Tuesday, July 19, 2011

बच्चों को शिक्षा के साथ साथ हर क्षेत्र में निपुण होना पड़ेगा:विजय अनेजा



इन्द्री सुरेश अनेजा
शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। आज के भौतिकवादी युग में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को हर क्षेत्र में निपुणता हासिल करनी पड़ेगी क्योंकि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में प्रतियोगिता का बोलबाला है। केवल मात्र किताबी शिक्षा से ही आज का छात्र जीवन में सफ ल नहीं हो सकता है। उसे शिक्षा के साथ-साथ खेल,व्यावहारिक एवं प्रायोगिक शिक्षा भी हासिल करनी पड़ेगी। यह कहना है अनेजा सिटी हार्ट स्कूल के प्रिंसीपल विजय अनेजा का। विजय अनेजा स्कूल में आयोजित साईंस एवं कलात्मक प्रदर्शनी  में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल,चार्ट,पोस्टर्स,ग्रीटिंग कार्डस,फ स्र्ट एड बॉक्स,ग्लास पेंटिंग एवं विभिन्न प्रकार के लैम्पों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में नौंवी कक्षा की छात्रा आंचल ने चार्ट पर अपने स्कूल को प्रदर्शित किया तथा मोहित वर्मा ने क्रिकेट स्टेडियम,नेहा ने भारत का मानचित्र,हरप्रीत ने फ लों की टोकरी प्रदर्शित की तथा निशा द्वारा निर्मित लैम्प को सभी ने खूब सराहा। इस प्रदर्शनी में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया जिनमें से 45 बच्चों द्वारा निर्मित वस्तुओं को खूब पसंद किया गया। यह प्रदर्शनी पेरेंटस-टीचर मीटिंग वाले दिन आयोजित की गई। जिसे बच्चों के माता-पिता ने भी देखा। इस प्रदर्शनी को सफ ल बनाने में दसवीं कक्षा के छात्रों के साथ-साथ स्कूली अध्यापक मैडम रिंकू,मैडम गुंजन,मैडम सोनिया एवं सोनू सर का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment