शव सैक्टर चार के पार्क में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।
करनाल, कम्मोपुरा के पूर्व सरपंच की कथित हत्या का मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि उसके मामा के 60 वर्षीय पुत्र चमेल सिंह की मौत से बवाल उठ गया। चमेल सिंह का शव सैक्टर चार के पार्क में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। चमेल सिंह गांव वेसर का रहने वाला था। चमेल सिंह के पुत्र संदीप को नौकरी लगवाने के लिए रिश्वत दी गई बताई जा रही है। बताते है कि चमेल सिंह कल पूर्व सरपंच कर्मसिंह की हत्या के मामले में गवाही देने के लिए गया था। आज उसका शव सैक्टर चार के पार्क में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताये जा रहे है। जैसे ही चमेल सिंह की मौत की खबर लोगों को मिली तो लोग पोस्टमार्टम हाउस पर जमा हो गये। पोस्टमार्टम हाउस पर जमा मृतक के परिजनों का आरोप र्है कि पूर्व सरपंच कर्मसिंह की हत्या में शामिल लोगों ने चमेल सिंह को भी मौत के घाट उतार दिया है ताकि कर्मसिंह की हत्या के मामले में कोई आगे गवाही न दे सके।चमेल सिंह की मौत को लेकर आज फिर करनाल में तनाव हो गया। लोगों ने चमेल सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम हाउस पर गंभीर तनाव बना हु आ था। स्मरण रहे कि पूर्व सरपंच कर्मसिंह ने कथित तौर पर अपने मामा के लडक़े चमेल सिंह के पुत्र संदीप को भी नौकरी लगवाने के लिए साढ़े चार लाख रूपये की रिश्वत की राशि सतासीन पूर्व मंत्रियों को देने के आरोप लगे थे। पूर्व सरपंच ने तीन युवकों को नौकरी लगवाने के लिए करीब 13 लाख रूपये की रिश्वत की राशि पूर्व मंत्री ओ पी जैन व पूर्व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा को दी थी बताते है। इसी रिश्वत की राशि को लेकर कर्मसिंह की जान चली गई और उसके बाद लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ा हुआ है।
पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों तथा चोरी की मोटरसाईकिलों को खरीदने वाले 4 लोगों को भी धर दबोचा
करनाल,
पुलिस ने मोटरसाईकिलों को चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों तथा चोरी की मोटरसाईकिलों को खरीदने वाले 4 लोगों को भी धर दबोचा है। चोरों से 5 मोटर साईकिले बरामद कर ली गई है। चोरों कि पकडे जाने के बाद चोरी की मोटर साईकिलें खरीदने वाले भी पश्चाताप कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस एन डी आर आई पर नाका लगाये बैठी थी । पुलिस को देखकर एक युवक बाईक सहित भागने लगा तो पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया युवक गढ़ी गुजरान निवासी सुनील निकला । उसके कब्जे से बरामद की गई मोटरसाईकिल चोरी की निकली तो पुलिस ने उसे पकडक़र पूछताछ के लिए ले गई। पूछताछ में सुनील ने चोरी के काम में गांव के 2 अन्य साथियों के शामिल होने की बात कबूली। पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर गांव गुजरान के संदीप व मिक्कू को भी पकड़ लिया।। पकड़े गये इन लोगकों से पूछताछ के बाद 5 मोटरसाईकिले चोरी करने का कबूलनामा हुआ। पुलिस ने चोरी के दर्ज मामलों में 5 बाईकों को बरामद कर लिया। पुलिस ने समौरा गांव के राजबीर, इन्द्री के कश्मीरी लाल व रोहित व गोंदर गांव के सुंदर को चोरी की मोटरसाईकिल खरीदने के आरोप में पकड़ लिया है। बताते है कि इन लोगों ने सस्ती मोटरसाईकिले मिलने के चक्कर में फंसकर चोरी की उक्त मोटरसाईकिलें खरीद ली। सस्ती मोटरसाईकिलों पर घुम रहे इन लोगों के होश तब उड़ गये जब पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। हालांकि इन लोगों ने पुलिस के सामने मोटरसाईकिले चोरी करने के मामले में संलिप्त न होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने उन्हें चोरी की मोटर साईकिले लेने के आरोप में पकड़ लिया। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनके कब्जे से खरीदी गई मोटरसाईकिले बरामद कर ली है। पुलिस ने चोरों सहित चोरी की मोटरसाईकिलें खरीदरने के आरोप में पकड़े गये लोगों को आज अदालत में पेश किया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment