करनाल विजय काम्बोज
भारत सरकार के गुरूद्वारा चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 18 सितम्बर 2011 को शिरोमणि गुरूद्वारा कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है।
इस बारे अतिरिक्त उपायुक्त एवं उपरोक्त चुनाव के निर्वाचन अधिकारी एम.के. पांडुरंग ने बताया कि आज 4 अगस्त से 11 अगस्त 2011 तक इच्छुक उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र लिये जायेंगे। नामांकन पत्र प्रात: 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक तहसीलदार-कम-सहायक रिटर्निंग अधिकारी गुरूद्वारा चुनाव क्षेत्र करनाल के कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। जबकि 12 अगस्त को नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की जायेगी। इसके पश्चात 16 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल की जायेगी। तत्पश्चात 18 अगस्त से 19 अगस्त तक जांच-पड़ताल किये गये नामांकन पत्रों से संबंधित आवेदन पत्रों या अपील का उपायुक्त द्वारा पुनरीक्षण किया जायेगा। इसके बाद 23 अगस्त तक उपायुक्त द्वारा पुनरीक्षण किये गये आवेदनों पर निर्णय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त 2011 को कोई भी उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापिस ले सकता है। इसके बाद 29 अगस्त को सभी सही पाये गये नामांकन पत्रों को चस्पा किया जायेगा जबकि 30 अगस्त को मतदान केन्द्रों की सूची चस्पा कर दी जायेगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके पश्चात 18 सितम्बर को मतदान होगा जबकि 22 सितम्बर 2011 को एसजीपीसी के सभी चुनाव क्षेत्रों का परिणाम घोषित किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment