Saturday, July 16, 2011

श्रावण मास के आरम्भ होने के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित


दीपक पांचाल असंध
       शनिवार को स्थानीय शिक्षण संस्थान जेपीएस अकादमी में श्रावण मास के आरम्भ होने के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यार्थियों ने श्रावण मास के स्वागत में सावन आया झूम के समूहगान प्रस्तुत किया।
 उसके बाद कक्षा स्तर पर व्यर्थ चीजों से उपयोगी व सुन्दर वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुन्दर व उपयोगी वस्तुएं बनाई और  प्रशंसनीय विषय यह रहा कि ये सभी वस्तुएं ऐसी चीजों के उपयोग से बनाई गई जिन्हें बेकार समझकर कूड़ेदान में डाल दिया जाता है। इसके बाद सदन स्तर पर अंगे्रजी वाद विवाद प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई जिसमें विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया जाना चाहिये,भारत में पढ़ाई कर विदेश में बस जाना बुरा नहीं,टीवी बच्चों के लिये नुकसान देह है,आदि विषयों पर पक्ष व विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता के अंत में अकादमी के प्राचार्य मोहन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिये ताकि उनके व्यक्तितव का सर्वांगीण विकास हो सके।
        इस अवसर पर अकादमी के चेयरमैन योगेन्द्र राणा ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को अदभुत ज्ञान प्रदान करती  जिससे वे किसी भी मंजिल को छू सकते हैं। 


खेल को खेल भावना से खेलना चाहिये:योगेन्द्र दत्त


दीपक पांचाल असंध
             क्षेत्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ के मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी वीणा कठपालिया व वाइस प्रिंसीपल योगेन्द्रदत्त ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिये। खेलों से नेतृत्व,अनुशासन,नियमितता जैसे श्रेष्ठ मानवीय गुणों का विकास होता है। एक तंदरूस्त एवं स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन व आत्मा का निवास होता है। खेल प्रशिक्षक एवं डीपी रणधीर सिंह ने बताया कि वे गत पन्द्रह वर्ष से क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयेजित की जा रही हैं। कबड्डी,खो-खो,क्रिकेट,कुश्ती,दौड़,गोला फेंक,वालीवाल,डिस्कस थ्रो,भाला फेंक सहित विभिन्न खेलों में खिलाडिय़ों ने खूब दमखम दिखाया। 


          अब तक हुए दिलचस्प मुकाबलों में वालीवाल में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल राहाड़ा के खिलाडिय़ों ने आर्दश सीनियर स्कैण्डरी स्कूल असंध की टीम को शिकस्त देकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के वालीवाल के अन्य मुकाबलों में राजकीय स्कूल चोरकारसा व गुरू ब्रह्मानन्द स्कूल चोरकारसा के मध्य भिडंत मेंं गुरू ब्रह्मानन्द स्कूल की टीम दो जीरो से मात देकर विजयी रही। 17 वर्ष आयुवर्ग में चोरकारसा ने उपलानी की टीम पर जीत दर्ज की। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में एसबीएम चोरकारसा की टीम ने गांव की  ही सरकारी स्कूल की टीम को हराया । कबड्डी में बाहरी और मिनर्वा पब्लिक स्कूल असंध के बीच हुई भिडंत में मिनर्वा स्कूल की टीम ने बाजीमारी,बल्ला की टीम ने जयसिंहपुरा की टीम को ,मिनर्वा पब्लिक स्कूल असंध टीम ने गुरू ब्रहमानन्द पब्लिक स्कूल चोरकारसा,बिलौना गांव के सरकारी स्कूल की टीम ने फफड़ाना की टीम को ,बाहरी व गांव चोचड़ा की सरकारी स्कूल टीम के बीच हुये नजदीकी मुकाबले में बाहरी टीम ने पांच अकों से जीत दर्ज की। क्रिकेट में सालवन गांव की टीम ने आदर्श स्कूल की टीम को 17 रन से,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध की टीम ने एसबीएस गंगाटेहड़ी की टीम को हराया। इस मैच में मैन आफ द मैच रहे राहुल ने सात विके्रट चटकाये। एक अन्य मुकाबले में मिनर्वा पब्लिक स्कूल टीम ने राजकीय स्कूल पाढा की टीम को एक तरफा मुकाबले में 63 रन के भारी अन्तर से हराया।


 घर में दो साँप घुसे घर वाले दहसत में बाद में एक युवक ने पकड़ा सांपो को
दीपक पांचाल असंध
           स्थानीय शिव कालोनी के एक घर में दो सांप घुस जाने से 24 घण्टे तक घरवालों की सांसें अटकी रही। सांप की दहशत से मकान मालिक महावीर प्रसाद गोयल का पूरा परिवार रात भर सो नही पाया। शानिवार सुबह फफड़ाना निवासी युवक सतीश को बुलवाया गया। सतीश ने बिना हानि पहुंचाये दोनों सांपों को पकडक़र जंगल में पहुंचाया। गौरतलब है कि सतीश पिछले पन्द्रह वर्ष से सांपों की रक्षा में लगा हुआ है। सतीश ने कालोनी वासियों को बताया कि अधिकांश सांप विष रहित होते हैं। इनके प्रति जागरूकता के अभाव और दहशत की वजह से इंसान इन्हें मार डालता है जिसका सीधा असर पर्यावरण सन्तुलन पर पड़ता है।
प्रसिद्ध जादुगर बीके सरकार के जादू शो का लोग खुब  लुत्फ उठा रहे हैं
दीपक पांचाल असंध
        नगर के निजी पैलेस में प्रसिद्ध जादुगर बीके सरकार के जादू शो का लोग खुब  लुत्फ उठा रहे हैं। शुक्रवार रात्रि को प्रथम शो के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डा.विरेन्द्र शर्मा ने कहा कि जादू की कला भारत की पहचान हुआ करती थी। कलकत्ता का काला जादू हो यां फिर मध्य प्रदेश का जादू विश्व भर के लोग इसे देख दांतों तले अंगूलियां दबाने को मजबूर हो जाते थे। उन्होने कहा कि आज देश में युवाओं का इस कला के प्रति रूझान कम हुआ है जिसके चलते यह कला दम तोड़ रही है। उन्होने जादुगर बीके सम्राट जैसे लोगों की सराहना करते हुए कहा कि देश के कुछ महान जादुगर इस कला के प्रचार प्रसार में निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं।
    वहीं दुसरी ओर मैजिक शो के प्रथम दिन लोगों का उत्साह देखने लायक था और जब बीके सरकार ने अपना इन्द्रजाल दिखाया तो लोग एक बार तो हैरत में पड़ गए। युवती को हवा में लटका उसे बीच में काटने का दृश्य दर्शकों के मन को मोह गया।

No comments:

Post a Comment