इन्द्री सुरेश अनेजा
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2010-11 का गेंहू उत्पादकता में सर्वश्रेष्ठता का पुरस्कार प्राप्त करके कृषि प्रधान हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन किया है। यह पुरस्कार कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में हरियाणा को मिला है। यह कहना है काम्बोज एक्सपोर्ट के मालिक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमीचंद काम्बोज का। अमीचंद काम्बोज आज कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहना अवसर है जब हरियाणा प्रदेश को इस तरह का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार उन्हें भारत के प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा के कुशल शासन में सरकार की ओर से किसानों को विभिन्न प्रकार की फसलों की बुआई-कटाई एवं रख-रखाव की नई-नई तकनीकों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा सम्य-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती रही है।
जिसकी बदौलत आज हरियाणा के किसान अपनी फ सलों की उचित पैदावार पाकर खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहे है। इसी खुशहाली के कारण आज हरियाणा का नाम पूरे भारतवर्ष में फैला हुआ है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री हुड्डा को हरियाणा में जल संरक्षण की योजनाओं को बढ़ावा देने में सहयोग देने पर उन्हें भारतीय जल बिरादरी द्वारा जलसंरक्षण सम्मान भी दिया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध गांधीवादी श्रीसुब्बा राव ने दिया। ये दोनों सम्मान पाना हरियाणा प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होने कहा कि कृषि उत्पादन के लिए काफी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन किसान नई तकनीकों की मदद से कम मात्रा में पानी का उपयोग करके अपनी फ सल पैदा कर सकते हैं। इन तकनीकों की जानकारी सम्य-समय पर कृ षि वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। अमीचंद काम्बोज ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। मुख्यमंत्री हुड्डा की नीतियों से सभी संतुष्ट हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर हरियाणा प्रदेश की जनहितकारी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचायें तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़े।
No comments:
Post a Comment