Wednesday, August 3, 2011

कांग्रेस राज में मंहगाई की मार ने गरीब आदमी का जीना मुहाल कर दिया है:बलजीत टूर्ण


असन्ध दीपक पांचाल
     इनेलो हलका प्रधान बलजीत टूर्ण ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का अंत नजदीक है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और कांग्रेसी नेता चैन की बांसुरी बजाने में मशगूल हैं। बलजीत टूर्ण नगर के करनाल रोड़ पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक वर्ग के लोगों को व्यापक स्तर पर पार्टी के साथ जोडऩे के बारे में चर्चा की गई। वरिष्ठ जिला उपप्रधान हरि सिंह सन्धू व सतीश बलहारा ने कहा कि चौटाला परिवार पीढिय़ों से जनहित की राजनीति करते आए हैं और हाल ही में आय से अधिक सम्पत्ति मामले में उनका नाम घसीटा जाना औछी राजनीति का परिचायक है। उन्होने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि चौटाला के बेदाग परिवार के खिलाफ उन कांग्रेसियों ने भी प्रदर्शन व जलूस निकाले जो खुद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में लिप्त हैं। उन्होने कहा कि जनता द्वारा नकार दिए चुके कुछ स्वयं भू नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए जनता को बहकाने का प्रयास कर रहे परन्तु जनता उनकी हकीकत से भली भांति वाकिफ है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इनेलो राज में जनता खुशहाल थी जबकि कांग्रेस राज में मंहगाई की मार ने गरीब आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होने कहा कि पूंजीपतियों की पार्टी के सत्ता में आते ही अमीर और अमीर जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होने कहा कि जनता के मन में मौजुदा सरकार के प्रति गहरा रोष है और मौका मिलते ही वह कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी।
         इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कंवरजीत सिंह प्रिंस,पूर्व हलका प्रधान नफे मान,सतीश बलहारा,रामपाल ललैण,शमशेर सिंधड़,प्रकाश जयसिंहपुरा,हिशम जौली,नरेश रंगरूटीखेड़ा,करतार ढिल्लों,नवजोत सिंह जलमाना,प्रकाश कौर,सुनीता अरड़ाना,डा.दीपक छाबड़ा,प्रेम राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।                                   

No comments:

Post a Comment