रादौर,18जून-कुलदीप सैनी
कांग्रेस हल्का प्रधान राजपाल खरकाली ने कहा कि कांग्रेस पर ऊंगलियां उठाने वाले विपक्षी नेता पहले अपने गिरेबांन में झांक कर देखें। कांग्रेसी नेताओं को छुटभईयां नेता कहने वाले आज इस लायक नहीं है कि वे सीना तानकर प्रदेश की जनता को कह सके कि उन्होंने अपने शासनकाल में जनता के हित के लिए सीधे तौर पर कुछ किया था। श्री खरकाली आज अपने कार्यालय मेंं एक पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने केवल वे ही कार्य किए जिससे उनकी तिजोरियों का वजन और अधिक बढ़ा। कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से इनैलों पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बौखला चुके है। इस बौखलाहट के कारण ही वे अनाप शनाप ब्यानबाजी कर रहे है। जबकि उन्हें कोई हक नहीं बनता की कि वे ऊंचे दर्जे के कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ इस तरह की ब्यानबाजी करे। अगर उन्हें जनता की इतनी की फ्रिक है तो वे पहले अपने हल्के की जनता के लिए विकास कार्य करें। राजपाल खरकाली ने कहा कि इनैलों ने अपने शासनकाल में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से सबंध रखने वाले युवाओं को हल्का रादौर से कोई बड़ी नौकरी नहीं दी। अपने गृह क्षेत्रों या फिर अपने रिश्तेदारों तक ही उन्होंने नौकरियों को सीमित रखा। आज कांग्रेस सरकार पर ऊंगली उठाने वाले इनैलों नेता यह भूल गए कि उन्होने अपने शासनकाल में जनता की कितनी सेवा की । उन्होने कहा कि इनैलो नेताओं ने वहीं किया जो उनके आकाओं ने उन्हें आदेेश दिए। जब भी इनैलों नेता जिला यमुनानगर में आते थे तो उनकी गिद्द नजरें जनता के खून पसीने की कमाई पर ही लगी रही। उन्होंने विकास के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का कार्य किया। उन्होने कहा कि इनैलो ने अपने शासनकाल में एक भी थर्मल प्लांट प्रदेश की जनता को नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियां विपक्षी पार्टियों के उन सवालों पर कड़ा तमाचा मारती है जिनमें वे कांग्रेस सरकार को खोखली सरकार कहते है। राजपाल खरकाली ने कहा कि इनैलों नेता ने अपने दौरे के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं पर घटिया मानसिकता का परिचय देते हुए ब्यानबाजी की। लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं को इनैलों के किसी भी नेता से प्रमाण-पत्र लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेसी कार्य करने में विश्वास रखते है न कि घटियां ब्यानबाजी करने में। इनैलों जब सत्ता में थी तो प्रदेश की जनता उनके लिए डकैत शब्द का प्रयोग करती थी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार समान रूप से कार्य कर रही है। हर जिलें में समान कल्याणकारी नीतियां लागू की गई। नौकरियों में भी कोई भेदभाव नहीं बरता गया है। इस अवसर पर राकेश पांचाल, मंगतराम खजूरी, नंदलाल रादौर, धर्मसिंह पिंकी, संजय बकाना, प्रताप राणा खजूरी, संदीप सैनी, मा० मूलाराम, सतीश रादौरी, बरखाराम पांसरा, परमजीत धीमान, सतीश शर्मा, रमेश वाल्मिकी, सतेन्द्र राणा आदि उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment