Wednesday, August 3, 2011

विधायक सुमिता सिंह ने किया मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण


करनाल विजय काम्बोज
सुनो सुनहरी, हां कहो, मैं इन पैसों से अपनी बेटी के लिए अंगुठी बनवा लूंगी ।  हां अच्छी बात है बहना, ये  किसी हरियाणवी  फिल्म के संवाद नहीं बल्कि क्षेत्र के काछवा गांव में उस गरीब महिला राजबाला कि कहानी है जो अपने सपनों को पुरा करने के लिए मनरेगा के तहत काम करती है। उसका सपना है कि वे अपने गांव व आस पास मनरेगा के तहत सौ दिनों का रोजगार करके अपनी बेटी की शादी के लिए एक अंगुठी बनवायेगीे । जब उसे मेहनतनामा मिलेगा तो वह उसे किसी खर्च में प्रयोग नहीं करेगी बल्कि अपनी जवान लडकी की शादी की तैयारी के लिए खर्च करेगी। वह अपने गांव में मनरेगा के तहत जोहड की सफाई के लिए की जा रही खुदाई में पिछले 65 दिनों से काम कर रही है। इस कार्य  को देखने के लिए विधायक सुमिता सिंह भी पंहुुची। उन्होंने वहां पहुंचकर जोहड की खुदाई में काम कर रहे श्रमिकों से बातचीत की इन श्रमिकों में अधिकत्तर महिलाएं थी। उन महिलाओं ने विधायक के सामने सरकार की मनरेगा स्कीम की प्रंश्रसा करतें हुए कहा कि अब इस स्कीम से हमारे आस पास ही मजदूरी करने को मिल रहा है तथा हमारी दिहाडी के  पैसे हमारे बैंक खातो में चले जाते है। श्रमिक राजबाला का कहना था कि अब सरकार की इस योजना से एक जगह दिहाडी मिल जाती है और अब काम मागने के लिए किसी के पीछे नहीं फिरना पडता है।


इस बारे गांव के सरपंच डाक्टर चंद्रमणी नारंग  का कहना था कि मनरेगा स्कीम के तहत गांव के करीब 300 परिवारों ने जांब कार्ड बनवाये है। इन परिवारों को गांव में ही काम दिया जा रहा है अब इन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पडती। उन्होंने कहा कि इससे गांव के गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति मजबुत हो रही है। वहीं गांव में विकास कार्यो की गति भी तेज हुई है।  गांव में बहुत से काम मनरेगा स्कीम के तहत करवाये जा रहे है। गांव से खेतों में मनरेगा स्कीम के तहत कच्ची सडकों को बनाया जा रहा है। गांव में जोहड की खुदाई व चार दिवारी इसी स्कीम के तहत करवाई जा रही है। 


गांव में श्रमिकों  के पास जैसे ही विधायक सुमिता सिंह पहुंची  तो श्रमिकों का हौसला बुलंद हुआ। श्रमिकों ने अपनी विधायक को अपने बीच में पाकर कुछ समय के लिए कस्सी व तस्लों को रख दिया और विधायक से बातचीत करने लगे। श्रमिक सतपाल व सुनिता ने विधायक से कहा कि अब मौका आ गया है कि सरकार की मनरेगा स्कीम के तहत पूरे परिवार को काम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर हर रोज एक-एक परिवार के 4-5 लोग काम कर रहे है।  इस पर विधायक ने उन्हें सलाह दी कि इस पैसे को बचाकर रखना किसी जरूरी काम पर खर्च करना। इस पर वहां खडी सुनहरी ने विधायक को कहा कि राजबाला ने तो यहां दिहाडी करके अपनी लडकी की शादी के लिए आधे तोले की अंगुठी बनवानी है।   इस पर विधायक ने खुशी जाहिर की  और कहा सरकार की यह स्कीम सब गरीब लोगों के लिए फायेदेमंद है और  इससे विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है। 
श्रमिकों ने विधायक से गांव की समस्याओं के  बारे में बातचीत की तो विधायक ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लाट मिल जायेगे। गांव में शीघ्र स्ट्रीट लाइट लग जायेगी और उन्होंने कहा कि काछवा गांव के विकास के लिए मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने करोडों रूपये की ग्रांट दी है जिससे गांव में विकास कार्य हो रहे है उन्होंने श्रमिको को आश्वस्त किया कि गांव में विकास का दौर चलता रहेगा जरूरत है इस विकास में आम आदमी के सहयोग की। 

No comments:

Post a Comment