Thursday, June 16, 2011

भारत विकास परिषद् ने बूबका रोड पर लगाया वाटर कूलर


रादौर,16 जून-कुलदीप सैनी
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद् की शाखा रादौर द्वारा आज यंहा बुबका रोड़ पर वाटर कुलर लगाया गया। जिसका उद्घाटन नायब तहसीलदार राजबीर सिंह सुरजेवाला व खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी कंवरभान सिंह नरवाल ने संयुक्त रूप से  किया। इस अवसर पर आए प्रशासनिक अधिकारियों ने सस्ंथा के इस कार्य की सरहाना की व भविष्य में इस प्रकार के कार्यों में अपना भरपूर योगदान देने की बात की। भाविप के अध्यक्ष विरेन्द्र गर्ग ने कहा कि शाखा द्वारा पिछले तीन वर्षो से हर वर्ष एक वाटर कुलर राहगीरों के पानी पीने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाए गए है। उन्होने कहा कि इस कार्य के करने में उन्हें समाज के हर वर्ग का प्रोत्साहन मिल रहा है। इस अवसर पर सुमीत गोयल, डा. वासदेव मलिक, मानसिंह आर्य, डा. सतीश काम्बोज, अशोक आहूजा, सुभाष नागपाल, डा. बलदेव सैनी, सुशील सिंगला, विनोद गर्ग, ऋषिपाल काम्बोज आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
                    -------------------  
धर्मशाला के लिए सांसद नवीन जिंदल ने दिया एक लाख का अनुदान
रादौर, 16 जून-कुलदीप सैनी
शिव मन्दिर अन्धेरिया बाग धर्मशाला के निर्माणधीन हाल के लिए सांसद नवीन जिन्दल ने अपने नीजि सचिव के माध्यम से हल्का काग्रेंस प्रधान की अध्यक्षता में एक लाख रूपये का चैक मन्दिर कमेटी सदस्यों को दिया। इस अवसर पर हल्का प्रधान राजपाल खरकाली ने कहा कि सांसद हमेंशा समाज के लिए बेहतर सेवाए देते है। उन्होने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल अपने लोक सभा क्षेत्र में समाज सेवा की अनेक सेवाए दे रहें हैं। जिनसे हजारों लोग लाभाविन्त हो रहे हैं। उन्होने कहा कि श्री जिन्दल इस धर्मशाला के निर्माण के लिए दस लाख रूपये का योगदान दे चुके हैं। इस अवसर पर हल्का प्रधान राजपाल खरकाली, सासंद नवीन जिन्दल के नीजि सचिव अजय सिंह व अनिल कुमार, एन के शर्मा, यमुना गिरी जी शास्त्री, लाला बेली प्रसाद, सतीश अग्रवाल, संजय गुप्ता,  प्रवीन गुप्ता, सुशील सिंगला, नरेन्द्र अग्रवाल, डा. हिशम सिंह, यशपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 


                    

No comments:

Post a Comment