Friday, June 17, 2011

नगरपालिका में अवैध कालोनी विकसित नही होने दी जाएंगी।उपायुक्त


 करनाल 17 जून सुरेश अनेजा 

उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने कहा कि जिले की किसी भी नगरपालिका में अवैध कालोनी विकसित नही होने दी जाएंगी। नगरपालिकाओं में अवैध निर्माण की सूचना सचिवों को देनी होगी। यदि सचिव समय पर अवैध निर्माण की  सूचना नही देंगे तो इसके लिए उनकी जवाबदेही होगी। 
उपायुक्त आज लघु सचिवालय के सभागार में नगरपालिका के सचिवों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उपायुक्त ने कहा कि अवैध निर्माण से जहां सरकार को राजस्व की हानि होती है वहीं आम आदमी के साथ भी कालोनाईजरों द्वारा ठगी की जाती है। आम आदमी के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का कर्तव्य है कि वेअपने-अपने अधीन क्षेत्र में किसी अवैध कालोनी को ना पनपने दें। आज की बैठक में उपायुक्त ने सचिवों को सडकों को वाणिज्य घोषित करने व नगरपालिका क्षेत्रों में खुली बोली द्वारा विज्ञापन का ठेका देने बारे विचार किया गया। उन्होंने नगर सचिवों को कहा कि वे 23 जून तक इसकी योजना तैयार कर भेजें। इस योजना में अपने टिप्पणी भी भेजें और उन स्थानों का चयन किया जाए जहां पर विज्ञापन के लिए होर्डिग्ज लगाए जा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जहां भी ये होर्डिग्ज जगाए जाने हैं वह ऐसी जगह का चयन करें जिससे  वाहन चलाने वाले चालक का होर्डिग्ज पढने में ध्यान न बट जाये। 


उपायुक्त ने शहरों में सडकों पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर आपति जाहिर की और कहा कि इन अतिक्रमणों से आने जाने वालों को परेशानी होती है और रास्ता जाम होने का अन्देशा बना रहता है। इसलिए नगरपालिका सचिवों को निर्देश दिए कि आम आदमी की सुविधा के लिए शहर के आम रास्तों से अतिक्रमण तुरन्त हटवाया जाये। उन्होंने घरौण्डा नगरपालिका के सचिव को निर्देश दिए कि रेलवे रोड व मनीराम मण्डी के रास्ते को साफ किया जायें। उन्होंने बैठक में कहा कि अधिकारी अपनी मन मर्जी से ऐसा कोई कदम न उठायें जिससे जनता को कठिनाई न हो । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा घरौण्डा नगरपालिका व तहसील कार्यालय को ऐसा कोई पत्र जारी नही किया गया है जिसमें रजिस्ट्रीयां बन्द करने का निर्देश दिया गया हो। फिर भी पिछले दो महिने से रजिस्ट्रीयां बन्द करना सरासर गलत है इससे सरकार को राजस्व की हानि तो होती ही वहीं आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पडता है। 
इस मौके पर नगराधीश महेश्वर शर्मा,जिला योजनाकार सतीश पूनियां सहित जिले की सभी नगरपालिकाओं के सचिव उपस्थित थे।     

No comments:

Post a Comment