जिले में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहां दो लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने का समाचार है। गांव फैजपुर खिजराबाद निवासी आलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई ईस्लाम के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी कि गांव बहादुरपुर के नजदीक अज्ञात कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह दोनों सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में जब उन्हें राहगिरों द्वारा पास के सामान्य अस्पताल में ले जाया जा रहा था तो ईस्लाम की रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, गांव भिक्कमपुर जिला अंबाला निवासी सरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह किसी काम से यमुनानगर जिले में आया हुआ था। रात के समय जब वह गांव कान्हड़ीकला के नजदीक से गुजर रहा था तो सामने से विपरीत दिशा से आते एक बस चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के ब्यान पर आरोपी चालक खानअहमदपुर निवासी अजमेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर किया युवती का अपहरण,मामला दर्ज
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी)
युवती को शादी का झांसा देकर घर से अगवा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। मामले में युवक-युवती की तलाश पुलिस द्वारा जारी है। नानक नगर निवासी राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय ममता (काल्पनिक) नाम की एक बेटी है, जो पास के ही एक स्थानीय कालेज में पढ़ रही थी। उसने बताया कि कालोनी का ही दीपक नाम का युवक अक्सर उनके घर के आस पास चक्कर लगाया करता था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी नजर उसकी बेटी ममता पर है। उसने बताया गत दिवस की शाम वह किसी काम से कहीं गया हुआ था और इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी और जब वह वापिस आया तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर से गायब है। पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति के ब्यान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू दी।
पुलिस ने किया पशु तस्करों को गिरफतार,41 पशु मुक्त कराये
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
जिले में दो तस्कारी की वारदातों को अंजाम देने का तस्करों ने प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक ना चली। पुलिस ने मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 41 पशुओं को छुडवाने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पशुतस्कर मवेशियों को ट्रक में भरकर वध के उद्देश्य से यूपी की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले के मुख्य स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस नाका कलानौर के नजदीक वाहनों की जांच कर रही थी तो आरोपी पशुतस्कर मवेशियों से भरे एक ट्रक वहां लेकर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेने के पश्चात 8 भैंसे व 20 कटड़ों को अपने कब्जे में लेते हुए दो तस्करों रोहतक निवासी सुभाष व गांव कैराना यूपी निवासी सुलतान खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने छापामारी के दौरान गांव ससौली के नजदीक मवेशियों से भरे एक ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक में 13 भैंसे थी जो ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थी। पुलिस ने मामले में नजीबाबाद जिला बिजनौर निवासी संजय कुमार और गांव माजरा यूपी निवासी मोहम्मद नाजीम के खिलाफ धारा 11पीएसी एक्ट के तहत तस्करी का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
रादौर में पाये गये मलेरिया के सबसे ज्यादा केस
रादौर (कुलदीप सैनी)
रादौर में मलेरिया के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका कारण रादौर में निकासी न होने के कारण जगह-जगह खड़ा गंदा पानी व फैली गन्दगी भी माना जा रहा है। यंहा तक की लोगो के ईलाज के लिए बनाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी इससे अछूता नही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मलेरिया से पीडि़त रोगियों के रिकार्ड की अगर बात की जाए तो क्षेत्र में महीने-दर-महीने मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ती रही बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की नींद कब टुटेगी इसका किसी को कोई अन्दाजा नही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मलेरिया के मरीजों को रैडीकल ट्रीटमैंट देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रादौर से मिली जानकारी के अनुसार खंड में मार्च माह से लेकर 16 जुलाई तक करीब 175 केस मलेरिया के पाए गए। जिनमें मार्च माह में तीन, अपैल में 1, मई में 28, जून में 76 व जुलाई में अब तक 67 केस सामने आए हैं। जबकि नीजि अस्पतालों की ओपीडी अलग है। मलेरिया के सबसे ज्यादा केस कस्बा रादौर के हैं। रादौर में मलेरिया के सबसे ज्यादा केस होने का कारण गन्दे पानी का जमावड़ा है। क्षेत्र में पानी निकासी की अगर बात की जाए तो गाँव हो या कस्बा रादौर सभी जगह पानी निकासी का कई स्थानों पर कोई उचित प्रबंध नही है जिस कारण जगह-जगह गन्दा पानी जमा है। जो स्वास्थ्य विभाग के नारे -मलेरिया फैलेगा वहां पानी खड़ा होगा जहाँ ।। को भी चरितार्थ कर रहा है।
यहाँ रादौर बस स्टैंड के पास पार्क के लिए पड़ी खाली भूमि, पंचायत घर के पास खाली पड़ा प्लाट, बुबका चौंक, एम.एल.एन स्कूल के सामने व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी काफी मात्रा में गन्दा पानी जमा है, जिस पर मक्खी-मच्छर पनपकर बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। वही अनेक स्थनो पर खड़ा कांग्रेस घास भी मच्छरो के लिए पनाहगार बना हुआ है। जिसके चलते आए दिन मलेरिया के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं जब इस बारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य चिक्तिसा अधिकारी शिवेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होने कहा कि विभाग मलेरिया रोग के प्रति गंभीर है। मलेरिया की रोकथाम के लिए -गांव में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवाई बाटी जा रही हैं। ओर मलेरिया से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।
युवक पर किया जानलेवा हमला,दो के खिलाफ मामला दर्ज
रादौर,(कुलदीप सैनी)
गांव अलाहर में आवर्धन नहर पर कुछ लोगों ने एक युवक पर हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जठलाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो युवकों के अलावा तीन चार अन्य लोगों के विरूद्ध धारा 323, 34 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव अलाहर निवासी संजीव कुमार ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अपने गांव के पास आवर्धन नहर के पुल से गुजर रहा था तो गांव के मुनीष व संदीप ने तीन चार अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर लोहे की राड व अन्य हथियारों से हमला किया। उसके शोर मचाने पर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। इस दौरान संजीव कुमार हमले में बुरी तरह से घायल हो गया। घायल संजीव को आसपास के लोगों से अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया है।
हरियाणा के लिए शिक्षा का अधिकार एक वरदान:ठाकुर बिजेंद्र सिंह
रादौर,(कुलदीप सैनी)
लीगल सैल व मानवाधिकार सैल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर विजेन्द्र ङ्क्षसह का गांव बरसान में पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश दत्ताना व सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। ठाकुर विजेन्द्र ङ्क्षसह का गांव के लोगों ने ढोल बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुर विजेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हुड्डा सरकार ने 3 जून 2011 को लीगल लिटरेसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश में शिक्षा के अधिकार को अनिवार्य बनाया है। जिसके तहत अब सरकारी स्कूलों में पहलीं से आठवीं तक के बच्चों को शिक्षा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। सरकार की इस नीति से प्रदेश के 22 लाख बच्चो को लाभ मिलेगा। बच्चों को स्कूल में किताबें व भोजन मुफ्त मिलेगा। शिक्षा के अधिकार के तहत कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए हुड्डा सरकार प्रयासरत है। शिक्षा के अधिकार को कानूनी रूप देने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में एक विशेष अभियान चलाया है। जिसके तहत लीगल सैल कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य प्रदेश के गांव गांव घूमकर ग्रामीणों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक करेगें। रादौर क्षेत्र में हुड्डा सरकार द्वारा कांग्रेसी नेता सतीश दत्ताना को अभियान की जिमेंवारी सौंपी गई है।
सतीश दत्ताना रादौर क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव घूमकर शिक्षा के अधिकार बारे ग्रामीणों को जानकारी देगें। देश में सबसे पहले शिक्षा का अधिकार कानून लागू करना हुड्डा सरकार की प्राथमिकता रही है। हुड्डा सरकार ने प्रदेश के सरपंचों की मांग पर अब ग्रांट राशि सीधे तौर पर पंचायतों को देने की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा से अब ग्रांट राशि सीधे पंचायत के खाते में जाएगी। जल्द ही ग्रांट राशि मिलने से पंचायतों का विकास हो सकेगा। हुड्डा सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति व खेल नीति देश में सबसे बेहतर मानी गई है। आज दूसरे राज्य हुड्डा सरकार की नीतियों का अनुशरण करने में लगे हुए है। प्रदेश की 36 बिरादरी के लोग हुड्डा सरकार में अपना समर्थन जुटा रहे है। इस अवसर पर सतीश दत्ताना, दिनेश राघव, बलदेव राज सेठ, कृष्ण देसवाल, तेजपाल, एडवोकेट सुरेश खन्ना करनाल, डॉक्टर गुरमुख सिंह, दलबीर सरपंच, संदीप चमरोडी, अश्वनी जयपूर, सुभाष बरसान, सुभाष मंधार, रमेश बरसान, सुभाष जयपूर,ईश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment