रादौर,9मई-कुलदीप सैनी
गांव बुबका स्थित दून पब्लिक स्कूल में सोमवार को मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के माताओं को स्कूल में आमंत्रित किया गया। स्कूल में पहुंची माताओं की स्कूल परिसर में कई प्रतियोगिताए भी आयोजित की गई। जिसमें माताओं ने बढचढ़ कर भाग लिया। स्कूल में करवाई गई प्रतियोगिताओं में से मटका दौड़ में सुमन, चम्मच नींबू दौड़ में सीमा, 100 मीटर दौड़ में रीम्पी, म्यूजिकल चेयर में रजनी, रस्सी कूद में सुमन, बोतल दौड़ में रीम्पी व गुब्बारा फुलाओं प्रतियोगिता में अंजू प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजयी रही बच्चों की माताओं को स्कूल की प्रिसींपल रेखा काम्बोज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेन्द्र काम्बोज ने कहा कि बच्चों की सच्ची मार्गदर्शक होती है। जो बच्चों को सही मार्ग पर चलने की प्ररेणा देती है व उसे रास्ता दिखाती है। माता का कर्ज हम कभी नहीं उतार सकते। मां हमेशा ही अपने बच्चों के लिए हर दुख दर्द को हंसते हंसते सहन कर लेती है। कभी भी बच्चों को दुख का अहसास नहीं होने देती। इसके लिए उसे चाहे खुद ही दुखी क्यों न होना पड़े। बच्चों को अपनी माता को कभी दुखी नहीं करना चाहिए और हमेशा उसका आदर करना चाहिए। मां बच्चों को अच्छे संस्कार देती है। जिनके बल पर बच्चें जीवन में आगे बढ़ते है। इस अवसर पर कविता, रजनी, अन्नू, विजय, रेखा, रूपा, सुदेश, रेनू, व दीपिका आदि उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment