घरौंडा (प्रवीन/तेजबीर)
भारत विकास परिषद द्वारा जिला रैडक्रास सोसायटी सहयोग से रविवार को
देवी मन्दिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सात दर्जन
रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। कार्यक्रम में कोओपरेटिव बैक के निदेशक व
पूर्व सरपंच नरेन्द्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत दी और उन्होंने
कहा कि रक्त दान सबसे बडा दान है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि रक्
तदान ज्यादा से ज्यादा करना चहिए।
भाविप द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।छाया-तेजबीर
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच नरेन्द्र राणा ने संस्था
के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में भाविप के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शरण अस्थाना ने कहा कि स्थानीय शाखा ने रक्तदान
शिविर लगाकर सेवा के प्रकल्पों में अपना नाम ऊँचा किया है। संस्था ने समय
समय पर समाज सेवा के लिए कार्य कर पूरे प्रदेश में ही नही राष्ट्रीय स्तर
पर पहला स्थान प्राप्त किया है जो कि बहुत सहरानीय बात है। रक्तदान शिविर में लगभग 80 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया जिनमे से
स्वास्थ्य जाँच के बाद 47 व्यक्तिओं ने रक्तदान किया है। राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक कोहण्ड के स्काउट इंचार्ज राधेश्याम के नेतृत्व में स्कू ली
बच्चों ने रक्तदाताओं को अल्पहार वितरण किया। कैम्प में जिला रैडक्रास
अधिकारी एम सी धीमान सिविल हस्पताल से आरबीटीओ एस के महिपाल ने कार्यक्रम
में विशेष रूप से शिरकत दी।
इस मौके संस्था के प्रधान विजय गर्ग, चाँद पहल, नीरज कुमार, संजय जैन,
अरूण अग्रवाल, डा0 मुकेश अग्रवाल, राजेश गर्ग, राजेश जैन, ईशवर गुप्ता व
अन्य संस्था के पदाधिकारी मौजुद रहे।

No comments:
Post a Comment