घरौंडा (प्रवीन/तेजबीर)
बिजली बोर्ड के अधिकारियो की लापरवाही के कारण फरीदपूर में एक युवक की हाई वोल्टेज का करंट लगने से मौत हो गई। युवक ट्रांसफार्मर पर फेस बदलने के लिए चढ़ा था। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर जेई व लाईनमेन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुंडरी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार की रात को करीब नौ बजे लाईनमेन ओमप्रकाश उसके भाई फूल सिंह को ये कहकर घर से बुलाकर ले गया कि गांव फरीदपूर ट्रांसफार्मर बिजली का फेस ठीक करना है। फूल सिंह ओमप्रकाश व जेई डीएस संधू के कहने पर उसके साथ चला गया और करीब आधा घंटे बाद उसे सुचना मिली कि फूल सिंह की करंट लगने से मौत हो गई है।गांव फरीदपूर में मौके पर मौजूद ग्रामीण।छाया-तेजबीर
फूल सिंह की मौत का समाचार सुनते ही उसके परिवार में हडक़ंप मच गया और वे तुरंत फरीदपूर पहुंचे और मौके पर जाकर देखा कि उसके भाई की एक बाजू तारों में लटकी पड़ी है। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने बताया कि फूल सिंह की बाजू करंट लगने से कट गई है और वह बुरी तरह से झुलुस गया है और झुलसी हालत में सरपंच व ग्रामीण उसे घरौंडा अस्पताल लेकर गए है। समाचार सुनते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के उपर 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई डायरेक्ट दी हुई है। जिसके कारण यह हादसा हुआ।
मौके पर बिजलीबोर्ड़ के एक्सईएन, डीएसपी राजेश भारद्वाज, एसडीओ सुशील बूरा, तहसीलदार सुभाष मेहता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों बिजली कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने व मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही है।
उधर पुलिस ने दोनों बिजली कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
इससे पूर्व भी हो चुका है ऐसा ही हादसा--
इससे पूर्व भी पिछले वर्ष मई जून में बिजली विभाग के एक लाईनमेन की लापरवाही के चलते डेरा कश्यप निवासी बनी सिंह की हाई वोल्टेज के करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। बनी सिंह भी लाईनमेन के कहने पर ट्रांसफार्मर पर फेस बदलने के लिए उपर चढ़ा था बताया जाता है कि बिजली विभाग के इलाकों में लगे ये लाईनमेन गांव के कुछ लोगों को थोड़ा बहुत लालच इत्यादि देकर बिजली ठीक करने के लिए खंभों पर चढ़ा देते है।

No comments:
Post a Comment