Saturday, June 11, 2011

इनेलो ने की कर्म सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग


करनाल, विजय काम्बोज
कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की हत्या का मामला दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है। इस मामले में पूर्व परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा से इस्तीफा लिए जाने की कार्रवाई को इनेलो ने लीपापोती करार दिया है। इनेलो विधायक नरेद्र सांगवान के सेक्टर 14 स्थित आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक में इस मामले को लेकर मंथन किया गया। बीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष तेलू राम जोगी ने कहा कि इस्तीफे लेकर काग्रेस सरकार ने मामले की लीपापोती की है। मृतक के परिजनों पर समझौते का दबाव डाला जा रहा है। पूर्व सरपंच कर्म ङ्क्षसह के पुत्र राजिंद्र को धमकिया दी जा रही है। पूर्व सरपंच के नौकर को भयभीत किया जा रहा है। पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने एसपी से मिलकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। फि लहाल परिवार के साथ समिति के 10-10 लोग उनका पहरा दे रहे है, उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि सरकार ने इनको बचाने के लिए इस्तीफा मागा है। उन्हे सरकार में फिर से शामिल किया जा सकता है। जोगी ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है। स्वीटी हत्याकाड में भी नकली आरोपी पेश किए गए और इस हत्याकाड में भी सरकार अपने मंत्रियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिजनों को 48 घटे का समय दिया था कि इस दौरान सच और झूठ का पता लगा लिया जाएगा। अल्टीमेटम के 48 घटे अब पूरे हो चुके हैं। इनेलो शनिवार को अपनी नई रणनीति का एलान करेगी। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपों से घिरे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन और पूर्व ससंदीय सचिव जिलेराम शर्मा के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, विधायक नरेद्र सांगवान, विधायक अशोक कश्यप, विधायक मामूराम गोंदर, विधायक कली राम पटवारी, जिला प्रधान यशवीर राणा, जिला प्रवक्ता हरपाल कलामपुरा, शहरी प्रधान ओमप्रकाश सलूजा, व्यापार सेल के जिला अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी, रमेश मिड्डा, जयपाल पूनिया, अमन चावला, बीसी सेल के जिलाध्यक्ष पाले राम, दीपचंद राणा, रामा मदान आदि मौजूद थे।
a

No comments:

Post a Comment