Sunday, July 17, 2011

जेसीआई ने किया शिव पूरी को वाहन समर्पित।

घरौंडा(प्रवीन/तेजबीर)
    जेसीआई की ओर से शिव पूरी में शव वाहन समर्पित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पाम रेजीडेंसी के निदेशक अनिल गुप्ता ने शिव पूरी के पदाधिकारियों को चाबी देकर वाहन को रवाना किया। मुख्यअतिथि अनिल गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है।
    रविवार को नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक केंद्र में समाजिक संस्था जेसीआई द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पाम रेजीडेंसी ने अनिल गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि जेसीआई संस्था समाजिक कार्या में हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि जेसीआई ने शहर में वाटर कूलर, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर अनेक सराहनीय कार्य किए है। 

घरौंडा शिव पूरी के सदस्यों को शव वाहन समर्पित करते पाम रेजीडेंसी के निदेशक अनिल गुप्ता व जेसीआई सदस्य। छाया-तेजबीर
    उन्होने बताया कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी  सेवा है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान राजेश गोयल ने आए हुए अतिथियों व गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था सदा से ही समाज सेवा में हर संभव प्रयास करती रहेगी।
    कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता, वैद्य हरीकिशन, चंद्रज्ञान प्रकाश, सुशील जैन, सुरेंद्र गुप्ता, हरीश अग्रवाल, डा. मुकेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, हरबंश चुघ, सुरेंद्र गुप्ता, अनिल जैन पिंटा, योगेश भारती, रजनीश, राजेश भाटिया, संजय गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, मुलतान सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment