Friday, August 5, 2011

घेसपुर मे आयोजित किया गया महिला जागरूकता शिविर


रादौर, कुलदीप सैनी 
-सोशल एसोसिएशन फार  वेलफैयर एजुकेशन एंड रूरल एडवांसमैंट (सवेरा)द्वारा गाँव  घेसपुर में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टीबी., एचआईवी एड्स व मलेरिया बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से पहुंची काउंसलर रितु रानी शिविर में सम्बोधित करते हुए कहा कि एड्स एक ला ईलाज बीमारी है। जिसका जानकारी ही बचाव है।

 उन्होने कहा कि एचआईवी वायरस मनुष्य शरीर में असुरक्षित योन सम्बन्ध के कारण, बिना जांचा  हुआ ब्लड चढ़ाने से, संक्र मित सुई व एड्स संक्र मित मां से पैदा होने वाले बच्चे से फैलता है। सस्था के अध्यक्ष ने बताया कि मलेरिया ,डेगूं व जापानी बुखार से बचने के लिए घरों के आसपास साफ सफाई रखें। इस अवसर पर एसएमएस प्रधान उर्मिल देवी, ममिता देवी, प्रकाशो देवी, कृष्णा देवी व वीना रानी आदि उपस्थित थी।


************************************
बारिश ने किया मौसम सुहावना 
रादौर
-क्षेत्र में कई दिनो के बाद आई झमाझम बारिश से जहा  मौसम सुहावना हो गया। फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित मानी जा रही है। वही बरसात से रादौर मे सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। जिस कारण कई जगह पानी की निकासी का सही प्रबन्ध न होने के कारण गंदगी सडक़ो पर  फैल गई जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि सावन के महीने में फसलों को ज्यादा पानी की आवश्कता होती है। जो इस महीने में वर्षा होने से पूरी हो जाती है लेकिन इस बार करीब महीने भर से वर्षा न होने से किसानों की चिंताए दिनोदिन बढ़ रही थी। 


वहीं उन्हें भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा था। आज दोपहर में काली घटाओं के साथ  आई तेज बारिश से जहंा फसलों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे खिल गए वही गर्मी से भी निजात मिली। किसान रामकुमार, अमरसिंह, नाथीराम, जोगिन्द्र व समेसिंह का कहना है कि बारिश न होने से धान की फसल में आ रही पत्ता लपेट बीमारी में भी काफी राहत मिलेगी। उन्होने बताया कि वर्षा न होने के कारण बिजली व्यवस्था का भी बुरा हाल था । अब बारिश हो जाने से बिजली सप्लाई भी सुचारू रूप से काम करेगी। 

No comments:

Post a Comment