करनाल विजय काम्बोज
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संगठन की बैठक में अग्रवाल समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। पाम रेजीडेंसी के क्लब में करनाल के अध्यक्ष सुशिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई फैसले लिए गए। संगठन के महामंत्री गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि करनाल की अनाज मंडी में शीघ्र ही विशाल अग्रवाल सम्मेलन बुलाया जाएगा, जिसमें करीब 25 हजार अग्रवाल बंधु भाग लेंगे। सम्मेलन में दहेज उन्मूलन, भ्रूण हत्या व सामाजिक बुराईयों को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसके अलावा अग्रवाल समाज से शहीद हुए लोगों की याद में अग्रोहा में एक शहीद स्मारक बनाये जाने,व्यापारी वर्ग को पेंशन योजना, दुकान या मकान में आग या भूकंप से नुकसान होने पर मुआवजा निर्धारित करवाने बारे, भूमि अधिग्रहण को और प्रभावी बनाने सहित कई मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
इस मौके पर कुलभूषण गोयल, विपिन गर्ग,राधेश्याम शोरेवाला, विनोद गोयल, लाला खुशीराम, रमेश बंसल, नरेश बंसल, धर्मपाल गर्ग, पवन सिंगला, राजेश सिंगला, राजेंद्र जैन, राजेंद्र गुप्ता, कृष्ण गर्ग, कृष्ण मित्तल, रमेश, शिराज गुप्ता व पुरुषोत्तम गर्ग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment