करनाल विजय काम्बोज
स्वैच्छिक भावना से एक दिन में सर्वाधिक यूनिट रक्त दान देकर समाज सेवा का उत्कृष्ठ उदाहरण बना कर गिन्नीज बुक में रिकार्ड कायम करने वाले आध्यात्मिक डेरा सच्चा सौदा की अनुयायियों ने आज करनाल के सैक्टर-12 में लघु सचिवालय के निकट इक्कठे होकर कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ एक विशाल रैली का आयोजन किया। इसमें सैंकड़ो विशेषकर युवा महिलाओं ने भाग लिया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं करनाल की विधायक श्रीमती सुमिता सिंह ने इन महिलाओं को सम्बोिधित कर रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे प्रदेश हरियाणा में लड़कियों की संख्या लडक़ो के मुकाबले कम होती जा रही है। करनाल जिला में भी ऐसे बहुत से गांव है जहां स्थिति और भी बदत्तर है। उन्होंने कहा कि गरीब और कम पढ़े-लिखे परिवार लडक़ी को जन्म देकर किसी तरह की कठिनाई महसूस नहीं करते और ऐसे परिवारों में कई बार लडक़े की चाह में एक से अधिक लड़किया पैदा हो जाती है। कई परिवारों में इनकी संख्या 5,6,7 तक है। दूसरी ओर शिक्षित परिवारों में लडक़ी की इच्छा न रखने वाले लोग अल्ट्रासाऊंड का सहारा लेकर गर्भं में ही लडक़ी की हत्या कर देते हैं। उन्होंने सभा में एकत्र महिलाओं से प्रशनात्मक शैली में पूछा कि क्या लडक़ी या महिला के बिना सृष्टि या समाज का विकास सम्भव है ९ क्या अकेला पुरूष सन्तान उत्पति कर सकता है ९ विधायक का कहना था कि स्त्री और पुरूष परिवार रूपी गाड़ी के दो पहिए है और एक के बिना दूसरे का विकास नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म पर चाहे वह लडक़ा हो या लडक़ी, भगवान की देन व उपहार समझ कर उसे स्वीकार करना चाहिए। लडक़ी को शिक्षित कर उसे समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के योग्य बनाना चाहिए। विधायक ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक बड़ी सामाजिक बुराई के साथ-साथ एक जघन्य अपराध है और यह जागरूकता फैलाने तथा सोच में परिवर्तन लाने से ही दूर हो सकती है।
इसी प्रकार वैश्यावृति भी समाज पर कलंक कहा गया है लेकिन मेरा मानना है कि कोई भी औरत स्वेच्छा से वैश्यावृति नहीं करती अपितु किसी न किसी मजबूरी या परिस्थिति में वह दलदल में फंस जाती है। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की यह कह कर प्रशंसा की कि वे वेश्याओं को समाज में सिर उठाकर जीने तथा घर बसाने के लिए उनसे विवाह रचाते है जो वास्तव में मानव भलाई का एक उत्कृष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि किन्नरों के लिए भी लोगो को सहानुभूति रखनी चाहिए वे भी ईश्वर की ही कृति हैं। हरियाणा सरकार भी किन्नरों को सामाजिक सम्मान भत्ता प्रदान कर रही है। विधायक ने कहा कि रैली में भाग लेने वाली डेरा सच्चा सौदा की अनुयायियों को बधाई देते हुए कहा कि वे विशेष अवसरों पर इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की सीमा न रखते हुए प्रतिदिन समाज उत्थान के लिए कुछ न कुछ करते रहें। उन्होंने खराब मौसम व बारिश के बावजूद रैली के लिए एक जगह पर एकत्र होने वाली महिलाओं जिन्हें युवा वीरागनाओं का नाम दिया गया था, की बार-बार सराहना की। विधायक से पूर्व डेरा सच्चा सौदा की ओर से कुमारी स्नेहा, समाज सेवी प्रेम हांडा व राजपाल जामनी ने विधायक का स्वागत किया और सामाजिक बुराईयों के ृखिलाफ जागरूकता जारी रखने का संकल्प लिया। कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ सन्देश देती जागरूकता रैली सैक्टर-12 से प्रारम्भ होकर स्थानीय अस्पताल चौंक, कुंजपुरा रोड से होकर कर्ण गेट से होती हुई बस स्टैण्ड पर जाकर समाप्त हुई। रैली में सम्मलित युवा महिलाओं ने अपने हाथों में सामाजिक बुराईयों के खिलाफ स्लोगन लिखी पट्टिकाए उठा रखी थी।
No comments:
Post a Comment