Saturday, June 18, 2011

क्षतिग्रस्त रास्ता बना परेशानी का सबब



रादौर,18जून: कुलदीप सैनी
रादौर से सांगीपुर तक जाने वाला मार्ग लम्बे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सडक़ पर बने बड़े-बड़े गड्डे आये दिन दुर्घनाओं का कारण बन रहे हैं। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग लीपापोती का काम कर अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ रहा है। राहगीर बलबीर, बलजीत सिंह, ज्ञानचन्द, पूर्णचन्दव जयसिंह ने बताया कि यह मार्ग काफी समय पहले बनाया गया था। जिस कारण मार्ग दयनीय स्थिति में था। मार्ग के खस्ता हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने मार्ग सही करने की मांग की थी। अब विभाग द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह केवल मरम्मत की औपचारिकता पुरी की जा रही है। उन्होने बताया कि विभाग के कर्मचारी सडक़ में बने कुछ गड्डों की तो मरम्मत की जा रही है लेकिन कुछ गड्डे अभी भी ऐसे ही पड़े हैं।  ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की मरम्मत सही ढंग से की जाए ।  



No comments:

Post a Comment