Friday, August 5, 2011

बच्ची समेत महिला ने नहर में लगाई छलांग


घरौंडा (प्रवीन/तेजबीर)
मधुबन के समीप आवर्धन नहर में एक महिला ने बच्ची को गोद में लेकर छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते देख  पुलिस कर्मियों ने उसे देख लिया और बड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी बच्ची को बचाने में कामयाब रहे। तेज बहाव के कारण महिला का पता नही लग पाया। 
शुक्रवार को आवर्धन नहर में एक अधेड़ उम्र की महिला द्वारा अपनी बच्ची को गोद में लेकर नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कुदते देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी सत्यवीर व अन्य पुलिसकर्मियों  ने नहर में छलांग लगाकर महिला व बच्ची को बचाने का प्रयास किया।



            मधुबन पुलिस अकादमी अस्पताल में उपचाराधीन नन्ही बच्ची |छाया-तेजबीर
लेकिन पुलिस कर्मी केवल बच्ची को ही बचा पाए। तेज बहाव के कारण महिला पानी में बह गई। देर शाम तक महिला का नाम व उसका कोई अता पता नही चला था। बच्ची को मधुबन अकादमी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बच्ची की हालत स्थिर बताई गई है। 

इससे पूर्व इसी नहर में एक ओर महिला ने भी नहर में अपने बच्वी को लेकर कुद गई थी और उस दौरान भी केवल बच्ची को ही बचाया गया था। 

No comments:

Post a Comment