Friday, August 5, 2011

हिसार में होगी हजका की रिकार्ड तोड़ जीत:पवन शाहपुर


असंध दीपक पंचाल 
      हजकां जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर ने कहा कि हिसार लोकसभा चुनाव प्रदेश में राजनीति की दशा और दिशा बदल कर रख देगा। हजकां प्रत्याशी एक बार फिर विरोधी पार्टियों को पटखनी दे रिकार्ड मतों से विजयी होगा। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश की भांति हिसार में भी लोग कांग्रेस और इनेलो के कुशासन से पिंड छुड़ाने के लिए हजकां को मजबूत विकल्प मानते हैं।
     पवन शाहपुर नगर के जीन्द चौक पर हिसार उपचुनावों की तैयारियों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि हिसार उपचुनाव के लिए जिलेभर से कार्यकर्ताओं की डयूटिया   लगाई गई हैं। यह कार्यकर्ता हिसार लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव घूमकर लोगों को कांग्रेस कुशासन के दौरान हुए जनविरोधी कार्यों के बारे में अवगत करवाएंगे। उन्होने कहा कि 2जी स्पैक्ट्रम,सीडब्लयूजी व आदर्श सोसायटी जैसे घोटालों के सामने आने से यूपीए सरकार की पहले ही भद्द पिट चुकी है और ऐसे में चौटाला पिता-पुत्रों पर आय से अधिक सम्पत्ति के आरोपों से यह सिद्ध हो गया है कि दोनों ही पार्टियों ने सत्ता का प्रयोग अपने हित साधने और भोली-भाली जनता का खून चूसने के लिए ही किया है। उन्होने दावा किया कि प्रदेश में भी जल्द उपचुनाव होंगे और हजकां सभी विपक्षी पार्टियों का धोबी पछाड़ मार सत्तासीन होगी।
    इस अवसर पर उनके साथ सुल्तान हथलाना,ज्ञान चंद गर्ग,प्रीतम कक्कड़,मेहर पोपड़ा,सुरेन्द्र जाणी,आलोक कुमार,सुदेश,संजय,मुकेश टुर्ण,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।
 **************************8
स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिये एम्बुलेंस गाड़ी की सेवा श़रू की गई है|
असंध 
         उपमण्डलाधीश आरके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई गई एम्बुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं,दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों कि लिये कारगर योजना साबित हो रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं,दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों व अन्य मरीजों को समय पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिये एम्बुलेंस गाड़ी की सेवा श़रू की गई है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिये नम्बर 102 पर काल करना होता है। काल करने के बाद कुछ ही समय बाद एम्बुलेंस गाड़ी हर जरूरतमंद के घर पहुंच जाती है। उपमण्डल असंध में इस योजना के तहत इस वर्ष अब तक 583 व्यक्ति इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। इस प्रकार सरकार की यह योजना गरीब लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है।एसडीएम ने बताया कि मरीजों को मुसीबत के समय अस्पताल तक लाने में देरी हो जाती है तथा कई बार तो जरूरतमंद समय स्वास्थ्य सेवायें न मिलने के कारण मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इस समस्या से निपटने के लिये राष्ट्रीय ग्रामीण सेवा मिशन के तहत एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। एम्बुलेंस के लिये बीपीएल परिवारों,झोंपड़पट्टी में रहने वाले व्यक्तियों या किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिये यह सेवा निशुल्क है लेकिन अन्य बीमारियों के लिये व सामान्य श्रेणी के परिवारों के लिये सात रूपये प्रति किलोमीटर एम्बुलेंस खर्चा लिया जाता है। 
    सफाईकर्मचारियों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया
असंध दीपक पंचाल 
         नगरपालिका कर्मचारी संघ संबद्ध सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाईकर्मचारियों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया। रोष जदा कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के प्रधान मनोज बहोत ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से आवश्यकता से अधिक काम लिया जा रहा है। नियामानुसार प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिदिन 600 मीटर क्षेत्र की सफाई व्यावस्था करनी होती है। इसमें 400 मीटर पक्का व 200 मीटर कच्चा एरिया शामिल होता है। यहां प्रत्येक वार्ड में महज दो कर्मचारी तैनात हैं,जो कि मापदण्डों के अनुसार नहीं है। कर्मचारी नेता ने बताया कि एक शिष्टमण्डल ने नपा सचिव से इस बाबत बात की थी परन्तु माकूल जवाब न मिलने की वजह से ही उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आगामी आठ अगस्त को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे जिसकी जिम्मेदारी नपा प्रशासन की होगी। उधर नपा सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि शहर के पन्द्रह वार्डों में 44 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। 600 मीटर प्रति कर्मचारी प्रतिदिन के हिसाब से भी सफाई करे तो शहर का कायाकल्प हो सकता है।
***********************************
अनाज मण्डी के फड़ों की ईंटो की नीलामी पर रोक |


 असंध  
        मार्किट कमेटी असंध द्वारा पुरानी अनाज मण्डी के फड़ों की ईंटो की नीलामी पर आज अदालत ने स्थगन आदेश जारी कर बोली पर रोक लगा दी। इस निर्णय से प्रभावित आढ़तियों ने राहत की सांस ली। मण्डी आढ़तियों की ओर  से वादीगण राजकुमार,वीरेन्द्र कुमार,मोतीराम आदि माननीय अदालत में गुहार लगाई थी कि मार्किट कमेटी द्वारा उनकी दुकानों के आगे फड़ों से ईटों की नीलामी की घोषणा करवा दी गई है पीडि़तों ने कहा कि ईंटे उखडऩे से उन्हें भारी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा क्योंकि मण्डी में कुछ जगह पर वर्षों से गन्दा पानी खड़ा होने कारण स्थिति बेहद खराब है इस पर बारिश के मौसम के चलते ईंटे उखडऩे से मण्डी दलदल का रूप धारण कर लेगी। पीडि़तों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता सोहन लाल सिंघल की दलीलों पर माननीय अदालत ने बोली पर रोक लगा दी।


जेपीएस अकादमी के विद्यार्थी खिलाडिय़ों लहराया  परचम 


असंध 
     स्थानीय शिक्षण संस्थान जेपीएस अकादमी के विद्यार्थी खिलाडिय़ों ने एक बार फिर मार्शल आर्टस में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरते हुए फतेहाबाद में हुई राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में पांच स्वर्ण, तीन रजत व दो कास्य पदक जीतकर नगर के साथ-साथ पूरे करनाल जिले का नाम रोशन किया। आज इन खिलाडिय़ों के प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता दिनांक 29 जुलाई से 31 जुलाई के बीच वोवीनाम मार्शल आर्टस एसोसियेशन द्वारा फतेहाबाद में आयेजित की गई।


 इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी के दीपांगु व हर्ष कक्षा छठी के मंगल सिंह व कक्षा सातवीं के नितेश व प्रिंस ने स्वर्ण पदक,कक्षा पांचवी के विरेन्द्र,कक्षा सातवीं के हरचरण,कक्षा आठवी के दिग्विजय ने रजत पदक व कक्षा आठवीं के रवि व रोहिल ने कांस्य पदक जीत कर अकादमी का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अकादमी के मुख्याध्यापक मोहन सिंह व चेयरमेन योगेन्द्र राणा ने अकादमी के खेल विभाग सहित सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। प्राचार्य मोहन सिंह ने बताया कि अकादमी के मेहनती व अनुभवी अध्यापकों के परिश्रम व मार्गदर्शन से विद्यार्थी नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हंै जो की प्रसन्नता व उत्साह का विषय है। इसी तरह चेयरमेन योगेन्द्र राणा ने आश्वासन दिया कि जिन विद्यार्थियों में कुछ कर दिखाने का साहस व क्षमता है,अकादमी प्रबंधन की और से उन्हें हर तरह का सहयोग दिया जायेगा। याद रहे कि पिछले सत्र में भी इसी तरह की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जेपीएस अकादमी के खिलाडिय़ों ने कई स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक प्राप्त किये थे। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अक्टूबर माह में छतीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दूसरी ओर अन्तर विद्यालय शतंरज प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं के गगनदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

No comments:

Post a Comment