इन्द्री विजय कम्बोज/सुरेश अनेजा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कानून एवं मानवाधिकार विभाग की करनाल
इकाई ने घीड़ एवं चांदसमंद गांव में जनसभायें आयोजित कर शिक्षा के अधिकार
के बारे में लोगों को जागरूक किया। इन जनसभाओं में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस
कमेटी के कानून एवं मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष ठाकुर बिजेंद्र सिंह
मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा के अधिकार कानून को
घर-घर तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में शिक्षा का अधिकार एक वरदान विषय
विस्तार से चर्चा भी की गई। इस अवसर पर बोलते हुए ठाकुर बिजेंद्र सिंह ने
कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत हरियाणा में 22 लाख बच्चों को फायदा होगा।
पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मुफत शिक्षा मिलेगी।
मुफत
किताबें,वर्दी,दोपहर का भोजन तथा शाम का खेलने का सामान उपलब्ध कराया
जायेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने
भारतीय संसद में शिक्षा का अधिकार कानून पारित होते ही कानून शीघ्रअतिशीघ्र
कानून को मंजूरी देकर हरियाणा में तीन जून 2011 को इसे लागू करके एक नया
इतिहास रचा है। जिसके सुंदर परिणाम हमें भविष्य में देखने को मिल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में,खेल के क्षेत्र में और किसानों की
भूमि अधिग्रहण के क्षेत्र में भी हरियाणा का नाम पूरे भारतवर्ष में सम्मान
से लिया जाता है और इन क्षेत्रों में नीतियों के निर्माता मुख्यमंत्री
हुड्डा हैं। आज पूरे भारत में हरियाणा का परचम लहरा रहा है जिसका श्रेय
मुख्यमंत्री हुड्डा क ो ही जाता है। इस अवसर पर एडवोकेट विभाग के जिला
अध्यक्ष सुरेश खन्ना,प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा,प्रदेश सचिव एडवोकेट सुनील
राणा,प्रदेश महासचिव जे के डिंगड़ा,प्रदेश महासचिव तेजपाल राणा,प्रदेश
उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुडलन,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार,हरियाणा कंाग्रेस
कमेटी के सदस्य दिलबाग मान,एडवोकेट सुनील राणा,प्रदेश संगठन सचिव वीरेंद्र
सिंह ठाकुर,प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा एवं बलजीत राणा,शिवकुमार
राणा,हुकमसिंह राणा,राजकुमार राणा,कबूल सिंह राणा,अशोक राणा,जगमाल
सिंह,रणबीर सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment