Friday, August 5, 2011

फैक्टरी पर छापा, सैकड़ों लीटर डीज़ल बरामद, चार काबू


घरौंडा (प्रवीन/तेजबीर )
पुलिस ने छापा मारकर गांव बेगमपूर के समीप एक फैक्टरी में डीज़ल बेचते हुए तीन टैंकरों को रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
वीरवार को देर शाम मुनक पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बेगमपूर के समीप एक फैक्टरी में टेंकरो से डीज़ल खरीदने का अवैध कारोंबार हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो तीन टेंकर और करीब 300 लीटर तेल बरामद किया। पुलिस की सूचना मिलते ही टेंकरों के ड्राईवर और फैक्टरी मालिक को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही रिफाइनरी के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने इन तेल टेंकरों की गहनता से जांच की। पुलिस ने  टैंकरों और सारा तेल अपने कब्जे में ले लिया और तीनों ड्राईवरों की पहचान पलविंद्र निवास रजापूर, प्रवीन निवासी शाहपूर, नंदकिशोर निवासी बरबालपूर और फैक्टरी मालिक सुरेंद्र शेखपूरा के रूप में कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
इस संबंध में मुनक चौंकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी से आरोपियों समेत दो टेंकर इंडियन ऑयल और एक टेंकर भारत पैट्रोलियम और करीब 300 लीटर तेल बरामद किया है।

No comments:

Post a Comment