Thursday, August 4, 2011

प्रशासन की अनदेखी के चलते गंदा पानी को मजबूर होते लोग


रादौर कुलदीप सैनी
 रादौर क्षेत्र का गांव घेसपूर में जलापूर्ति विभाग व पंचायत की अनदेखी के चलते गांववासी  गंदा पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी इस समस्या की ओर न तो पंचायत ध्यान दे रही है और न ही विभाग। गंदे पानी के कारण गांव में बिमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए। 


        गांव घेसपूर निवासी निर्मल,कमल, निखिल मेहता, प्रमोद कुमार, सलमान खान, मुकेश कुमार, पवन ने बताया कि उनके गांव में जा रही पीने के पानी की पाईप लाईन कई जगह से टूटी पड़ी है। जिस कारण गांव में गंदा पानी आ रहा है। इतना ही नहीं पाईप लाईन टूटी होने के कारण जब भी टयूबवैल चलता है टूटी पाईप लार्ईन से पानी बाहर निकल कर सडक़ पर जमा हो जाता है। जिसकी शिकायत वे कई बार विभाग व पंचायत को कर चुके है। लेकिन कोई भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गंदे पानी के कारण गांव में बिमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए। उधर गांव के सरपंच बलजीत सैनी ने बताया कि टूटी पाईप लाईन को जुड़वाने के लिए विभाग से लोहे का पाईप मांगा गया है। क्योंकि दूसरे पाईप यहां से जल्दी ही टूट जाते है। जल्द की समस्या का हल करवा दिया जाएगा। 


**************************************************
हेमंत सेवा समिति कर रही बीड़ी सिगरेट छुड़वाओं आयुवैर्दिक कैंप का आयोजन
रादौर कुलदीप सैनी
 हेमंत सेवा समिति रादौर की ओर से गांव तिगरा में आगामी 7 अगस्त को बीड़ी सिगरेट छुड़वाओं निशुल्क आयुवैर्दिक कैंप का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि गांव के सरपंच विजय कुमार व जिला परिषद चेयरपर्सन रीना रानी करेगी।


 यह जानकारी देते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सैनी ने बताया कि क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए यह अभियान समिति की ओर से चलाया जा रहा है। समिति का लक्ष्य नशे की लत को जड़ से खत्म करना है। जिसके लिए हर माह क्षेत्र के एक गांव  में निशुल्क आयुवैर्दिक कैंप का आयोजन समिति की ओर से करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित होने वाला कैंप उनके बेटे हेमंत कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा। इस दिन कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से एक सामाजिक घोषणा भी की जाएगी। जो जनहित में होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर लाभ उठाए। 

No comments:

Post a Comment