रादौर,कुलदीप सैनी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रादौर व नाहरपुर में स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर
के निर्देश पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत विश्व जनसंख्या
दिवस व परिवार कल्याण मेले का आयोजन किया गया। यह मेला सिविल सर्जन डा.
वी.के.शर्मा की देखरेख में उपसिविल सर्जन डा. मधु गोयल की अध्यक्षता में
आयोजित किया गया। यह परिवार कल्याण स्वास्थ्य पखवाड़ा स्वास्थ्य विभाग
द्वारा 24 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिसमें बैनर, प्रदर्शनी, पोस्टर,
पम्पलेट्स व स्कूल कालेजों में प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों परिवार
नियोजन बारे जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए डा. मधु गोयल
ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा भेजा गया छोटा परिवार
सम्पूर्ण विकास संदेश सभी को पढक़र सुनाया। व छोटे परिवार कल्याण बारे स्थाई
व अस्थाई साधनों जैसे नसबन्दी, नलबन्दी, कॉपरटी, ओरलपिल्स व निरोध के
इसतेमाल बारे विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार में डा. दिव्या मंगला, अनुज
मंगला, महिन्द्र सिंह, सुनील कुमार, आरती शर्मा आदि अधिकारियों ने भी
परिवार नियोजन बारे विस्तार से जानकारी दी।
इनेलो एससी सैल की बैठक,एससी सम्मेलन को लेकर बनाई रणनीति
रादौर,कुलदीप सैनी
रादौर में इनेलो एससी सैल की बैठक जिला अध्यक्ष अजय बिल्लू व हल्का
अध्यक्ष हरपाल सिंह बापौली की अध्यक्षता में हुई । बैठक में 21 जुलाई को
यमुनानगर नीलकंठ पैलेस में होने वाले एससी सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई गई ।
बैठक में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ईश्वर पलाका व
जिला अध्यक्ष अजय बिल्लू ने कहा कि कांग्रेस के राज में दलितो पर आए दिन
अत्याचार हो रहे हैं ओर इसके खिलाफ समाज के लोगो द्वारा आवाज भी उठाई जा
रही है लेकिन उसे गोली व डंडे से दबा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य
भर के समाज के लोगो को एकजुट कर इनेलो के साथ जोडऩे को लेकर राज्य भर में
जिला स्तर पर एससी सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। 21 जुलाई को इनेलो
सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला जिला स्तरीय एससी सम्मेलन को सम्बोधित
करेगे। इस मौके पर प्रवीण रादौर, परमजीत बिट्टू जठलाना, मनोज कुमार , ईश
कुमार रादौर, जरनैल सिंह रादौरी, ओमपाल बापोली, सुशील बापौली, राजबीर
बापौली आदि उपस्थित थे।
पूर्व सरपंच के भतीजे पर जानलेवा हमला
रादौर कुलदीप सैनी
गांव जठलाना के पूर्व सरपंच विजय मेहता के भतीजे हरीश मेहता पर बीती शाम
कुछ युवकों द्वारा जठलाना के पंजाबी महौल्ला में जानलेवा हमला किया गया।
हथियारों से लैस मोटरसाईकिल सवार युवकों ने हर्ष मेहता पर लाठियों-डंडों व
तलवारों से हमला किया जिसमें हर्ष मेहता गम्भीर रूप से घायल हो गया। बीच
बचाव करने आए गांव के पूर्व सरपंच हरीश बतरा पर भी हमलावरों ने देशी
पिस्तौल तानी थी। बाद में गांव के सैकडों लोग मौके पर जमा हो गये। जिसके
बाद हमलावर मोटरसाईकिलों से फरार होने में कामयाब हो गये। घायल हर्ष को
ईलाज के लिए यमुनानगर के एक नीजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलें की
सूचना मिलने के बाद जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की।
लेकिन हमलावरों को पुलिस नहीं पकड पाई। बाद में गांव के सैकडों लोग थाना
जठलाना पहुंचे और हमलावरों को पकडने की मांग की। पुलिस द्वारा हमलावरों के
विरूद्ध कोई कार्रवाई न करने पर सोमवार को गांव के 15० से अधिक लोगों ने
गांव जठलाना के सरपंच रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना जठलाना के सामने
प्रदर्शन करते हुए सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
इस अवसर पर पूर्व
सरपंच विजय मेहता ने बताया कि उसका भतीजा हर्ष मेहता गली में खडा हुआ था।
तभी गांव बरसान के सचिन, अनुज, भूरा, दयंत के अलावा आठ दस अन्य युवक 5-6
मोटरसाईकिलों पर सवार होकर गली में पहुंचे। इन युवकों ने डंडों व लाठियों
से हर्ष पर हमला कर दिया। हमलें में हर्ष के सिर व शरीर के अन्य भागों पर
गम्भीर चोटें आई। हमलावर युवकों के पास देशी पिस्तौल भी थी। जिससे उन्होंने
पूर्व सरपंच हरीश बतरा को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि
जठलाना पुलिस हमलावरों का साथ दे रही है। हमलावरों के विरूद्ध पुलिस
द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार तक पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध कडी
कानूनी कार्रवाई नहीं की तो गांव के लोग सडकों पर प्रदर्शन करने के लिए
मजबूर हो जाएगें। इस बारें थाना जठलाना प्रभारी सुरजभान ने बताया कि पुलिस
हमलावरों क ी तलाश कर रही है। पुलिस नियमानुसार हमलावरों के विरूद्ध कानूनी
कार्रवाई करेगी। पुलिस घायल युवक के ब्यान दर्ज करने के बाद आगामी
कार्रवाई करेगी।
पूर्व सरपंच के फार्म से दुधारू भैंस चुराई
रादौर, कुलदीप सैनी
जठलाना क्षेत्र में सक्रिय पशु चोरों ने बीती रात गांव पालेवाला के पूर्व
सरपंच राकेश राणा के फार्म से उसकी एक दुधारू भैंस चोरी कर ली। भैंस की
कीमत लगभग 4० हजार रूपए बताई जा रही है। पूर्व सरपंच व गांव के लोगों
द्वारा लापता भैंस को खोजने के लिए भरसक प्रयास किये गये। लेकिन कामयाबी
नहीं मिली। जिसके बाद मामलें की सूचना जठलाना पुलिस को दी गई।
गांव पालेवाला के पूर्व सरपंच राकेश राणा ने जठलाना पुलिस को दी
शिकायत में बताया कि पालेवाला चौंक के पास उसक ा फार्म है। बीती रात चोरों
ने उसके फार्म से एक दुधारू भैंस को चोरी कर लिया। भैंस चोरी होने का पता
उन्हें उस समय लगा जब उनके नौकर ने सुबह पांच बजें पशुओं के कमरे में जाकर
देखा तो उनकी भैंस मौके से गायब थी। जिसके बाद उन्होंने भैंस को खोजने के
लिए यमुना नदी के हर घाट पर खोजबीन की। लेकिन भैंस का कही भी कोई सुराग
नहीं लग पाया। पुलिस ने भैंस चोरी के इस मामलें को लेकर अभी चोरी का मामला
दर्ज नहीं किया था।
पैंशन लेने के लिए इधर उधर धक्के खा रहे वृद्ध
रादौर,कुलदीप सैनी
रादौर में वृद्धों को पिछले कई दिनों से बुढापा पैंशन लेने के लिए इधर उधर
धक्के खाने पड रहे हैं| बुढापा पैंशन वितरीत करने वाले लोगों द्वारा
वृद्धों को पैंशन देने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं बताया गया है। जिस
कारण वृद्ध कभी पंचायत घर, कभी खेडा महौल्ला तो कभी दूसरे महौल्लों में
भटकते फिर रहे हैं। जब से सरकार ने वृद्धों की पैंशन बैंको द्वारा दिये
जाने का प्रावधान किया है। तब से वृद्धों को सही समय पर पैंशन नहीं मिल पा
रही हैं। वृद्ध पैंशन के लिए गर्मी के मौसम में इधर उधर भटक रहे हैं।
रादौर निवासी रमेश कुमार,शांति देवी,मिद खान्न,जयसिंह,दलीप सिंह,राम
किशन,शीला देवी,रोशनी, ज्ञानचन्द, क्रिपाल सिंह,कमला रानी,संतलाल,सुभाष
चन्द आदी का कहना था कि हमारी तीन महीने की पेशन रूकी हुई है। उनका कहना था
की पहले पेंशन पंचायत मैम्बर के द्वारा पंचायत भवन मे दी जाती थी लेकिन अब
पेशन बैंक कॢमयो के द्वारा दी जाने लगी है,जिसके कारण वे बहुत परेशान
है। लोगो का कहना था कि बैंक कर्मी किसी एक निश्चित जगह पर बैठ कर पेंशन
नही देते वे कभी चाय की दुकान तो कभी किसी की चक्की मे लोगो को पेशन देना
शुरू कर देते है। दो चार लोगो को पेशन देकर कह देते है की पैसे खत्म हो गए
है,कल आना,और अगले दिन कही दुसरी जगह जाकर पेशन देना शुरू कर देते है। जिसे
वृद्वो को काफी परेशानियो का सामना करना पडता है। इस पर पेशन धारको की
माँग थी कि उन्हे पेशन पहले की तरह पंचायत मैम्बर के द्वारा पंचायत भवन मे
दी जानी चाहिए,और वार्ड के हिसाब से पेशन बांटी जाए। कस्बें के लोगों ने
प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि वृद्धों को पैंशन देने के लिए दिन व
स्थान निश्चित किये जाए।
युवक पर जानलेवा हमला,गंभीर रूप से घायल
रादौर,कुलदीप सैनी
रादौर के गांव घेसपूर में देर रात एक युवक पेट में गोली लगने से घायल हो
गया। घायल को यमुनानगर ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों
ने हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। मामला जमीनी विवाद
से जोड़ा जा रहा है। पुलिस अभी मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस
का कहना है कि छानबीन के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
बताया जा रहा है कि कुरूक्षेत्र निवासी गुरमीत सिंह ने गांव
घेसपूर में भूमि को ठेके पर लिया हुआ था। जिस पर वह बिजाई की तैयारी कर रहा
था। सोमवार रात के समय जब वह अपने नौकर सुशील के साथ खेत में काम कर रहा
था तो लगभग 8-10 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। युवक हाथ में पिस्तौल लिए
हुए थे। उनके गोली चलाने से एक गोली सुशील कुमार के पेट में जा लगी। जिसके
बाद हमला करने आए युवक वहां से फरार हो गए। सुशील की घायल अवस्था में
अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे यमुनानगर रैफर कर दिया गया। सुशील की
हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे वहां से भी चंड़ीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया
गया। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही थी। वहीं इस बारे
जब रादौर थाना इंचार्ज रणसिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला क्या
था अभी पूरा स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्हें अस्पताल से सूचना आई थी कि
गांव घेसपूर में एक युवक को पेट में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से
घायल हो गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। छानबीन के बाद ही
मामले पर कुछ कहा जा सकता है।



No comments:
Post a Comment