रादौर,7मई कुलदीप सैनी
-शॉट सर्किट के कारण रादौर के मुख्य बाजार स्थित एक दो मंजिला जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लगभग 30 लाख रूपये का समान स्वाहा हो गया। आग लगने की सूचना अग्रिशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान के शटर का ताला तोडऩे में भी फायर बिग्रेड कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दुकान की ऊपर की जालियां तोडऩे के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों को आग से बचा लिया गया। रादौर निवासी विजय गर्ग की मुख्य बाजार में पार्वती जनरल स्टोर के नाम से एक दो मंजिला दुकान है। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे उसे एक फोन आया कि उनकी दुकान से धुंआ निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। दुकान को जलता देखकर विजय गर्ग के हाथ पांव फूल गए थे। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। इतने में आसपास के लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंची तब तक सबकुछ स्वाहा हो चुका था। दुकानदार विजय गर्ग ने बताया कि वह शुक्रवार रात उनकी भतीजी की शादी थी। जिस कारण वह शादी में व्यस्त थे। सुबह चार बजे ही वह भतीजी को विदा कर घर पहुंचे थे कि तकरीबन एक घंटे बाद उन्हें फोन पर दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिली। दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार को बिजली निगम का ट्रांस्फार्मर खराब हो जाने से पूरा दिन बिजली व्यवस्था बाधित रही थी। सुबह के समय अचानक तेज लाईट आने के कारण उसकी दुकान में शॉट सर्किट हो गया। जिससे उसकी दुकान में आग लग गई। दुकानदार ने बताया कि दुकान के जल जाने से उसे तकरीबन 30 लाख रूपये का नुकसान पहुंचा है।
खुशी का माहौल मातम में बदला-शुक्रवार की रात दुकानदार विजय गर्ग की भतीजी की शादी थी। जिस कारण उसके पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। तडक़े चार बजे ही उसका परिवार भतीजी को विदाई देने के बाद घर पहुंचा था। तभी दुकान में आग की सूचना मिलने से उसके परिवार का माहौल मातम में बदल गया। उसके बेटे दुकान को अपनी आंखों के सामने जलता देख कर बिलख बिलख कर रो रहे थे। लेकिन कोई भी कुछ नहीं कर पा रहा था।

very nice news blog... keep it up..
ReplyDeletePlease Visit My Blog for Hindi Music, Punjabi Music, English Music, Ghazals, Old Songs, and My Entertainment Blog Where u Can find things like Ghost, Paranormal, Spirits.
Thank You