घरौंडा(प्रवीन/तेजबीर)
करनाल के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य
हो रहे है वे सभी काग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने रेलवे रोड़ पर
स्थित स्वीकृत ओवर ब्रिज होने में सभी काग्रेस नेताओं की मेहनत का फल बताया
।
सांसद अरविंद शर्मा रविवार को नई अनाज मण्डी में स्थित सामुदायिक
केन्द्र में आयोजित अभिन्दन समारोह में कागे्रस कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर
रहे थे। उन्होने कहा कि हल्का घरौंडा की समस्याओ का निवारण करवाने के लिए
शीघ्र ही प्रदेश मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिहं की रैली का आयोजन कराया
जायेगा। सासंद ने कहा कि रैली का न्यौता देने के लिए पुरे हल्के का दौरा
करके सभी की समस्याओ से मुख्यमंत्री से अवगत कराया जायेगा। उन्होने कहा कि
देश व प्रदेश में विकास कार्य जोरो पर हो रहे है ।
घरौंडा में आयोजित अभिनंदन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद अरविंद शर्मा|छाया-तेजबीर
उन्होने कहा कि स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित ओवर ब्रिज की स्वीकृती होने
पर सभी काग्रेस कार्यकर्ताओ व काग्रेस नेतओ की मेहनत का फल है। सांसद ने
माना कि मंहगाई काफी हो गई है और गांव व शहर में विकास कार्यो के लिए
कितनी भी गा्रंट दे दे तो लोगो की संतुष्टि नही होती। कागे्रस कार्यकर्ताओ
की और से सांसद को शहर के फुरलक रोड पर स्थित गांवो के आवागमन के लिए कोई
रास्ता न होने पर रेलवे लाईन पर ओवरब्रिज बनवाने व शहर व आसपास के गांवो
की समस्याओ का मांग पत्र सौपा गया जिनको पुरा करवाने के लिए सांसद ने
आश्वासन दिया ।
सांसद अरविंद शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह व शाल
देकर सम्मानीत किया। समारोह में अधिकतर स्थानीय कांगे्रस नेता अभिन्दन
समारोह में नदारद नजर आये जिससे यहा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की आपसी फुट
खुलकर नजर आई। मंच पर सांसद के सामने चेहरा दिखाने की होड लगी रही व कुछ
वक्ताओ द्वारा बिना नाम लिया अन्य काग्रेस नेताओ पर अप्रत्यक्ष रूप से
कटाक्ष भी किये।

No comments:
Post a Comment