Friday, August 5, 2011

गंदे पानी की निकासी न होने से लोग परेशान


रादौर,(कुलदीप सैनी)
 क्षेत्र में कई दिनो के बाद आई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है। वही बरसात से रादौर मे सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। जिस कारण कई जगह पानी की निकासी का सही प्रबन्ध न होने के कारण गंदगी सडक़ो पर फैल गई जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
                        किसानों का कहना है कि सावन के महीने में फसलों को ज्यादा पानी की आवश्कता होती है। जो इस महीने में वर्षा होने से पूरी हो जाती है लेकिन इस बार करीब महीने भर से वर्षा न होने सड्डे किसानों की चिंताए दिनोदिन बढ़ रही थी। वहीं उन्हें भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा था। आज दोपहर में काली घटाओं के साथ  आई तेज बारिश से जहाँ  फसलों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे खिल गए वहीं गर्मी से भी निजात मिली। किसान रामकुमार, अमरसिंह, नाथीराम, जोगिन्द्र व समेसिंह का कहना है कि बारिश न होने से धान की फसल में आ रही पत्ता लपेट बीमारी में भी काफी राहत मिलेगी। उन्होने बताया कि वर्षा न होने के कारण बिजली व्यवस्था का भी बुरा हाल था । अब बारिश हो जाने से बिजली सप्लाई भी सुचारू रूप से काम करेगी। 


इनेलो की सरकार आने पर कराये जायेंगे छात्र संघ चुनाव:दुष्यंत चौटाला
रादौर,(कुलदीप सैनी)
इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार आने पर छात्र संघों के चुनाव करवाए जाएंगे और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर सरकारी व प्राइवेट उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे। यह घोषणा यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय आठवें इनसो के स्थापना दिवस समारोह में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो राष्टï्रीय महासचिव अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला व इनसो प्रदेशाध्यक्ष विकास राठी ने की। उन्होंने कहा कि छात्र संघों के चुनाव अति आवश्यक हैं। इन चुनावों से जहां छात्र अपने समस्याओं को खुद उठाकर दूर करवा सकेंगे वहीं राजनीति में भी उनकी पृष्ठï भूमि  का इससे श्रीगणेश हो जाएगा। 
                    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व वायदा किया था कि प्रत्येक परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी, लेकिन सता में आने के बाद नौकरियां देना तो दूर की बात है, रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को ही बेरोजगार करने का काम किया है। सरकार ने जो नौकरियां दी हुई हैं वह भी मात्र किलोही विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित होकर रह गई हैं। इसके अलावा अमेठी सहित दूसरे प्रदेशों के युवाओं को रोजगार देने का काम जरूर इस सरकार ने किया है। उन्होंने  कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई का बोलबाला है और प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह प्रापर्टी डीलरों की सरकार है और सीएम हुड्डा एक प्रापर्टी डीलर बन कर रह गये है। उन्होंने कहा कि युवा हर पार्टी की रीड़ की हड्डी होती है और कांग्रेस सरकार ने जो युवाओं व विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ कर रखा है उसे इनैलों की सरकार बनने पर पूरा हिसाब देना पड़ेगा। 
                    उन्होंने कहा कि आज हर जिले में भूमि अधिग्रहण को लेकर भूपेंद्र ंिसह हुड्डा व सोनिया गांधी के पुतले फूंके गये है ताकि आम आदमी को पता चल सके की हुड्डा सरकार की जिस भूमि अधिग्रहण को लेकर वाह-वाही बटौरने का प्रयास किया जा रहा था, वह असल में किसानों को लूटने व बर्बाद करने की नीति है जिसे किसान किसी भी कीमत पर सहन करने को तैयार नहीं है और इनेलो उनका पूर्ण समर्थन करेंगी। युवा जिला अध्यक्ष गुरविंद्र तेजली व इनसों प्रधान गुरजिंद्र खेड़ी ने प्रदेश व जिले से आये युवाओं व मुख्यातिथि का स्थापना दिवस में पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक दिलबाग सिंह, विधायक बीएल सैनी, बृजपाल छप्पर, अर्जुन सुडैल, दलमीरा राम,  शिव गुप्ता, दीपक शर्मा, विक्रम सैनी, अरूण, नीरज, योगेश, राजठाकुर, हरीश, अनुराग गुजर, पंकज चुघ, प्रदीप, अमित, कुलवीर, इकबाल सिंह, संजीव, नीरज, नरेंद्र, सुनील, मुनीश, प्रदीप आजाद, रोबिन बिलासपुर, मनदीप, देवल राणा आदि उपस्थित थे। 


 विवाहिता की हत्या मामले में पति के खिलाफ  मामला दर्ज
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी)
 बीती 30 जुलाई को बूडिय़ा थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में जहर खिलाकर की गई विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता जगबीर सिंह ने बताया कि थाना बुडिया पुलिस ने दहेज हत्या के जुर्म में 30 जुलाई को गांव जयरामपुर में 22 वर्षीय रूकसाना की की जहर खिलाने से हत्या करने का मामला दर्ज किया था। मृतका के भाई तेलीपुरा निवासी इमरान के ब्यान पर पुलिस ने उस समय उसके पति मोहम्मद रिजवान व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।


ट्रक-मोटरसाइकिल भिडंत में महिला गंभीर रूप से घायल
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
 यमुनानगर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने पति के साथ जा रही महिला उस समय हादसे का शिकार हो गई जब सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार गाँव  कोतरखाना निवासी बलबीर कौर अपने पति करनैल सिंह के साथ किसी काम के  सिलसिले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुनानगर शहर की तरफ आ रहे थी। इस दौरान जब वह गांव कैल के नजदीक से गुजर रहे थे तो सामने से तेज गति से आते एक अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह दोनों सडक़ पर जा गिरे, जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति करनैल सिंह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतू शव को शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 


दहेज प्रताडऩा मामले में तीन के खिलाफ  मामला दर्ज
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी)  
दहेज प्रताडऩा के चलते पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक विवाहिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। 
 गांव खदरी निवासी अमना खातुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह कुछ समय पहले खिजराबाद निवासी रियासत अली के साथ हुआ था। शादी के दौरान उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान-दहेज देकर उसे घर से बिदा किया था। शादी के कुछ समय तक सही रहने के बाद उसके पति ने बाद में उसे दहेज को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया और एक दिन उस समय हद हो गई जब दहेज उत्पीडन के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस में की। काफी समय तक पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई ना होने पर उसे अदालत का दरवाजा खटखटाने पर विवश होना पड़ा। माननीय न्यायाधीश ने इस समुचे मामले की सुनवाई करते हुए जिला पुलिस को यह आदेश दिया कि वह तुरंत आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले। 


दो पशु तस्कर गिरफतार,46 पशु बरामद
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी) 
जिले में दिन-प्रतिदिन पशुतस्करी की वारदाते बढ़ती जा रही है, आलम यह है कि पुलिस प्रशासन लाख कोशिशों के बावजूद भी पशुतस्करी की वारदातों पर नकेल कसने में नाकामयाब रही है। अलबत्ता इतना अवश्य है कि पुलिस प्रशासन पशुतस्करों के खिलाफ आये दिन मामले दर्ज करके अपने दफतरों केकागज काले करने में जुटी हुई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल कुछ ऐसे पशुतस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की जोकि मवेशियों को ट्रक में भर कर यूपी की और ले जा रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम का गठन किया और छापामारी करते हुए पुरानी कचहरी  के निकट  पशुओं से भरे एक ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने के पश्चात पुलिस ने ट्रक में 30 भैंसे व 16 कटडे बरामद किये, जो ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। वहीं पुलिस ने इस दौरान दो पशुतस्कर गांव पूरवा सहारनपुर निवासी बिजैंद्र कुमार व मुशरब को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरसात में भेज दिया। 

No comments:

Post a Comment