करनाल ,विजय काम्बोज कई बार विवादों में घिरने के बावजूद हैफेड चीनी मिल फफड़ाना ने पिराई व रिकावरी के क्षेत्र में प्रदेश के कई चीनी मिलों को पीछे छोड़ दिया है। सीजन में मिल ने 20 लाख 38 हजार तीन सौ 96 क्विंटल गन्ने की पिराई व एक लाख 55 हजार छह सौ 70 क्विंटल चीनी का रिकार्ड उत्पादन किया।
उपमंडलाधीश आरके सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने इस बार कार्य समय अवधि को सफलता पूर्वक पूरा किया है। किसानों को मिल की ओर से 44 करोड़ 31 हजार रुपए की अदायगी की गई। साढ़े चार लाख रुपए किसानों के बकाया हैं। मिल ने गन्ना पिराई में जींद, रोहतक, पलवल व महम व रिकवरी में रोहतक, पलवल, महम व कैथल की मील को पीछे छोड़ दिया है। किसानों की मांग पर अच्छी क्वालिटी का बीज किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों को प्लांटर व ट्रैंच विधि से गन्ना बिजाई करवाने पर पांच सौ रुपए व खाद, बीज, दवाईयों पर सब्सिडी दी जा रही है और किसानों की सुविधा के लिए ऋण दिया जाता है। उन्होंने किसानों को अधिक गन्ना बिजाई करने की अपील की।
hai iam dharam veer kamboj very nice blog my blog is chiptechkarnal@gmail.com
ReplyDelete