Saturday, July 16, 2011

आतंकवादियों का मुंबई पर हमला केंद्र की खुफिया तंत्र की नाकामी है:जगमोहन आनंद

करनाल विजय काम्बोज
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जगमोहन आनन्द ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा मुम्बई पर बम विस्फोटों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यह एक कायरतापूर्ण कदम है। आम नागरिकों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाना केंद्र की खुफिया तंत्र की नाकामी है।


    उन्होंने विस्फोटो में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि केंद्र की सरकार पाकिस्तान के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई कर आतंकवाद को जड़ से ही खत्म करने का प्रण ले। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भुवनेश्वर में दिया गया ब्यान कि सभी आतंकवादी हमलों को रोक पाना मुश्किल है, आतंकवादियों की हौंसलें बुलंद करता है और यह ब्यान मुम्बई हमले में मारे गए निर्दोष व्यक्तियों के परिवार के ऊपर जले पर नमक छिडक़ने के समान है। इस मौके पर अगर वह उन परिवारों को सांत्वना नहीं दे सकते तो कम से कम ऐसी ब्यानबाजी भी न करें जिससे की मृतक परिवारों एवं देश के आम नागरिकों को ठेस पहुंचे। श्री आनन्द ने कहा कि देश में इतनी सुरक्षा होने के बावजूद भी आतंकी हमले होना केंद्र की सरकार पर सवालिया निशान लगाता है।
    उन्होंने गृह मंत्री से  तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है और कहा कि ऐसे गृह मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं, जो आम आदमी की सुरक्षा करने असक्षम हो। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार हर कदम पर फेल हो चुकी है और आम नागरिकों का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है। चाहे वह आंतरिक सुरक्षा का मसला हो या फिर महंगाई और भ्रष्टाचार का, हर मोर्चे पर भारत की सवा सौ करोड़ जनता केंद्र की सरकार को उसकी ढुलमुल नीतियों की वजह से कोस रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार भले ही संसद में जोड़-तोड़ से बहुमत में हो, लेकिन आम जनता में वह अपना नैतिक विश्वास खो चुकी है और इतिहास गवाह है कि जिस राज में प्रजा दुखी हो और चारों तरफ अराजकता का माहौल हो, वो राज ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकता। 

                                       
                                    

No comments:

Post a Comment