Sunday, June 19, 2011

लोगों ने शमशान में तांत्रिक क्रियायें करते पांच तांत्रिक पकडक़र किया पुलिस के हवाले




इन्द्री 19 जून सुरेश अनेजा
इन्द्री के गाँव बलडी में गाँव वालो ने  शमशान में तांत्रिक क्रियायें करते पांच तांत्रिकों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात शमशान में हलचल होती देख गोँवालो ने जब शमशान में जाकर देखा तो शमशान में चिता पर बैठे पांच तांत्रिक तांत्रिक क्रियाये कर रहे थे तो गाँव वालो ने तुरंत इन तांत्रिको को रंगे हाथ तंत्र क्रिया करने वाले समान के साथ पकड़ लिया और  पुलिस के हवाले कर दिया।


 गाँव के सरपंच के मुताबिक पिछले कई हफ्तों से चिताओ से छेड़छाड़ हो रही थी जिसको देखते हुए पुरे गाँव में सनसनी फेली रहती थी। तब से गाँव वाले देर रात तक शमशान के चक्कर लगाते रहते थे जिसमे गाँव वालो को कल रात सफलता भी मिली और गांव वालों ने शमशान से देर रात पांच तांत्रिकों को पकड़ा है। इन तांत्रिकों के कब्जे से तंत्र विद्यायें करने वाला समान भी मिला है। फिलहाल यह तांत्रिक पुलिस की हिरासत में है और पुलिस इनसे पुछताछ कर रही है। जब इस मामले में करनाल एस एच ओ से बात की गई तो उन्होंने बताया की इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment