असन्ध दीपक पांचाल
क्षेत्र के गांव पोपड़ा में खेतों में काम कर रहे एक किसान की उसी के भाई और भतीजों द्वारा हत्या का समाचार है। मृतक की पत्नि शंकुतला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 45 वर्षीय पति कृष्ण खेतों में काम कर रहा था कि तभी मृतक का भाई रामकुमार उर्फ काला अपने दो लडक़ों सतीश व रिंकू के साथ वहां आया और उसके पति पर कस्सीयों से हमला बोल दिया जिसमें उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment