करनाल सुरेश अनेजा
सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लोगो को जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण के
लिए समर्पित स्थानीय मानव केयर संस्थान द्वारा करनाल में पौधारोपण अभियान
शुरू किया है। इस अभियान की शुरूआत संस्थान की ओर से आज शिव कालोनी रजवाहा
रोड पर हरियाणा महिला काग्रेस की अध्यक्ष एवं करनाल की विधायक श्रीमति
सुमिता सिंह से जामुन का पौधा लगाकर करवाई गई। पौधारोपण कार्यक्रम में आज
151 छायादार व फलदार पौधे लगाए गए । संस्थान की ओर से सीजन में और पौधे भी
लगाए जाऐंगे।
इस मौके पर विधायक सुमिता सिंह ने लोगो का आहन करते
हुए कहा कि पौधो का हमारे जीवन के साथ गहरा सम्बद्ध है। इनसे हमें स्वच्छ
वायु, फल-फूल व छाया मिलती है। पौधो के लिए वर्षा का मौसम ज्यादा अनुकूल
होता है। इसलिए इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर उत्सव, समारोह व अन्य कार्यक्रमों में एक पौधा लगाने की
आदत डालने की जरूरत है ताकि पर्यावरण को बनाया रखा जा सके। उन्होंने मानव
केयर संस्थान के प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे पौधारोपण अभियान के
तहत जितने पौधे लगाए उनकी सही देखभाल करें और समय पर उनमें पानी दें ताकि
यह पौधे कल को पेड़ बन कर लोगो के लिए लाभदायक हो। उन्होंने सामाजिक
संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करके प्रसन्नता व्यक्त की
और कहा कि इस प्रकार की संस्थाए समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है जिससे
समाज का उत्थान होता है। अन्य संस्थाओं को भी इनका अनुकरण करना चाहिए।
विधायक श्रीमती सुमिता सिंह स्थानीय शिव कालोनी के निकट रजवाहा रोड पर पौधारोपण करती हुई।
मानव केयर संस्थान के प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वारा
चालु मानसून सीजन के दौरान 500 से अधिक पौधे लगाना उनका लक्ष्य है। संस्थान
द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अलावा लोगो को सामाजिक बुराईयों की रोकथाम
बारे प्रेरित किया जाता है तथा समाज सेवा के क्षेत्र में रक्तदान,नेत्रदान,
सामाजिक सुरक्षा, गरीब व असहाय लोगो की मदद करना, शिक्षा के प्रति लोगो मे
जागरूक करना, महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना, लोगो में देश प्रेम की भावना
पैदा करना जैसे अनेक कार्य शामिल है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी
राजकुमार विकास, सुशील पांचाल,पवन कुमार, रामपाल, महेन्द्र चौधरी तथा शिव
कालोनी के स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों में कर्मबीर कटारिया, मास्टर
राजेन्द्र सिंह, कांग्रेसी नेता रणबीर मान, रतनगढ़ के सरपंच रामनिवास सहित
भारी संख्या मे महिलाए एवं पुरूष उपस्थित थे।
**********************************************8
उत्थान के लिए सृजनात्मक कार्य करें: उपायुक्त
करनाल सुरेश अनेजा
उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने लोगो का आहन किया कि वे समाज के उत्थान
के लिए सृजनात्मक कार्य करें और अपनी सोच को साकारात्मक गतिविधियों में
लगाए। ऐसा करने से आपसी प्रेम भाव व सदभावना बढ़ती है।
श्रीमती
कासनी आज यहां स्थानीय रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित
हृदय जांच निशुल्क शिविर का उदघाटन करने उपरान्त सत्संग में उपस्थित
श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए
लोगो को अपनी सोच सही रखनी चाहिए तभी एक सभ्य समाज का निर्माण होगा और
जीवन में शान्ति मिलेगी।
उन्होंने संत निरंकारी मिशन का उदाहरण देते हुए
कहा कि लोगो की सोच और विचारधारा के बदलने में समाज सेवी संस्थाए काफी
कारगर साबित हो रही है। उन्होंने इस मिशन की गतिविधियों की सराहना करते हुए
कहा कि इनके द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाते है और रक्त इक्कठा करके जिला
के ब्लड बैंक में जमा करवाते है। इस रक्त से अनेक जरूरतमंद लोगो को
जीवनदान मिलता है। उन्होंने रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए लोगो से कहा
कि रक्त को किसी फैक्ट्री में पैदा नहीं किया जाता है, यह केवल मानव से ही
प्राप्त होता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगो को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए
आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से
मनुष्य के शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि नए खून का संचार
होता है। उन्होंने हृदय जांच निशुल्क शिविर के आयोजन के लिए निरंकारी मिशन
के पदाधिकारियों को मुबारक दी और कहा कि इस शिविर से जिला के लोगो को अच्छे
डाक्टर से जांच करवाने व सलाह लेने का मौका मिला है। आज के शिविर में
जितने लोगो की जांच हुई है, उन्हें दवाईयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है।
।
संत निरंकारी सत्संग भवन में निशुल्क जांच शिविर का उदघाटन करती हुई -उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ।
साध-संगत में निरंकारी मिशन के अनुयायी रमेश कुमार ने
आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत करके सभी श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करते
हुए मानवता की भलाई का सन्देश दिया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के अतिरिक्त
जोनल इंचार्ज श्री सतीश हंस ने बताया कि आज के शिविर में सर गंगा राम
अस्पताल दिल्ली के डाक्टरों की टीम द्वारा लगभग 500 हृदय रोगियों की जांच
की गई। डाक्टरों की टीम मेंं हृदय रोग विशेष डा. अश्वनी मेहता, बाल हृदय
रोग विशेषज्ञ डा0 नीरज अग्रवाल, बाई पास सर्जरी विशेषज्ञ डा0
जी.आर.शिवनानी, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गुलशन रोहड़ा शामिल थे। उन्होंने
बताया कि संत निरंकारी मिशन भारत में नहीं बल्कि विश्वभर में रक्तदान करने
वाली अग्रणी संस्था है। इसके अलावा भूकम्प, सुनामी व अन्य प्राकृतिक आपदाओं
के समय में भी लोगो की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।



No comments:
Post a Comment