घरौंडा (प्रवीन/तेजबीर)
पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अब लड़कियां लडक़ों से पीछे नही रह रही है। बड़े बड़े शहरों की भांति ग्रामीण आंचल की लड़कियां भी खेल प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा रही है। राजकीय उच्च विद्यालय पुंडरी की छात्राओं ने भी करनाल में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे अपना दबदबा कायम रखते हुए जूड़ो प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो में प्रथम स्थान प्राप्त किया है बल्कि अपने स्कूल का नाम पूरे जिले में रोशन भी किया है। राजकीय उच्च विद्यालय पुंडरी के मुख्याध्यापक रामकुवार शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में उनके स्कूल की 14 वर्ष तक आयु की लडक़ी प्रीति ने 23 किलोग्राम, कीर्ति ने 27 किलोग्राम, श्वेता ने 32 किलोग्राम, बतेरी ने 36 किलोग्राम, नीलम ने 40 किलोग्राम, अंजू ने 44 किलोग्राम इसी प्रकार 17 वर्ष तक की लडक़ी ज्योति ने 36 किलोग्राम, आरती 40 किलोग्राम, भारती ने 44 किलोग्राम, शिखा ने 48 किलोग्राम, गीता ने 52 किलोग्राम व भावना ने 56 किलोग्राम इसी तरह 19 वर्ष तक आयु वर्ग में रूबी ने 36 किलोग्राम, आरती ने 40 किलोग्राम, पूजा ने 44 किलोग्राम, मीना ने 48 किलोग्राम, मुकेश ने 52 किलोग्राम व रेखा ने 56 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि इन लड़कियों ने अध्यापक बलजीत सिंह व आज़ाद सिंह के मार्गदर्शन में यह उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए है। स्कू ल के सभी अध्यापकों व छात्राओं के अभिभावकों ने लड़कियों की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रोत्साहित किया।
No comments:
Post a Comment