कुरुक्षेत्र:नरेंद्र धूमसी
पत्रकार ज्योतिर्मय डे की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्टस ने कड़े शब्दों में निन्दा की है, यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी व विशेष सचिव नरेश सेलपाड़ ने प्रेस को जारी ब्यान में मुम्बई के पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के राष्ट्रीय सचिव संजय राठी ने कहा कि ज्योतिर्मय डे साहसी और निडर पत्रकार थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से माफिया, पुलिस और सत्ता के नापाक गठजोड़ का कई बार पर्दाफाश किया। जिसके चलते वे समाज और राष्ट्रविरोधी तत्वों की आंखों की किरकिरी बने हुए थे। सत्य और बहादुरी की कीमत उन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर चुकाई। उन्होंने मीडियाकर्मियों से आह्वान किया है कि वे ज्योतिर्मय डे की तरह ईमानदारी, साहस व निडरता से पत्रकारिता को धर्म मानकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी, अन्याय, दमन और शोषण के विरूद्ध निर्भय होकर अपनी लेखनी चलाएं। यही स्वर्गीय ज्योतिर्मय डे के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बीए द्वितीय वर्ष 2011 का परिणाम घोषित
कुरूक्षेत्र:नरेंद्र धूमसी
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल 2011 में आयोजित बीए द्वितीय वर्ष कम्पार्टमैन्ट का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है । परीक्षा नियन्त्रक डा0 हुक्म सिहं ने बताया कि उपरोक्त परीक्षा में कुल 5358 में से 3078 परीक्षार्थी पास हुए है और परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाईट रिजल्ट डॉट केयूके डाट एसी डॉट इन पर भी देख सकते है।
व्यसायिक कोर्सो को मिली मान्यता
कुरूक्षेत्र:नरेंद्र धूमसी
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 डीडीएस संधू के कुशल नेतृत्व में उनके अथक प्रयासों व उनकी गुणवता युक्त शिक्षा के प्रति गहन रूची से विश्वविद्यालय के व्यवसायिक कोर्सो को अखिल भारतीय तकनीकी संस्थान, नई दिल्ली से मान्यता मिल गई है। कुलपति के मागदर्शन में यूआईईटी विभाग में एमटैक साफटवेयर इंजीनियरिंग, एम.टैक कम्पयूटर इंजीनियरिंग, एम.टैक इलैक्ट्रोनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के साथ अन्य जनसंचार एवम मीडियॉ प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रिटिंग ,ग्राफिक्स और पैकेजिगं में बी.टैक कोर्स, इलैक्ट्रोनिक सांईस विभाग में नैनो सांईस और टैकनोलोजी के कोर्स मान्यता प्राप्त हुए है।
कुलपति ने बताया की अखिल भारतीय तकनीकी संस्थान, नई दिल्ली की तीन सदस्यीय कमेटी ने दो दिवसीय दौरा किया था । इस दौरान सभी विभागों ने संबधित शर्तों को पूरा करने के लिए विभिन्न दस्तावेज व विद्यार्थी जीवन मे पूर्ण सुविधायें मुहैया करवाई जिसकी एक गुप्त रिपोर्ट नई दिल्ली संस्थान को भेजी थी । जिसका खुलासा होने पर विश्वविद्यालय के कोर्सो की मान्यता मिली है। यूआईईटी के निदेशक प्रो0 दिनेश कुमार व डॉ0 सी.सी. त्रिपाठी जनसंचार और मीडियॉ प्रौधौगिकी संस्थान के निदेशक प्रो.राजबीर व इलैक्ट्रानिक सांईस विभाग के चेयरमैन डॉ0 अनिल वोहरा के साथ कम्पयूटर एप्लीकेशन विभाग के चेयरमैन प्रो. पी.के . सूरी ने बताया की सभी कोर्सो की मान्यता का श्रेय कुलपति को जाता है क्योंकि उन्होने दिन- रात कार्य करते हुए समय- समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई।
No comments:
Post a Comment