Thursday, June 16, 2011

पानी की किल्लत से लोग परेशान


प्रवीण सैनी साढौरा 
गाँव  सबीलपुर के लोगो को पानी की किल्लत से परेषान होना पड रहा है गांव के रामकरण बलदेव ने बताया की पानी की कमी के चलते गांव की पंचायत ने ही एक पानी का टैकर मगवाया हुआ है। जिस से सभी गांव वाले खुद व अपने मवेषिओ को पानी पिलाते है। हर रोज टैकर से पानी को ढोना पडता है। उन्होने बताया की गांव सबीलपुर व टुटे की टपरियो मे गांव मे टयूबैल से पानी जाता है। लेकिन गांव की आबादी होने के कारण कुछ धरो मे ही पानी जा पाता है गांव मे दो टयूबैल है जिनमे से एक तो डोमसटिक लाईन मे जुडा हुआ है। तो दुसरा खेतो की लाईनो से। गांव के लोग दुसरे टयूबैल को भी डोमसटिक लाईन  से जुडवाने के लिऐ बिजली विभाग से गुहार लगा चुके है। जिसे लेकर गांव के लोग एस डी ओ को मिले व गांव के दुसरे टयूबैल को डोमसटिक लाईन से जोडने के लिऐ कहा । असल मे लम्बे समय से दुसरा टयूबैल खेतो की लाईनो से जुडा है।जिस कारण गांव मे लाईट आने से एक टयबैल ही चल पाता है। दुसरे टयूबैल के का डोमसटिक कनैक्षन करने के लिऐ पब्लिक हैल्थ द्वारा 1लाख 46 हजार रूप्ये भी भरे जा चुके है। लेकिन फिर भी कुछ न हुआ। उन्होने बताया की बार बार बिजली विभाग के चक्कर काट चुके है परुन्तु कुछ भी फायदा नही हुआ हर बार विभाग से उन्हे सिर्फ आष्वासन ही मिला इस पर गांव के अनेक लोग बिजली विभाग पुहचे। जब इस बारे मे सदीप भरत एस डी ओ से बात की तो उन्होने कहा की कुछ दिनो पहले तुफान आने से खम्बे गिर गये है। उन्होने आष्वासन दिया की जल्दी ही डोमसटिक लाईन से कनैक्षन कर दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment