रादौर,9मई-कुलदीप सैनी
रादौर क्षेत्र में बिजली की भारी किल्लत के चलते सैंकड़ो किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता विजय मेहता के नेतृत्व में सोमवार को रादौर पावर हाऊस में सरकार व बिजली निगम विरोधी नारेबाजी करते हुए पावर हाऊस पर ताला जड़ दिया। इस दौरान किसानों ने पावर हाऊस में घूसकर सभी फीडरों को बंद कर कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर कर पावर हाऊस को पूरी तरह से बंद कर दिया। किसानों ने बिजली सप्लाई को बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी रणसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर बिजली निगम की ओर से एक्सईएन आरके खन्ना, एक्सईएन सुरेन्द्र ङ्क्षसह, एसडीओं बलवान ङ्क्षसह व एसएसई सुखदेव सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें शैड्यूल अनुसार जल्द से जल्द बिजली सप्लाई की जाएगी। वहीं पावर हाऊस के जल चुके साढे 12 केवी ट्रांस्फार्मर को एक सप्ताह तक बदल दिया जाएगा। किसानों ने निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया कि किसानों को प्रतिदिन आठ घंटे पावर, घरेलू लाईनों पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक व शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लाईट किी आवश्यकता है। अधिकारियों ने किसानों को जल्द उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। जबकि भाकियू मंडल प्रधान बाबूराम गुंदयाना ने निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 12 मई तक बिजली में सुधार न होने पर निगम के अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस अवसर पर भाकियू प्रदेश सचिव विजय मेहता ने कहा कि बिजली निगम की ओर से किसानों को मात्र कुछ घंटे ही पावर की सप्लाई की जा रही है। किसानों की फसलें बिना बिजली के सूख गई है। घरेलू लाईनों पर भी ग्रामीणों को रात के समय बिजली नहीं मिल पा रही है। दिन के समय कुछ घंटे ही ग्रामीणों को लाईट मिलती है। बिना बिजली के किसान गन्ने की बिजाई नहीं कर पा रहे है। बिजली कटों के कारण पानी की सप्लाई में भी बाधा पहुंच रही है। किसान बिजली निगम से शैड्यूल अनुसार बिजली सप्लाई करने की मांग कर रहा है। लेकिन बिजली निगम किसानों व ग्रामीणों की अनदेखी कर उनका शोषण कर रहे है। जिसे भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों ने अब बिजली निगम से आरपार की लड़ाई लडने का निर्णय ले लिया है। बिजली में सुधार न होने पर किसान अपना अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने पर मजबूर हो जाएगें। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय मेहता, मंडल प्रधान बाबूराम गुंदयाना, धर्मबीर अमलोहा, शमशेर बुबका, राजबीर बरहेड़ी, राजकुमार अमलोहा, जयपाल चमरोड़ी,सुरेश भागूमाजरा, रोशनलाल अमलोहा, धर्मपाल अमलोहा आदि उपस्थित थे|
No comments:
Post a Comment