Sunday, June 19, 2011

कांग्रेस के मंत्री भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है:डॉ. अशोक कश्यप




इन्द्री 19 जून                                                     
इनेलो पार्टी के जनजागरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए इन्द्री में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में जनजागरण अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर बोलते हुए इन्द्री विधायक डॉ.अशोक कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। दिन प्रतिदिन अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। करनाल के कंबोपूरा गांव में पूर्व सरंपच कर्मसिंह की हत्या व कुरूक्षेत्र का स्वीटी हत्याकांड़ सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलता है।


 उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। कांग्रेस की गलत नितियों के कारण किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है।सरकार किसानों की जमीन सस्ते दामों पर खरीद कर प्रॉपर्टी डीलरों को ऊंचे दामों पर बेच कर मुनाफ ा कमा रही है। सरकारी नौकरियां बेची जा रही है। किसान बिजली-पानी व डीएपी खाद की मार झेल रहे है। सरकार की गलत नितियों के कारण सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इनैलो सरकार के समय में इन्द्री क्षेत्र के विकास के लिए हर गांव में लाखों करोड़ो रूपये की ग्रांट राशि दी गई थी। लेकिन जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से इन्द्री क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने ग्रांट देना बंद कर दिया है। जिससे इन्द्री क्षेत्र पिछडकऱ रह गया हैै। जनता कांग्रेस राज से दुखी आ चुकी है। बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, लूटखसौट, भाईभतीजावाद ने जनता का जीना दुभर कर दिया है। जिधर देखो उधर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारी बिना रिश्वत लिये कोई काम नहीं करते। सडक़ों की हालत खस्ता है। सालों से इनकी मुरम्मत नहीं हुई है। ज्यादातर सडक़ों की हालत इतनी खराब है कि आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। इस अवसर पर युवा इनेलो जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह रंबा,पूर्व विधायक राकेश काम्बोज,पूर्व जिला परिषद् सदस्य सुमेर चंद,जयप्रकाश कामबोज,हल्का प्रधान जसविंद्र सिंह,महिंद्र सैनी,सुमेर चंद पटेड़ा,जिला परिषद् सदस्य प्रदीप काम्बोज,राधेश्याम गर्ग,समय सिंह,रणधीर भादसों व हरिकिशन ननदी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment