घरौंडा(प्रवीन/तेजबीर)
जीटी रोड़ पर सिनेमाघर के सामने जोहड़ के समीप खाली पड़े खेतों में
एक नवजात बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। बच्ची का भ्रूण एक
प्लास्टिक की बाल्टी में पड़ा हुआ था। जैसे ही इसकी सूचना आस पास के
कालोनीवासियों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस
ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का भ्रुण अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल आरंभ
कर दी है।सोमवार को सिनेमाघर के सामने खाली पड़े खेतों कुछ कुड़ा बीनने वाले
छोटे बच्चे आस पास से कुड़ा इक्टठा कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि खेत में
एक प्लास्टिक की बालटी पड़ी हुई है और उसमें कुछ कपड़े पड़े है। जैसे ही
उन्होंने उस बाल्टी को उठाकर उल्टा किया तभी उसमें से एक नवजात शिशु का
भ्रुण नीचे पड़ा। जिसकों देखकर बच्चे डर गए और उन्होंने आस पास जा रहे कुछ
लोगों को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही आस पास की कालोनी के लोग व
अन्य राहगीर वहां पर एकत्रित होने शुरू हो गए और उन्होंने वहां मौके पर
जाकर पाया कि वह एक नवजात बच्ची का भ्रुण है। भ्रुण को देखते ही तरह तरह के
कियास लगाए जाने लगाए जाने लगे।
घरौंडा में सिनेमाघर के सामने कूड़े के ढेर में पड़े भ्रुण जांच करते पुलिस अधिकारी व आसपास के लोग छाया-तेजबीर
इसके लिए कोई बच्ची की मां को कसूर वार बता रहा था तो कोई इस कुकृत्य
को करने वाले डाक्टर को दोषी ठहरा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस
को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल्टी व कपड़े की छानबीन की तो उसमें से
रेलवे रोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल की पर्ची निकली। पुलिस ने अस्पताल
में जाकर पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि यह भु्रण गढ़ी खजूर की एक
महिला का है। पुलिस ने पूरे मामले की असलियत का पता लगाने के लिए गढ़ी खजूर
की उस महिला से पूछताछ करने के लिए चली गई थी। उधर अस्पताल के डाक्टर विनोद ने बताया कि यह भ्रूण गढ़ी खजूर की
शिन्नी पत्नी हीरालाल का है। जो रविवार को उनके हस्पताल में दर्द से
चिल्लाती हुई आई थी और डाक्टर ने उसका अल्ट्रासांउड कर यह बता दिया था कि
आपके पेट में बच्चा मरा हुआ है। इसलिए तुरंत ऑपरेशन करना अति आवश्यक है और
उनकी सहमति से ही ऑपरेशन कर दिया था व शिन्नी के परिजनों के ये कहने पर कि
भु्रण को वे स्वयं ही दबा देंगे और वे भु्रुण को अस्पताल की ही बाल्टी में
लेकर चले गए। बाल्टी के अंदर ही अस्पताल की कोई पुरानी पर्ची पड़ी हुई थी।
उन्होने कहा कि महिला का यह भ्रुण साढ़े चार महीने का था।

No comments:
Post a Comment