परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
इन्द्री 16 जून सुरेश अनेजा
उपमंडल के गांव खेड़ी मानसिंह में एक नाबालिग लडक़ी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लडक़ी का नाम रेखा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लडक़ी की मां शकुंतला काआरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उनकी लडक़ी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। जिसके चलते लडक़ी मानसिक रूप से परेशान हो गई तथा उसने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि लडक़ी के भाई ने भी चार महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। लडक़ी की मां शकुंतला देवी ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाये। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। अगर दुष्कर्म का मामला पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर कड़ी कारवाई की जायेगी। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक खेडी मान सिंह में रह रही दलित महिला शकुन्ताला देवी पर दुखों का पहाड़ 1994 में उस समय टूटा जब उसके पति फ ूल कुमार ने आत्म-हत्या कर ली। पति द्वारा आत्म-हत्या करने के बाद शकुन्तला का एक मात्र सहारा बचे पवन कुमार की शादी कुछ महीने पहले करने के बाद शकुन्तला देवी को जीवन की गाड़ी ठीक-ठाक चलने की उम्मीद जागी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। शादी के कुछ महीने बाद पवन कुमार की संग्दिध हालत में मौत हो गई। पति के बाद बेटे की मौत से टूट चुकी शकुन्तला देवी की रिहायसी भूमि को हड़पने का विवाद शुरू हो गया। शकुन्तला देवी कई महीनों से इस मामले को लेकर अधिकारियों के पास गुहार लगा रही थी। यह मामला तो अभी सुलझा ही नही था कि रात को शकुन्तला देवी की जवान बेटी रेखा ने भी संग्दिध हालत में आत्महत्या कर ली। आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी के साथ गावं के ही दो युवकां ने बलात्कार किया था। शकुन्तला देवी के परिवार में एक के बाद एक मौंतों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।
गांव खेड़ी मानसिंह की शकुन्तला देवी की दर्द भरी दास्तान बेहद दिल दहला देने वाली हैं। लोग शकुन्तला की स्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment