इन्द्री, 11 मई सुरेश अनेजा
मिटिंग की शुरूआत करते हुए हल्का अध्यक्ष भीम सिंह मंढ़ाण ने अपना परिचय दिया और उसके बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों पदाधिकारियों व पार्टी से जुड़े सभी नए सदस्यों का परिचय कराया। उपस्थित युवाओं को मुख्यातिथि गुरदेव सिंह रंबा ने सम्बोधित करते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया। प्रदेश सचिव युवा इनेलो प्रदीप काम्बोज ने कहा कि पार्टी की नितियों को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाना युवा टीम का ही कर्तव्य है और उम्मीद करते हैं कि युवा टीम अपने कार्य में सफ ल रहेगी। इनेलो के शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्ड़ी ने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफ ल साबित हो रही है। मंहगाई व भ्रष्टाचार यहां आसमान छू रहे हैं वहीं कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है। प्रदेश का युवा वर्ग बेकारी के चलते हाथ में डिग्रियां लिए नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है।
इनेलो शहरी प्रैस प्रवक्ता देव कश्यप ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय इनेलो का है और इनेलो की सरकार आते ही युवाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर शहरी युवा अध्यक्ष पिंटू सैनी, दरबारा सांगवान, राजबीर भादसों, महिन्द्र सिंह, रणदीप सिंह, विक्रम कुमार, जयप्रकाश, तारीफ सिंह, अशोक माजरा, मनजीत सिंह, देश राज काम्बोज, गुलाब सिंह, अली अब्बास, रणजीत सिंह, गुरनाम सिंह, बहादर सिंह, हरपाल सिंह, पवन शर्मा उड़ाना, हरविन्द्र चीमा, जसविंद्र सिंह, रजनीश कुमार, सुरेन्द्र सैनी, अमरजीत सिंह, दीपक माजरा, मींहा सिंह व अशोक ब्याना सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment