Friday, August 5, 2011

गुडग़ांव जमीन मामले को लेकर बी जे पी ने फूंका पुतला


प्रदीप आर्य  कुरुक्षेत्र
 कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुडग़ांव के उल्लावास की पंचायती जमीन राजीव गांधी ट्रस्ट को देने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका। इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ता शहर के बिड़ला मन्दिर चौंक पर इक्टठे हुए। वहां सरकार के इस निर्णय की घोर निन्दा करते हुए  पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण बेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाकर किसानों की भूमि अधिग्रहण करने का विरोध करने वाले राहुल गांधी अब क्यों चुप हैं, मायावती सरकार की भूमि अधिग्रहण की निन्दा करते हुए हरियाणा सरकार की भूमि अधिग्रहण की प्रशंसा का राज अब जनता के सामने आ गया है। 

अब स्वयं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, व हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अपने सभी पदों से तुरन्त इस्तीफा देना चाहिए। कृष्ण बेदी ने कहा कि कर्नाटक के मु यमन्त्री येद्दियुरप्पा ने अपने विवेकाधीन कोटे से एक एकड़ जमीन दे दी थी, तो उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर त्यागपत्र देने को विवश कर दिया। लेकिन स्वयं कांग्रेस पार्टी की सरकार में पांच एकड़ भूमि का घोटाला सामने आने पर खामोश है, उन्हें भी तुरन्त इस्तीफा देना चाहिए।
इस अवसर पर पुतला फूंकने में पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण बेदी, जिला महामन्त्री रवीन्द्र सांगवान व मंगत चौहान, युवाध्यक्ष सुमेर चौधरी, युवा महामन्त्री राजेश रत्नडेरा व सर्वजीत, प्रदेश समिति में क यूनिकेशन सैल के संयोजक धु मन सिंह किरमच, दीपक शर्मा, अमित रोहिला, डॉ पवन सैनी, अजय सिंगला, अमित नेगी आदि प्रमुख तौर पर रहे।  

No comments:

Post a Comment