रादौर,2जुलाई:कुलदीप सैनी
मोबाईल टावर लगवानें के नाम पर लोगों से पैंसे ऐंठने वाले प्रमोद की रिमांड अवधि तीन दिन और बढा दी गई है। अब प्रमोद को 4 मई तक रिमांड़ पर रखा जाएगा। पुलिस द्वारा प्रमोद द्वारा लोगों को दी गई रशीदों के आधार पर छानबीन की जा रही है। वहीं एयरटेल कंपनी से भी प्रमोद के बारे में जानकारी जुटाने का कार्य किया जा रहा है। थाना रादौर प्रभारी रणसिंह ने बताया कि रादौरी निवासी प्रमोद पर गांव गुमथला निवासी कृष्ण मेहता की शिकायत पर 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रमोद पर लोगों को टावर लगवाने, गैस एजेंसी व पैट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
गौरतलब है कि रादौरी निवासी प्रमोद पर क्षेत्र के लगभग 20 लोगों से दो करोड़ रूपये की ठगी करने का आरोप लगा था। प्रमोद ने लोगों को टावर लगवाने का झांसा देकर उनसे सिक्योरिटी के नाम पर पैसे ऐंठे थे। लेकिन बाद में मामले का खुलासा होने के बाद प्रमोद का कुछ लोगों के साथ तो समझौता हो गया लेकिन कुछ के पैसे वापिस ने मिलने पर रादौर पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर रादौर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर भेजा था।
**************************************************************
65 वर्षीय महिला लापता
रादौर,2जुलाई:गांव चमरोड़ी से एक 65 वर्षीय महिला पिछले सात दिनों से अज्ञात कारणों से घर से लापता हो गई। लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की छानबीन शुरू कर दी है।
गांव चमरोड़ी निवासी 65 वर्षीय महिला सुनहरी देवी 26 जून को घर से लापता हो गई। परिजनों ने महिला की आसपास व अपने रिश्तेदारी में तलाश की। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस के हाथ भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

No comments:
Post a Comment