से चली आ रही है। जिनकी तरफ किसी भी नेता का ध्यान नही गया और रेलवे रोड़ के इस कट के मामले में युवा कांग्रेस के एक राष्ट्रीय नेता व सांसद के साथ साथ अन्य कांग्रेसियो द्वारा स्वयं का श्रेय लेना उचित नही है। करनाल के सांसद के कार्यक्रमों में गुटबाजी आम देखने को मिलती है |इन्द्री में भी गत वर्ष हुए एक कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के एक नेता को मंच से ही नीचे धकेल दिया था|इस नेता ने कार्यक्रम से बहार आ कर खूब हो हल्ला किया था लेकिन इस नेता की किसी नहीं सुनी थी|इस सारे घटनाक्रम को सांसद ने खुद अपनी आखो से देखा था लेकिन उन्होंने उस नेता को कुछ नहीं कहा जिसने युवा नेता को मंच से नीचे फेक दिया था | जिस कार्यक्रम में यह घटनाक्रम हुआ था वह भी अभिनंदन समारोह था |
No comments:
Post a Comment