कुरुक्षेत्र,:नरेंदर धूमसी
इनेलो द्वारा पूरे प्रदेश में जारी जन-जागरण अभियान के अंतर्गत 15 जून को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा पार्टी की अनुशासन समिति के प्रदेश चेयरमैन स. आसा सिंह, थानेसर विधानसभा क्षेत्र के बीड़ अमीन, तिगरी, कुंवारखंड़ी, ईशहाकपुर, सलारपुर, सुनहेड़ी खालसा, आलमपुर तथा खेड़ी ब्राह्मणान में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक अशोक अरोड़ा के निजी सचिव सुभाष मिर्जापुर ने बताया कि उपरोक्त गांवों में यह जनसभाएं दोपहर बाद 4 बजे शुरू होंगी। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में इनेलो द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक जिले के लिए जनजागरण अभियान के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अनुशासन समिति के प्रदेश चेयरमैन स. आसा सिंह को कुरुक्षेत्र जिले का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के नेता एक जून से 30 जून तक गांवों में जाकर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।शेमरॉक मेहरस स्कूल में समर कैंप का आयोजन
कुरुक्षेत्र:
शेमरॉक मेहरस स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप में शेमरॉक स्कूल के बच्चों के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल में समर कैंप के दौरान स्मार्ट डांस, स्मार्ट आर्ट, स्मार्ट स्टोरी टैलिंग, स्मार्ट पोयम टैलिंग एवं स्मार्ट क्ले मेकिंग के बारे में बच्चों को सिखाया गया। स्कूली बच्चों ने उत्साह से कैंप में सीखा कि आर्ट कैसे किया जाता है। कैंप में डांस के बारे में बताया गया। ऐसे ही बच्चों को प्रसिद्ध कहानियों के महत्च के बारे में बताया गया।
स्कूल के निदेशक पंकज अरोड़ा ने बताया कि शेमरॉक स्कूल एक संस्था है जोकि भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है व शेमरॉक स्कूल की देश-विदेश में 160 के करीब शाखाएं चल रही हैं। शेमरॉक स्कूल पूरे भारत में ऐसा स्कूल है जिसका पाठ्यक्रम सभी शाखाओं में एक जैसा है व बच्चे को ऐसे पाठ्यक्रम से सिखाया जाता है जोकि बच्चा बड़े चाव से पढ़ता है व अगले दिन अपने अभिभावकों से सुबह स्कूल जाने की जिद्द करता है। कई बार तो बच्चा छुट्टी वाले दिन भी स्कूल में आने की जिद्द करता है। पंकज अरोड़ा ने बताया कि उन्हें शेमरॉक स्कूल खोले हुए अभी मात्र एक ही वर्ष हुआ है, लेकिन वह इस कार्य से काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा व कुरुक्षेत्र जैसे एजूकेशन हब में शेमरॉक का होना जरूरी है क्योंकि आजकल के समय में अभिभावकों का कब और कहां तबादला हो जाए, ऐसे में नौकरी करने वाले अभिभावकों को बच्चे की पढ़ाई की चिंता का डर नहीं सताता। सुमन व ममता ने बताया कि बच्चे बड़े ही चाव से सीख रहे थे व बच्चों के अभिभावक भी इस कैंप से काफी खुश थे।
इंफरमेशन टैक्रोलोजी की आवश्यकता पर दिया बल
कुरूक्षेत्र:
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर सांईस एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा इनफरमेंशन टैक्रोलोजी पर आयोजित रिफे्रशर कोर्स का उद्घाटन प्रोफेसर पी.के.सूरी, डीन फैकल्टी आफ कम्प्यूटर सांईस एवं इंजीनियरिंग टैक्रोलोजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रिफे्रशर कोर्स के समनव्यक डा. राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर पी.के.सूरी का स्वागत किया।
प्रोफेसर सूरी ने समाज में इन्फरमेंशन टैक्रोलोजी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सूचना प्रोद्योगिकी की क्रांति पिछली सभी क्रांतियों को पीछे छोड देगी। सूचना प्रोद्यौगिकी की क्रांति भारतीय आर्थिक व्यवस्था पर भी लागू होगी। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एकेडमिक स्टाफ कालेज के निदेशक प्रोफेसर मोहिन्द्र सिंह ने की। डा. राजेन्द्र नाथ ने मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रतिभागी तथा अन्य सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस रिफे्रशर कोर्स में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कालेजों से लगभग 38 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर आर.पी.गा्रेवर, डा. सुचेता, प्रोफेसर अशोक कुमार मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment