असंध दीपक पांचाल
विद्युत शैड्यूल को लेकर गांव पोपड़ा के बाशिन्दों ने गंगाटेहड़ी अड्डे के समीप असंध जीन्द मार्ग पर जाम लगा दिया। गांववासी विद्युत शैड्यूल में पोपड़ा गांव के साथ भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। किसान रघबीर,तिलका,सुभाष,कमलेश आदि का कहना था कि उन्हें गंगाटेहड़ी स्थित 33केवी विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति हो रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण शैड्यूल के मामले में उनके गांव के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति रोटेशन के आधार की बजाय उन्हें एक निश्चित समय पर की जा रही है। लोंगों का कहना है कि समय सारणी बदल बदल कर आपूर्ति होनी चाहिये। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा स्थिति यह है कि जिन उपभोक्ताओं को दिन में आपूर्ति हो रही है उन्हें दिन में ही एक निश्चित समय पर और जिन्हें रात्रि के समय आपूर्ति हो रही है,उन्हें रात्रि के समय ही एक निश्चित समय पर आपूर्ति हो रही है। लोगों ने विभाग के इस रवैये पर एतराज जताया और सडक़ पर जाम लगा दिया। यह स्थिति करीब डेढ़ घण्टे तक जारी रही। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के जेई,पुलिस पीसीआर व एएसआई जगबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खोलने पर राजी किया। ग्रामीणों को शिकायत का निदान करने के प्रति आश्वस्त किया गया है।
******************************
कीर्तन दरबार में गुरबाणी का गायन
असंध दीपक पांचाल
सेवा सिमरन चैरिटेबल ट्रस्ट चण्डीगढ़ के चेयरमैन सन्त बाबा पूर्ण सिंह ने करनाल मार्ग पर आयोजित कीर्तन दरबार में गुरबाणी गायन की। उन्होंने दूर दराज से आई संगतों को मानव जीवन का महत्व समझाते हुए कहा कि हीरे के समान इंसानी जीवन को अज्ञानी मानव यूं ही गंवा देता है। उन्होंने वर्तमान समय में समाज में बढ़ रही नशाखोरी व अन्य सामाजिक बुराईयों पर चिन्ता का इजहार किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य की केवल एक ही जात है जातिपाति का भेद मुनष्य की देन है।
-असन्ध में कीर्तन करते सेवा सिमरन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संत बाबा पूर्ण सिंह
भगवान ने सबको एक सामान बनाया है उन्होंने कहा कि इस नश्वर संसार में काम,क्रोध ,लोभ,मोह,ईष्या,अज्ञान,बैर विरोध में पडक़र मानव अपने इस संसार में आने के असली मकसद से भटक जाता है। उन्होंने उपस्थित संगत को गुरूग्रंथ साहिब से जुडऩे एवं अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अटूट लंगर बर्ताया गया। मुख्य सेवादार मुख्त्यार सिंह व अन्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment